लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोडो साहित्य सभा

सूची बोडो साहित्य सभा

बोडो साहित्य सभा (बर’ थूनलाइ आफाद) बोडो भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिये गठित एक संगठन है। इसकी स्थापना १६ नवम्बर सन् १९५२ को असम के कोकराझार जिला के ससुगाँव में इसकी स्थापना की गयी थी। .

5 संबंधों: बिनेश्वर ब्रह्म, बोड़ो भाषा, कोकराझार जिला, असम, असम साहित्य सभा

बिनेश्वर ब्रह्म

श्री बिनेश्वर ब्रह्म (जन्म: १९४६; - हत्या: १९ अगस्त २०००) असम के बोडो जनजातीय साहित्यकार थे एवं बोडो साहित्य सभा के अध्यक्ष थे। तेजस्वी, ओजस्वी वक्ता, देशभक्त और विदेशीश् षड्यंत्रों के खिलाफ निर्भीकता से लोहा लेने वाले। वे पूर्वांचल में देवनागरी और हिन्दी के लिए काम करते थे। अनेक वर्षों से बोडो साहित्य सभा ने बोडो भाषा देवनागरी में लिखने का संकल्प किया हुआ था, बोडो पुस्तकें देवनागरी में छपती थीं। यह सब उन ईसाई पृथकतावादियों को सहन नहीं हुआ जो वर्षों से पूर्वांचल की जनजातियों को शेष देश की मुख्यधारा से काटने में जुटे हुए हैं। उन्होंने छल-बल से बोडो भाषा के लिए रोमन लिपि प्रचलित करवाना शुरू किया। जब देशभक्त बोडो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया तो परिणाम बिनेश्वर ब्रह्म की हत्या के रूप में सामने आया। देवनागरी का तिलक अपने लहू से करने वाले शहीद बिनेश्वर ब्रह्म इसीलिए "देवनागरी के नवदेवता' कहे गए। बिनेश्वर ब्रह्म सन्‌ १९९६ में बोडो साहित्य-सभा के अध्यक्ष बने और १९९९ में वे फिर से अध्यक्ष बनाये गए। असम में बोडो भाषा के लिए लिपि को लेकर कई बार आन्दोलन हुआ और बिनेश्वर ब्रह्म ने रोमन लिपि के स्थान पर देवनागरी लिपि का समर्थन किया और वह स्वीकार कर ली गयी। लेकिन राज्य में चर्च एवं उसके द्वारा समर्थित आतंकवादी गुट "नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैण्ड' (एन.डी.एफ.बी.) के दबाव से बोडो साहित्य सभा में फिर से लिपि का प्रश्न उठाया गया। बिनेश्वर ब्रह्म ने इस बार भी देवनागरी लिपि का समर्थन किया और एन.डी.एफ.बी.

नई!!: बोडो साहित्य सभा और बिनेश्वर ब्रह्म · और देखें »

बोड़ो भाषा

बोड़ो या बड़ो एक तिब्बती-बर्मी भाषा है जिसे भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश मे रहने वाले बोडो लोग बोलते हैं। बोडो भाषा भारतीय राज्य असम की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। भारत में यह विशेष संवैधानिक दर्जा प्राप्त २२ अनुसूचित भाषाओं में से एक है। बोडो भाषा आधिकारिक रूप से देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। .

नई!!: बोडो साहित्य सभा और बोड़ो भाषा · और देखें »

कोकराझार जिला

कोकराझार भारतीय राज्य असम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कोकराझार है। यहां बोड़ो जनजातियों की बहुलता है। क्षेत्रफल - वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) .

नई!!: बोडो साहित्य सभा और कोकराझार जिला · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: बोडो साहित्य सभा और असम · और देखें »

असम साहित्य सभा

'''असम साहित्य सभा''' का प्रतीक-चिह्न असम साहित्य सभा की स्थापना भारत के असम में सन् १९१७ में असमिया साहित्य एवं संस्कृति के अन्नयन के लिये की गयी थी। इस समय इसकी असम तथा अन्य राज्यों में एक हजार से भी अधिक शाखाएँ हैं। इसका मुख्यालय जोरहाट में है जो असम का ऐतिहासिक महत्व का नगर है। .

नई!!: बोडो साहित्य सभा और असम साहित्य सभा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »