लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली

सूची ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली

ब्लूलाइन बस सेवा दिल्ली में सार्वजनिक बस सेवाओं के अन्तर्गत चलने वाली बसें हैं। इनका सन्चालन निजी बस सन्चालकों के हाथो में होता है लेकिन इनके द्वारा लिया जाने वाला किराया दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा तय किया जाता है जो यहाँ चलने वाली दिपनि की बसों के ही समान होता है। इन बसों को १९८० के आरम्भ में दिल्ली में उस दौरान हुई दिपनि बसों की हड़ताल के परिणामस्वरूप चलाया गया था जिसके कारण दिल्ली की गति थम गई थी। आरम्भ में इन बसो को चलाने से दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में कुछ सुधार हुआ लेकिन समय के साथ-साथ इन बसों द्वारा मारे जाने की घटनाएं बढ़ने से ये बसें "हत्यारी" बसों के नाम से कुख्यात हो गईं। जब यह बसें चलाई गई थीं तब इनका रंग लाल हुआ करता था। उसके बाद इन बसों को नीली पट्टियों में पोत दिया गया और जिससे इन बसों को यह नाम दिया गया जो अभी भी प्रयुक्त किया जाता है जबकि अब दिल्ली में चलने वाली सभी बसों को हरे और पीले रंगों की पट्टियों से रंग दिया गया है। अब राष्ट्रमण्डल खेलों से पहले तक इन बसों को दिल्ली की सड़कों से हटाए जाने का प्रस्ताव है। .

4 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा, दिल्ली सरकार, 2010 राष्ट्रमण्डल खेल

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली और दिल्ली · और देखें »

दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा

दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा, दिल्ली परिवहन निगम की सार्वजनिक बस सेवा है। यह दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अन्तर्गत आता है और यह विभाग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बसों का सन्चालन करता है। इस समय विभाग द्वारा दिल्ली महानगरीय क्षेत्र में ३,१०६ सीएनजी बसे चलाई जा रहीं है और भविष्य में और बसो को वर्तमान बेड़े में सम्मिलित किया जाना है। दिपनि के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा विश्व की सबसे बड़ी प्रदूषण नियन्त्रित बस सेवा है। .

नई!!: ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली और दिल्ली परिवहन निगम बस सेवा · और देखें »

दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सर्वोच्च नियंत्रक और प्रशासन प्राधिकारी है। इसमें एक कार्यपालक शाखा है, जिसके अध्यक्ष दिल्ली के लेफ़्टिनेंट गवर्नर, के संग एक न्यायपालिका रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय और एक विधायिका है, जो विधान सभा में बैठती है। वर्तमान दिल्ली विधान सभा एकसदनीय है और इसमें ७० सदस्य हैं। .

नई!!: ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली और दिल्ली सरकार · और देखें »

2010 राष्ट्रमण्डल खेल

2010 राष्ट्रमण्डल खेल उन्नीसवें राष्ट्रमंडल खेल थे जिनका आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर 2010 में किया गया। दिल्ली में इससे पहले 1951 और 1982 में एशियाई खेल भी आयोजित किए जा चुके हैं। उद्घाटन समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इन खेलों का आयोजन भारत में पहली बार तथा 1998 में कुआलालम्पुर, मलेशिया के बाद एशिया में दूसरी बार हुआ। .

नई!!: ब्लूलाइन बस सेवा, दिल्ली और 2010 राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »