लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म)

सूची ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म)

ब्लैक हाॅक डाउन (अंग्रेजी; Black Hawk Down) वर्ष २००१ की ब्रिटिश-अमेरिकी युद्ध आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन व सह-निर्माण रिड्ली स्काॅट द्वारा किया गया है। फ़िल्म की पटकथा केन नोलान ने लिखी है जो इसी समान नाम की किताब पर आधारित है जिसे मार्क बाॅडेन, फिलाडेल्फिया इन्कवायरिर में प्रकाशित आलेख सिरिज के आधार पर लिखा था। इस २९-भागों की श्रंखला के इतिहास में दर्ज १९९३ को घटित मोगादिशु में हुए अमेरिकी सैनिकों की छापेमारी पर केंद्रित है जिनका मकसद विरोधी नेता मोहम्मद फराह अदीद को धर-पकड़ना था और उसके बाद जंग छिड़ जाती है, जिसे मगादिशु का युद्ध कहा जाना गया। फ़िल्म में लगभग कई नामी अदाकारों को कास्टिंग की गई है जिनमें, जोश हर्नेट, एरिक बाना, इवान मैक'ग्रेगाॅर, टाॅम सिज़मोर, विलियम फिचनेर, जैसन आइज़ैक, टाॅम हार्डी, एवं सैम शेफर्ड तक शामिल हैं। फ़िल्म को ७४वें अकादमी अवार्ड की ओर से बतौर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन एवं सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के खिताब से नवाजा गया है। फ़िल्म को अमेरिकी फ़िल्म आलोचकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने बाद भी, कई विदेशी समूहों एवं सैन्य आधिकारिक समूहों से बहुत नकारात्मक समीक्षा भी मिली। .

4 संबंधों: मोगादीशू, ऑरलैंडो ब्लूम, कोलम्बिया पिक्चर्स, अंग्रेज़ी भाषा

मोगादीशू

मोगादीशू शहर का एक हवाई-दृश्य मोगादीशू (सोमाली:मुकदिशो), जो स्थानीय तौर पर ख़मर नाम से मशहूर है; सोमालिया का सबसे बड़ा शहर एवं वहाँ की राजधानी है। यह सदियों से हिंद महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में भी जाना जाता है। १९९१ में प्रशासनिक तंत्र के धवस्त हो जाने की वजह से पिछले १७ वर्षों से मोगादीशू भयावह गृहयुद्ध की चपेट में है। .

नई!!: ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म) और मोगादीशू · और देखें »

ऑरलैंडो ब्लूम

ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) अंग्रेज़ी अभिनेता है जो द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स में लेगोलस व ''समुंदर के लुटेरे'' श्रृंखला में विल टर्नर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म) और ऑरलैंडो ब्लूम · और देखें »

कोलम्बिया पिक्चर्स

कोलम्बिया पिक्चर्स इंक, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का अमरीकी विभाग है। यह जापान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रानिक कंपनी सोनी का एक हिस्सा है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म कंपनी.

नई!!: ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म) और कोलम्बिया पिक्चर्स · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ब्लैक हॉक डाउन (फ़िल्म) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ब्लैक हाॅक डाउन, ब्लैक हाॅक डाउन (फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »