लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रज के जीव जंतु

सूची ब्रज के जीव जंतु

जिस भूखंड को जलवायु जीवन के अनुकूल हो और वहाँ पर हरी-भरी वनस्पतियाँ पाई जाती हों, वहाँ पशु-पक्षी और जीव-जन्तुओं का पाया जाना एक नैसर्गिक सत्य है। किसी भी भूखंड में विचरण करने वाले पशु-पक्षी और जीव-जन्तुओं की उपस्थिति से वहाँ की जलवायु का अनुमान लगाया जा सकता है। अत: ब्रज में पाये जाने वाले पशु-पक्षी और जीव-जन्तुओं की उपस्थिति के आधार पर हम ब्रज-भूखंड के समग्र प्रस्तुति कर सकते हैं। ब्रज में दो प्रकार के पशु-पक्षी पाये जाते हैं - १. जंगली और २. पालतू। जंगली जीव-जन्तु और पशु-पक्षी स्वच्छन्द रूप से वनों और जंगलों में विचरण करते हैं, जिनमें से कुछ समय-समय पर मानवजाति को विविध रुपों में कष्ट देते चले आये हैं और आज भी कष्ट देते हैं। किन्तु पालतू पशु-पक्षी सदैव से मानव जाति के उपयोग में आते रहें हैं और वे मनुष्यजाति को सुख, सुविधा और समृद्धि प्रदान करते रहे हैं। .

1 संबंध: भेड़िया

भेड़िया

वृक या भेड़िया एक कुत्ते के रूप का जंगली जानवर है। वैज्ञानिक नज़रिए से भेड़िया कैनिडाए (canidae) पशु परिवार का सबसे बड़े शरीर वाला सदस्य है। किसी ज़माने में भेड़िये पूरे यूरेशिया, उत्तर अफ्रीका और उत्तर अमेरिका में पाए जाते थे लेकिन मनुष्यों की आबादी में बढ़ौतरी के साथ अब इनका क्ष्रेत्र पहले से बहुत कम हो गया है। जब भेड़ियों और कुत्तों पर अनुवांशिकी अध्ययन किया गया तो पाया गया के कुत्तों की नस्ल भेड़ियों से ही निकली हुई हैं, यानि दसियों हज़ार वर्ष पहले प्राचीन मनुष्यों ने कुछ भेड़ियों को पालतू बना लिया था जिनसे कुत्तों के वंश की शुरुआत हुई। भेड़िये एक नर और एक मादा के परिवारों में रहते हैं जिसमें उनके बच्चे भी पलते हैं। यह भी देखा गया है के कभी-कभी भेड़ियों के किसी परिवार के नर-मादा किसी अन्य भेड़ियों के अनाथ बच्चों को भी शरण देकर उन्हें पालने लगते हैं। भेड़ियों का शिकार करने का तरीक़ा सामाजिक होता है - यह अकेले शिकार नहीं करते, बल्कि गिरोह बनाकर हिरण-गाय जैसे चरने वाले जानवरों का शिकार करते हैं। भेड़िये अपने क्षेत्र में शिखर के शिकारी होते हैं जिन्हें मनुष्यों और शरों को छोड़कर और किसी से चुनौती नहीं होती। .

नई!!: ब्रज के जीव जंतु और भेड़िया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »