लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बतक लोग

सूची बतक लोग

बताक लोग इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा प्रांत में रहने वाले कई जातियों को सामुहिक रूप से कहा जाता है। इसका निवास कोई २५०० सालों से यहाँ माना जाता है। तेरहवीं सदी के अंत में मार्को पोलो ने जिन नरभक्षी जातियों का वर्णन पूर्वी एशिया के द्वीपों पर किया था उनको आज बतक समझा जाता है। आज संभवतः कोई भी बतक जाति नरभक्षी नहीं है, लेकिन उनकी परंपरा में वे मानते हैं कि पहले वे मनुष्यों को भी खाते थे। बतक लोग अपने को बतक नहीं कहते थे, लेकिन यूरोपयनों ने उनका ये सम्मिलित नाम रखा। पहले मलाया से आए हुए लोग किसी भी ग़ैर मुस्लिम को बतक कहते थे, लेकिन इनमें कई जातियाँ हैं - कारो, तोबा, सिमालुङु, पाक पाक, मंदैलिङ और अङकोला। इन पाँचों को मार्गा कहते हैं - ये इस समुदाय में एक सांस्कृतिक महत्व की चीजें हैं। .

7 संबंधों: तोबा झील, पलावन, फ़िलीपीन्स, बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़), मार्को पोलो, इंडोनेशिया, उत्तर सुमात्रा

तोबा झील

अंतरिक्ष से ली गई तोबा झील और उसमे स्थित समोसिर नामक द्वीप की फ़ोटो तोबा झील इण्डोनेशिया के द्वीप सुमात्रा के उत्तर-मध्य में स्थित एक झील और एक महाज्वालामुखी है। यह झील १०० कि॰मी॰ लम्बी और ३० कि॰मी॰ चौड़ी है और इसकी अधिकतम गहराई ५०० मीटर है। तोबा झील इण्डोनेशिया की सबसे बड़ी झील है और विश्व की सबसे बड़ी ज्वालामुखीय झील भी है। ज्वालामुखीय झीलें वह झीलें होती हैं जो किसी जीवित या मृत ज्वालामुखी के मुंह में पानी भर जाने से बन जाती हैं। यह माना जाता है कि आज से क़रीब ६९,००० से लेकर ७७,००० साल पहले इस ज्वालामुखी में विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखीय विस्फोट हुआ। यह अनुमान लगाया जाता है के इस विस्फोट के कारण विश्व में उस समय मौजूद अधिकतर मनुष्य मारे गए थे और मनुष्यजाति हमेशा के लिए नष्ट होने के बहुत क़रीब आ पहुंची थी। हिंद उपमहाद्वीप के पूरे क्षेत्र को इस विस्फोट से अत्यंत हानि हुई जिसमे इस क्षेत्र के सारे जंगल नष्ट हो गये। इस पूरे इलाक़े पर राख की मोटी परत फैल गयी जो आज भी सारे भारत और पाकिस्तान में ज़मीन के नीचे पायी जाती है। तोबा झील के किनारे बताक लोग रहते हैं जो मलय लोगों से नृजातीय रूप से अलग हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिये मेदान सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है और सियांतर सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन। .

नई!!: बतक लोग और तोबा झील · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

नई!!: बतक लोग और पलावन · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: बतक लोग और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़)

बतक (Batak) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के पलावन द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में रहती है। इनकी जनसंख्या केवल ५०० के आसपास बची है। इनका लूज़ोन के आएता लोगों से करीबी सम्बन्ध माना जाता है। इनका कद छोटा, रंग गाढ़ा और बाल घुंघराले होते हैं। ध्यान दें कि यह बतक जनजाति इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मिलने वाली बतक जाति से बिलकुल भिन्न है। .

नई!!: बतक लोग और बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »

मार्को पोलो

मार्को पोलो (वेनिस १५ सितंबर, १२५४ - वेनिस, २९ जनवरी, १३२४) एक इतालवी व्यापारी, खोजकर्ता और राजदूत था। उसका जन्म वेनिस गणराज्य में मध्य युग के अंत में हुआ था। अपने पिता, निकोलस पोलो (Niccolò) और अपने चाचा, मातेयो (Matteo), के साथ वह रेशम मार्ग की यात्रा करने वाले सर्वप्रथम यूरोपियनों में से एक था। उसने अपनी यात्रा १२७२ में लाइआसुस बंदरगाह (आर्मेनिया) से प्रारंभ की थी। उनकी चीन समेत, पूर्व की यात्रा का विस्तृत प्रतिवेदन ही लंबे समय तक पश्चिम में एशिया के बारे में जानकारी देने वाला स्रोत रहा है।मार्कोपोलो (1292-93ईं) वेनिस निवासी इतालवी यात्री था जिस ’ मध्यकालीन यात्रियों का राजकुमार' की उपाधि दी गई । इसका वृतांत ’द बुक ऑफ सर-मार्कोपोलो’ के नाम से हैं, जो तत्कालीन भारत के अर्थिक इतिहास की द्ष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उनका यात्रा मार्ग इस प्रकार था: आर्मेनिया से होते हुए वे तुर्की के उत्तर में गए। .

नई!!: बतक लोग और मार्को पोलो · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: बतक लोग और इंडोनेशिया · और देखें »

उत्तर सुमात्रा

उत्तर सुमात्रा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह आचेह प्रान्त से दक्षिणपूर्व में स्थित है और जावा द्वीप से बाहर देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रान्त है। प्रान्त के लगभग ४०% लोग बतक समुदाय से हैं। .

नई!!: बतक लोग और उत्तर सुमात्रा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बतक समुदाय, बतक जाति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »