लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय व्यंजनों की सूची

सूची भारतीय व्यंजनों की सूची

यह भारतीय व्यंजनों की एक सूची है। भारतीय व्यंजनों में भारत के मूल निवासीय क्षेत्री व्यंजनों की एक विस्तृत विविधता शामिल हैं। भारतीय भोजन भी भारी धार्मिक और सांस्कृतिक विकल्प और परंपराओं से प्रभावित है। यह सूची अधूरी है और इनका विस्तार और अनुवाद किया जाना बाकी है। .

11 संबंधों: चना मसाला, चपाती, चाट, दाल, नान(समाचार संस्था), पेड़ा, भात, भारत, समोसा, खीर, कोफ़्ता

चना मसाला

छोले कुल्चे उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। चना मसाला बनाने में प्रयुक्त सामग्री चना मसाला भारतीय खाने की एक प्रसिद्ध सब्जी है। इसमें मुख्य सामग्री काबुली चना है। यह तेज मसाले की चटपटी सब्जी होती है। यह दक्षिण एशिया पर्यन्त मिलती है, जिसमें यह उत्तर भारत में सबसे प्रचलित है। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और चना मसाला · और देखें »

चपाती

चपाती, रोटी का एक प्रकार है। श्रेणी:भोजन.

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और चपाती · और देखें »

चाट

मसूरी भारत मे एक चाट का ठेला चाट भारत मे विशेष तौर पर उत्तर भारत मे खाये जाने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है। चाट, हिन्दी शब्द चाट से लिया गया है जिसका अर्थ होता है स्वाद लेना। भारत मे चाट मुख्य रूप से सड़क किनारे खड़े ठेलों पर बेची जाती है और अमूमन हर उम्र का व्यक्ति इसे मज़े लेकर खाता है। चाट मे मुख्य रूप से आलू टिक्की, गोल गप्पे (महाराष्ट्र मे पानी पूरी), पापड़ी, भल्ले, सेव पूरी, दाल के लड्डू, राज कचौड़ी, लच्छा टोकरी, तले हुए आलू आदि आते हैं। इसके अतिरिक्त कटे हुए फलों को भी चाट के रूप मे खाया जाता है। चाट बनाने मे मुख्य रूप से आलू, बेसन, दाल, दही, मसालों, टमाटर, प्याज और चटनी आदि का प्रयोग होता है। पापड़ी चाट पापड़ी चाट बनाने की विधि- चाट इतिहास से पापड़ी, उबले आलू,टमाटर,प्याज, मटर, दही और धनिये की चटनी को मिलाकर बनाया जाता है.इसके बाद इसे चाट मसाला और सेव से सजाया जाता है.

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और चाट · और देखें »

दाल

भारत में कई प्रकार की दालें प्रयोग की जाती हैं। दालें अनाज में आतीं हैं। इन्हें पैदा करने वाली फसल को दलहन कहा जाता है। दालें हमारे भोजन का सबसे महत्वपूर्ण भाग होती हैं। दुर्भाग्यवश आज आधुनिकता की दौड़ में फास्ट फूड के प्रचलन से हमारे भोजन में दालों का प्रयोग कम होता जा रहा है, जिसका दुष्प्रभाव लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवा वर्ग के स्वास्थ्य पर पड़रहा है। दालों की सर्व प्रमुख विशेषता यह होती है कि आँच पर पकने के बाद भी उनके पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैं। इनमें प्रोटीन और विटामिन बहुतायत में पाए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख दालें हैं.

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और दाल · और देखें »

नान(समाचार संस्था)

न्यूज़ एजेंसी ऑफ नाइजीरिया (नान/NAN) नाइजीरिया की एक प्रमुख समाचार संस्था है। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और नान(समाचार संस्था) · और देखें »

पेड़ा

पेड़ा एक प्रकार का पकवान है जो खोये तथा चीनी से बनाया जाता है। यह आकार में गोल होता है। पेड़ा बनाने के लिए खोया (मावा) व चीनी मुख्य सामग्री है। इसमें पारम्परिक स्वाद के लिए इलायची के दाने, केसर तथा पिस्ता भी मिलाये जाते हैं। पेड़ा शब्द का उपयोग आमतौर पर किसी भी मुलायम गोल आकार की वस्तु के लिए किया जाता है जैसे आटा और खोया। इस मिठाई के लिए अनेक प्रकार के शब्द और नाम जैसे Pedha, penda (गुजराती में) और पेरा शामिल हैं। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और पेड़ा · और देखें »

भात

थाईलैण्ड का भात चावल को उबालकर या भाप द्वारा पकाने से भात (Cooked rice) बनता है। भारत सहित अनेक देशों में यह प्रमुखता से खाया जाता है। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और भात · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और भारत · और देखें »

समोसा

समोसा एक तला हुआ या बेक किया हुआ भरवां अल्पाहार व्यंजन है। इसमें प्रायः मसालेदार भुने या पके हुए सूखे आलू, या इसके अलावा मटर, प्याज, दाल, कहीम कहीं मांसा भी भरा हो सकता है। इसका आकार प्रायः तिकोना होता है किन्तु आकार और नाप भिन्न-भिन्न स्थानों पर बदल सकता है। अधिकतर ये चटनी के संग परोसे जाते हैं। ये अल्पाहार या नाश्ते के रूप में भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण पश्चिम एशिया, अरब प्रायद्वीप, भूमध्य सागर क्षेत्र, अफ़्रीका का सींग, उत्तर अफ़्रीका एवं दक्षिण अफ़्रीका में प्रचलित हैं। .

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और समोसा · और देखें »

खीर

खीर खीर एक प्रकार का मिष्ठान्न है जिसे चावल को दूध में पका कर बनाया जाता है। खीर को पायस भी कहा जाता है। 'खीर' शब्द, 'क्षीर' (.

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और खीर · और देखें »

कोफ़्ता

कोफ़्ता एक कश्मीरी व्यंजन है। श्रेणी:कश्मीरी व्यंजन.

नई!!: भारतीय व्यंजनों की सूची और कोफ़्ता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »