लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बागमती प्रान्त

सूची बागमती प्रान्त

बागमती अंचल Bagmati Zone नेपाल के मध्यमांचल विकास क्षेत्र का एक अंचल है। नेपालकी राजधानी काठमांडौ इसी अंचल में स्थित है। .

12 संबंधों: नगरकोट, नेपाल, पाटन, बनेपा, बागमती, बागमती प्रान्त, भक्तपुर, मध्यपुर, मध्यमाञ्चल विकास क्षेत्र, ललितपुर, काठमाण्डु, कीर्तिपुर

नगरकोट

नगरकोट काठमांडू उपत्यका में स्थित एक रमणीय स्थल (ग्राम) है। यह काठमांडू से ३२ किमी पूरब में स्थित है। यह बागमती अंचल के भक्तपुर जिला में है। २०११ की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 4571 तथा 973 घर थे। यह समुद्र तल से 2,195 मीटर की ऊँचाई पर बसा है और भक्तपुर के सबसे अधिक दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहाँ से हिमालय पर सूर्योदय का सुहावना दृष्य देखते ही बनता है। यहाँ से माउण्ट एवरेस्ट और अन्य हिमाच्छादित चोटियाँ दिखतीं हैं। यहाँ से काठमांडू उपत्यका का विहंगम दृष्य भी देखा जा सकता है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और नगरकोट · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और नेपाल · और देखें »

पाटन

पाटन का प्राचीन शाही महल एवं मन्दिर पाटन (नेपाल भाषा:यल) नेपाल का प्रमुख शहर है। इसे ललितपुर भी कहा जाता है। ललितपुर जिला मे अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरो मे से सबसे पुराना तथा रमणीय माना जाता है। पाटन अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। पाटन को नेपाल (नेवारी) भाषा में 'यल' नाम से जाना जाता है। राजा यलम्बर के नाम से यह नाम आया हुआ विश्वास किया जाता है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और पाटन · और देखें »

बनेपा

बनेपा नेपाल के नगर पालिका शहर है, जो काठमांडू २६ किमी पूर्व स्थित है। १९९१ की नेपाल जनगणना के समय यहाँकी आबादी १२५३७ थी और यह १९५६ में घरों की थी बनेपा का मुख्य आकर्षण चण्डेश्वरी का मंदिर है, रुद्रमती नदी के साथ शहर के लगभग 1 किमी उत्तर पूर्व स्थित है। धनेश्वर मंदिर एक शहर से किमी दक्षिण है। बनेपा भी अपनी भगवान गणेश, नारायणथान, प्रभु नारायण, भिमसेनस्थान, भगवान भिमसेन के आठ विभिन्न मंदिरों और आठ विभिन्न तालाबों के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है। बनेपा में बहुत त्योहारों मनाया जाता है, यसमा चण्डेश्वरी जात्रा, कन्या, पूजा (युवा लड़कियों की पूजा), नवदुर्गा जात्रा (मछली पकड़ने त्योहार), गणेश जात्रा और भिमसेन जात्रा भी शामिल है। बनेपा एक शीर मेमोरियल अस्पताल अस्पताल है, जो १९५७ में स्थापित किया गया है। इस अस्पतालको विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका और काठमांडू विश्वविद्यालय से संबद्ध करके चिकित्सा कॉलेज के रूप में विस्तारित किया गया है। इस अस्पताल में कई छात्रोंने एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में दाखिला लिया है। बनेपा विकलांग बच्चों के लिए अस्पताल और पुनर्वास केंद्र (HRDC) का भी स्थान है। HRDC एक गैर सरकारी संगठन के एक कार्यक्रम है, विकलांग के मित्र। यह देश में एक ही अस्पताल है, जो तृतीयक स्तर देखभाल प्रदान करता है और यह उम्र के १६ साल के कम उम्र के बच्चों के लिए सबसे अच्छा पुनर्निर्माण सर्जरी और पुनर्वास प्रदान करता है। अपनी सेवाओं के तहत विशेषाधिकार प्राप्त नेपाल में सुबिधा बिहिन और शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के तरफ उसके सेवा केन्द्रीत है। काभ्रेपलांचोक के तीन नगर पालिकाओं बनेपा, धुलिखेल और पनौती की सीमा पर सूचना प्रौद्योगिकी पार्क बनाया जा रहा है। वहाँ सरकारी नियुक्ति के बारे में बहस चल रही है। सभी तीन शहरों साइबर शहर के रूप में नामित कर रहे हैं। अर्निको राजमार्ग, केवल राजमार्ग कि नेपाल और चीन (तिब्बत) जोड़ता है, इस शहर के माध्यम से चलाने कारण बनेपा भी साथ तिब्बत के लिए एक प्रमुख व्यापार मार्ग है। इसके अलावा, एक और नव निर्मित राजमार्ग, बी.पी.

नई!!: बागमती प्रान्त और बनेपा · और देखें »

बागमती

बागमती (नेपाल भाषा:बागमती खुसी, बागमती नदी) नेपाल और भारत की एक बहुत महत्त्वपूर्ण नदी है। इस नदी के तट पर काठमांडू अवस्थित है। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी नदी के तट पर अवस्थित है। इस नदी का उद्गम स्थान बागद्वार है। काटमाण्डौ के टेकु दोभान मैं विष्णुमति नदी इसमें समाहित होती है। नेपाली सभ्यता में इस नदी का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस नदी के किनारे में अवस्थित आर्य घाटौं पर राजा से लेकर रंक तक सभी का अन्तिम संस्कार किया जाता है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और बागमती · और देखें »

बागमती प्रान्त

बागमती अंचल Bagmati Zone नेपाल के मध्यमांचल विकास क्षेत्र का एक अंचल है। नेपालकी राजधानी काठमांडौ इसी अंचल में स्थित है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और बागमती प्रान्त · और देखें »

भक्तपुर

भक्तपुर में सूर्योदय के पूर्व का दृष्य भक्तपुर नेपाल का एक प्राचीन नगर एवं पर्यटनस्थल है। यह काठमाण्डू घाटी के पूर्वी कोने पर काठमाण्डू से १३ किमी की दूरी पर स्थित है। इसे 'भादगाँउ' भी काहा जाता है। यह नेपाल के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। भक्तपुर जिले में अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरों मे से सबसे संरक्षित सांस्कृतिक नगर माना जाता है। घाटी के अन्य शहरों की तरह यह नगर भी अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। काठमाण्डौ शहर से पुर्व मे पडाहुवा शहर है यहाँकी जनसंख्या करिब ७५०००० है, भक्तपुरर शहर एक एतिहासीक शहरहै बिश्वसंपदा सुचीमे सुचिकृत भक्तपुर दरवार इसी शहरमा पडता है दुसरा विश्वसंपदा सुचिकृत चाँगनारायण मन्दीर भि इस सहर के बहुत हि करीव है। नेपालके कुछ सरकारी केन्द्रीय कार्यलय, ब्यापार गृह तथा आवास क्षेत्र रहाहुवा इस शहर मे प्रसिद्ध न्यातपोला मन्दीर, नवदुर्गा मन्दीर, कमलविनायक एवं सुर्य विनायक मन्दीर आदी भिहै। पोखरा विश्वविधालय की ख्वप इन्जीनियरीङ क्याम्पस के साथ भक्तपुर क्यामस, नवदुर्गा क्याम्पस, विरेन्द्र सैनीक माहाविधालय, नेपाली सैनीक स्टाफ कलेज व बहुत से क्यामपस तथा बिधालय इस शहरमे है। उसीतरह केन्द्रीय स्तरका भक्तपुर अस्पताल, भक्तपुर क्यान्सर अस्पताल के साथ प्राइभेट व सरकारी, सामुदायीक तथा निजी अस्पताल यांहा पे है, अन्य कइ उत्पादन कारखानाके साथ भक्तपुर औधोगीक क्षेत्र भि यही शहरमा पडता है। भक्तपुरका सिटी टेलीफोन कोडभि काठमाण्डौ जैसेही ०१ है। श्रेणी:नेपाल के शहर.

नई!!: बागमती प्रान्त और भक्तपुर · और देखें »

मध्यपुर

यह नगर काठमाण्डौ घाटी मे काठमाण्डौ व भक्तपुर शहर के बिच अवस्थित है, यह भि एतिहासीक नगर है, याँहा लगने वाले जात्रा (मेला) पुरे नेपाल मे प्रशिद्ध है। उच्चमाध्यामीक शिक्षा परिषद, सार्क क्षयरोग केन्द्र, इवामुरा अस्पताल सानोठिमी क्याम्पस मध्यपुर थिमी के उल्लेख निधी है। श्रेणी:नेपाल के शहर.

नई!!: बागमती प्रान्त और मध्यपुर · और देखें »

मध्यमाञ्चल विकास क्षेत्र

मध्यमांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के मध्य-पूर्व में स्थित है। इस के पूर्व में नेपाल का पूर्वांचल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में नेपाल का पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। मध्यमांचल विकास क्षेत्र का मुख्यालय काठमांडू में स्थित है। इस प्रान्त में ३ अंचल तथा १९ जिलें हैं। Category:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली.

नई!!: बागमती प्रान्त और मध्यमाञ्चल विकास क्षेत्र · और देखें »

ललितपुर

ललितपुर उत्तर प्रदेश राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध एक शहर है। यह ललितपुर जिला का मुख्यालय है। यह उत्तर में झांसी, दक्षिण में सागर, पूर्व में मघ्‍यप्रदेश के टिकमगढ़, छतरपुर एवं शिवपुरी तथा पश्‍िचम गुना से सटा हुआ है। बेतवा, धसन और जमनी यहां की प्रमुख नदियां है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में देवगढ़, नीलकंठेश्‍ववर त्रिमूर्ति, रंछोरजी, माताटीला बांध और महावीर स्वामी अभ्यारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस जिले की स्थापना सत्रहवीं शताब्दी में बुंदेल राजपूत द्वारा की गई थी। 1891 से 1974 ई. तक ललितपुर जिला झांसी जिले का ही एक हिस्सा था। .

नई!!: बागमती प्रान्त और ललितपुर · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और काठमाण्डु · और देखें »

कीर्तिपुर

यह भारत में काठमाण्डौ घाटी के दक्षिण-पश्चिम मै स्थाहिक कीर्तिरपु नगर की तस्वीर है। कीर्तिरपु (नेपाल भाषा:क्यपू) काठमाण्डौ घाटी के दक्षिण-पश्चिम मै अवस्थित एक नगर है। यह नगर काठमाडौं जिला मै अवस्थित है। यह नगर एक पहाड मै बसा हुवा है। यह एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ ऐतिहासिक बाघभैरव मन्दिर है। इस नगर के उत्तर-पूर्व मै घाटी का सबसे बडा जलभण्डार टौदह (झील) अवस्थित है। नेपाल का प्रथम विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्वविद्यालय यही नगर मै अवस्थित है। .

नई!!: बागमती प्रान्त और कीर्तिपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बागमती अञ्चल, बागमती अंचल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »