लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भाग मिल्खा भाग

सूची भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फ़िल्म 2013 की बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ कॉरियॉग्राफी के लिए भी पुरस्कृत किया गया। .

28 संबंधों: एनडीटीवी खबर, दलेर मेंहदी, दलीप ताहिल, दिव्या दत्ता, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, पवन मल्होत्रा, प्रभात खबर, प्रसून जोशी, प्रकाश राज, फरहान अख्तर, बीबीसी हिन्दी, भारत, मिलखा सिंह, योगराज सिंह, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रिलायंस इंटरटेनमेंट, शंकर महादेवन, शंकर-एहसान-लॉय, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, सोनम कपूर, हिन्दुस्तान लाइव, हिन्दी सिनेमा, जवाहरलाल नेहरू, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, आज तक, कोमल नाहटा

एनडीटीवी खबर

एनडीटीवी खबर हिन्दी का एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है।। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और एनडीटीवी खबर · और देखें »

दलेर मेंहदी

यह भारत के पंजाब प्राँत के विख्यात लोक संगीत, भांगडा व पॉप गायक हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और दलेर मेंहदी · और देखें »

दलीप ताहिल

दिलीप ताहिल (जन्म: 30 अक्टूबर, 1952) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और दलीप ताहिल · और देखें »

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और दिव्या दत्ता · और देखें »

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और दैनिक भास्कर · और देखें »

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई से प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसकी प्रकाशक कम्पनी बेनेट, कोलमैन एवं कम्पनी है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों एवं फ़िल्मफ़ेर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है। दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाया हुआ है। हिन्दी मुम्बई में चौथे नम्बर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुम्बई क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की प्रसार संख्या 1.3 लाख और पाठक संख्या 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और नवभारत टाइम्स · और देखें »

पवन मल्होत्रा

पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। दूरदर्शन के धारावाहिक नुक्कड़ से वे प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और पवन मल्होत्रा · और देखें »

प्रभात खबर

प्रभात खबर राँची, जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर से प्रकाशित होने वाला हिन्दी भाषा का एक दैनिक है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और प्रभात खबर · और देखें »

प्रसून जोशी

प्रसून जोशी (अंग्रेज़ी: Prasoon Joshi, जन्म: 16 सितम्बर 1968) हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। वे विज्ञापन जगत की गतिविधियों से भी जुड़े हैं और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है। अब सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और प्रसून जोशी · और देखें »

प्रकाश राज

प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन अब वो हिंदी और तेलुगु फ़िल्मो में भी काम करते हैं। जिन्हें फ़िल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। कन्नड़ टेलीविज़न उद्योग और कन्नड़ सिनेमा में कुछ वर्षों के लिए काम करने के बाद, उन्होंने के.एल.

नई!!: भाग मिल्खा भाग और प्रकाश राज · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और फरहान अख्तर · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और भारत · और देखें »

मिलखा सिंह

मिलखा सिंह का जन्म (लायलपुर ८ अक्टूबर १९३५) को हुआ था। वे एक सिख धावक थे जिन्होंने रोम के १९६० ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के १९६४ ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनको "उड़न सिख" का उपनाम दिया गया था। वे भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और मिलखा सिंह · और देखें »

योगराज सिंह

योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाडी हैं। वे भारत के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता हैं। श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:चंडीगढ़ के खिलाड़ी श्रेणी:पंजाबी फ़िल्म अभिनेता श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: भाग मिल्खा भाग और योगराज सिंह · और देखें »

राकेश ओमप्रकाश मेहरा

राकेश ओमप्रकाश मेहरा हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और राकेश ओमप्रकाश मेहरा · और देखें »

रिलायंस इंटरटेनमेंट

रिलायंस इंटरटेनमेंट (पहले रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट के नाम से जाने जाती थी) रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की सह कंपनी है जो उसके मिडिया और मनोरंजन व्यवसाय को संभालती है। इसका मुख्य व्यवसाय फ़िल्में, संगीत, खेल, वीडियो गेम, इन्टरनेट व मोबाइल प्रवेशद्वार और और नए उभरते डिजिटल प्लेटफोर्म वितरण को बढ़ावा देना है जिसमें डिजिटल सिनेमा, डीटीएच और मोबाइल टीवी शामिल है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और रिलायंस इंटरटेनमेंट · और देखें »

शंकर महादेवन

शंकर महादेवन (சங்கர் மகாதேவன்) एक भारतीय गायक है और शंकर-एहसान-लॉय तिहरी का हिस्सा है। शंकर महादेवन को चार बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, जिसमें तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए और एक बार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए दिया जा चुका है। महादेवन ने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की, जो दुनिया भर के संगीत के छात्रों को ऑनलाइन भारतीय संगीत सीखाता है। 2015 में, उन्होंने मराठी फ़िल्म कटयार कलजात घुसली में एक अभिनेता के रूप में पहली बार अभिनय करते नजर आये थे, जो कि 1960 के दशक के प्रशिध्द नाटक का रूपांतर था। उन्होंने तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में गीत गाये है। उनका पहला एलबम "ब्रीथलेस" था, जिसमें उन्होंने एक सांस मेँ गाने गाये थे। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और शंकर महादेवन · और देखें »

शंकर-एहसान-लॉय

शंकर-एहसान-लॉय(अंग्रेजी: Shankar–Ehsaan–Loy) भारतीय संगीतकार तिकड़ी है, यह तिकड़ी शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा से मिल कर बनी है और कई भारतीय फिल्मों के लिए संगीत प्रदान करती है। ये बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और समीक्षकों के द्वारा बहुप्रशंसित संगीत निर्देशकों में एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्रसिद्द कार्य किये जैसे मिशन कश्मीर(2000), दिल चाहता है (2001),कल हो ना हो (2003), बंटी और बबली (2005), कभी अलविदा ना कहना (2006), डॉन- द चेस बिगिन्स अगेन (2006), तारे ज़मीं पर (2007), रोक ऑन !! (2008), वेक अप सिड (2009), माय नेम इस खान (2010), कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (2010) और हाउसफुल(2010)। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और शंकर-एहसान-लॉय · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और श्रेया घोषाल · और देखें »

सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह एक पार्श्वगायक हैं जिन्हें मुख्यतः बॉलीवुड में पार्श्वगायन के लिए जाना जाता है। उन्हें छैया छैया गाने से प्रसिद्धि मिली जिसके लिए उन्होंने 1999 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। सिंह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से आता है। वह भगवान शिव के एक समर्पित भक्त हैं सिंह ने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच पर प्रदर्शन किया, 1 9 70 की फिल्म अभिनवत्री से किशोर कुमार और लता मंगेशकर के नंबर "सा रे गे मा पा पा, पे, दे, गा मा री, गा रे मैल गाँव साजना" का गायन करते हुए। उन्होंने एक पंजाबी एल्बम को भी जारी किया, जिसमें मुंडा साउथहॉल दा के साथ टी। सिंह लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल मंडली में शामिल हुए और काम की तलाश के लिए भारत के दक्षिण की ओर जाने से पहले जल्दी से एक संगीत संयोजक बन गए। इस समय उन्होंने रक्षकुडू नामक फिल्म बनाई। सिंह को फिल्म कर्म में अपना ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने कुछ लाइनें गाईं; फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित फिल्म को खालाफ नाम दिया, जिसमें उन्होंने हिट गीत "आगा जाम" गाया। लेकिन गायक को एहसास हुआ कि उनकी आवाज़ में कुछ गायब हो गया था, एक विश्रामदिन और छोड़ दिया मुंबई को इंग्लैंड और अमेरिका के दौरे के लिए देखने, सुनना और संगीत के विभिन्न रूपों को समझना। अपने संगीत क्षितिज के विस्तार के बाद, वह अपने संगीत कैरियर को किक करने के लिए मुंबई लौट आए। हिंदी फिल्मों में उनका पहला प्रयास, आजा सनम, काफी हद तक अनौपचारिक रहा, हालांकि संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के नामों को अपनाया। फिर दिल से...

नई!!: भाग मिल्खा भाग और सुखविंदर सिंह · और देखें »

सोनम कपूर

सोनम कपूर जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और सोनम कपूर · और देखें »

हिन्दुस्तान लाइव

हिन्दुस्तान दैनिक की वेबसाइट को हिन्दुस्तान लाइव कहा जाता है। श्रेणी:भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र श्रेणी:हिन्दी भाषा के समाचार पत्र श्रेणी:विश्व के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र.

नई!!: भाग मिल्खा भाग और हिन्दुस्तान लाइव · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू

जवाहरलाल नेहरू (नवंबर १४, १८८९ - मई २७, १९६४) भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार मानें जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाएँ जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री का पद सँभालने के लिए कांग्रेस द्वारा नेहरू निर्वाचित हुएँ, यद्यपि नेतृत्व का प्रश्न बहुत पहले 1941 में ही सुलझ चुका था, जब गांधीजी ने नेहरू को उनके राजनीतिक वारिस और उत्तराधिकारी के रूप में अभिस्वीकार किया। प्रधानमन्त्री के रूप में, वे भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। मुख्यतः, एक बहुवचनी, बहु-दलीय लोकतन्त्र को पोषित करते हुएँ, उन्होंने भारत के एक उपनिवेश से गणराज्य में परिवर्तन होने का पर्यवेक्षण किया। विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित करते हुएँ, उन्होंने गैर-निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। नेहरू के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुएँ और 1951, 1957, और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुएँ, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक मुसीबतों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध में उनके नेतृत्व की असफलता के बावजूद, वे भारत के लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहें। भारत में, उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और जवाहरलाल नेहरू · और देखें »

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, मुम्बई में स्थित चलचित्र फ़िल्मों पर आधारित स्टूडियो है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और आज तक · और देखें »

कोमल नाहटा

कोमल नाहटा एक वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक हैं। वो अस्सी के दशक की प्रसिद्ध राजस्थानी फ़िल्म बाई चाली सासरिए के निर्माता भरत नाहटा के भतीजे हैं। .

नई!!: भाग मिल्खा भाग और कोमल नाहटा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »