लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन)

सूची मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन)

मलेशिया ओपेन १९३७ से चली आ रही एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है। इसका आयोजन विभिन्न स्थानों पर हुआ है जैसे जोहोर बाहरु, कोटा किनाबालु, कुचिंग, पेनांग, सेलङोर, और कुआंतान.

11 संबंधों: झू मी (बैडमिंटन), पिनांग, बैडमिंटन, बीडबल्युएफ सुपर सीरीज, बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, ली चोंग वेई, ली झुइरुई, वांग यिहान, कुचिंग, कुआंतान, कैरोलिना मारिन

झू मी (बैडमिंटन)

झोउ मी/झू मी (का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और झू मी (बैडमिंटन) · और देखें »

पिनांग

पिनांग मलेशिया का एक राज्य है जो मलक्का के जलडमरुमध्य के साथ प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। क्षेत्र के हिसाब से पिनांग पेर्लिस के बाद मलेशिया का दूसरा सबसे छोटा और आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। पिनांग के निवासी को बोलचाल की भाषा में पेननगाइट के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और पिनांग · और देखें »

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और बैडमिंटन · और देखें »

बीडबल्युएफ सुपर सीरीज

सुपर सीरीज प्रीमियर का आधिकारिक लोगो बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज का लोकार्पण १४ दिसम्बर २००६ को हुआ और २००७ में इसकी श्रृंखला शुरु हुई। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्युएफ) से मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रँखला है। सुपर सीरीज की एक श्रृंखला में साल में विश्व भर में १२ प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं। जिसमें से ५ सुपर सीरीज प्रीमियर होती हैं। साल के अंत में सफल खिलाडियों की सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल प्रतियोगिता होती है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और बीडबल्युएफ सुपर सीरीज · और देखें »

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ

बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ (पहले आईबीएफ विश्व प्रतियोगिताएँ, अन्य नाम विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ) एक विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो विश्व बैडमिंटन संघ/बीडब्ल्युएफ के द्वारा आयोजित करायी जाती है। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिकों के साथ-साथ ये प्रतियोगिताएँ किसी अन्य प्रतियोगिता की तुलना में खिलाड़ियों को सर्वाधिक वरीयता अंक दिलाती हैं। विजेताओं को विश्व विजेता के खिताब से नवाजा जाता है और स्वर्ण पदक दिये जाते हैं। हालांकि इसमें कोइ पुरस्कार राशि नहीं मिलती है। प्रतियोगिता की शुरुवात 1977 में हुई और 1983 तक हर तीसरे साल आयोजित की जाती रहीं। आईबीएफ को पहले दो प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में मशक्क्त करनी पड़ी क्योंकि विश्व बैडमिंटन संघ भी आईबीएफ प्रतियोगिताओं के एक साल बाद ही उसी मानदण्ड के अपने विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता था। बाद में आईबीएफ का विश्व बैडमिंटन संघ में विलय हो गया। 1985 से 2005 तक यह प्रतियोगिता हर दो साल पर होने लगी। 2006 से ज्यादा खिलाड़ियों को विश्व विजेता बनने का मौका देने के लिये यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि ओलम्पिक वर्षों में यह प्रतियोगिता नहीं होती है क्योंकि ओलम्पिक स्वयं में ही एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ · और देखें »

ली चोंग वेई

दातुक ली चोंग वेई (सरलीकृत चीनी: 李宗伟; जन्म 21 अक्टूबर 1982) मलेशियाई पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बुकित मर्ताजम के निवासी ली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। एकल खिलाड़ी के रूप में ली 21 अगस्त 2008 से 14 जून तक 2012 लगातार 199 हफ्तों तक विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे। राशिद सीडक और रोसलिन हाशिम के पश्चात वे तीसरे ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी हैं जिन्हें प्रथम रैंक प्राप्त हुई और पहले ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी जो दो सप्ताह से अधिक इस स्थान पर काबिज रहे। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और ली चोंग वेई · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और ली झुइरुई · और देखें »

वांग यिहान

वांग यिहान (Wang Yihan) (जन्म जनवरी 18, 1988 शंघाई) चीन की एक पेशेवर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भूतपूर्व महिला एकल विश्व विजेता भी हैं। वांग ने अपने बैडमिंटन सफर की शुरुआत मात्र ९ वर्ष की उम्र में अपने प्रशिक्षक वांग पेंग्रेन की देखरेख में शुरु की। उन्हें चीन की कनिष्ठ टीम के लिए २००४ में चुना गया और २००६ में वरिष्ठ टीम में चुने जाने के बाद वह विश्व बैडमिंटन पटल पर छा गयीं। अक्टूबर २००९ तक वह शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी थीं। वर्तमान में वह पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण विजेता झांग निंग से प्रशिक्षण ले रही हैं। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और वांग यिहान · और देखें »

कुचिंग

कुचिंग दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के सारावाक राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूर्व मलेशिया में बोर्नियो द्वीप पर स्थित है और द्वीप के पश्चिमोत्तरी हिस्से में दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है, जहाँ सारावाक नदी का सागर में विलय होता है। यह प्रयटकों के लिये सारावाक और बोर्नियो के अन्य भागों में जाने के लिये एक महत्वपूर्ण द्वार है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और कुचिंग · और देखें »

कुआंतान

कुआंतान (Kuantan) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया का नौवाँ सबसे बड़ा शहर है और दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है। कुआंतान की आबादी ५७% मलय, ३२% चीनी, १०% भारतीय और १% अन्य है। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और कुआंतान · और देखें »

कैरोलिना मारिन

कैरोलिना मारिया मारिन मार्टिन Carolina María Marín Martín (जन्म 15 जून 1993) स्पेन की तरफ से खेलने वाली विश्व की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व में शीर्ष वरीयता वाली मारिन अगस्त २०१६ में रियो ओलम्पिक का महिला एकल श्रेणी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी हैं। इसके पहले वह विश्व बैडमिंटन संघ की तरफ से शीर्ष वरीयता से भी नवाज़ी जा चुकी हैं। वो महिला एकल प्रतियोगिताओं में 2014 और 2015 में विश्व विजयी रह चुकी हैं। .

नई!!: मलेशिया ओपेन (बैडमिंटन) और कैरोलिना मारिन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »