लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रौद्योगिकीय क्रांति

सूची प्रौद्योगिकीय क्रांति

इतिहास में, जब अपेक्षाकृत अल्प काल में ही कोई प्रौद्योगिकी किसी दूसरी प्रौद्योगिकी का स्थान ले लेती है तो इसे प्रौद्योगिकीय क्रांति (Technological revolution) कहते हैं। किन्तु प्रौद्योगिकीय क्रांति तथा प्रौद्योगिकीय परिवर्तन का अन्तर ठीक-ठीक परिभाषित नहीं है। .

4 संबंधों: प्रौद्योगिकी, मशीनी औजार, वृहद उत्पादन, औद्योगिक क्रांति

प्रौद्योगिकी

२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था। एकीकृत परिपथ (IC) के आविष्कार ने कम्प्यूटर क्रान्ति को जन्म दिया । प्रौद्योगिकी, व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ सैनिक अभियांत्रिकी से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, दुर्ग, पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये सिविल अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव हुआ। औद्योगिक क्रान्ति के साथ-साथ यांत्रिक तकनीकी आयी। इसके बाद वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक प्रौद्योगिकी तथा अन्य प्रौद्योगिकियाँ आयीं। वर्तमान समय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का है। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय क्रांति और प्रौद्योगिकी · और देखें »

मशीनी औजार

'''लेथ''' प्रमुख मशीनी औजार है उन यांत्रिक युक्तियों को औजारों को मशीनी औजार (machine tool) कहते हैं जो शक्तिचालित होतीं हैं तथा जिनका उपयोग प्राय: मशीनिंग क्रिया द्वारा मशीनों के धातु के कल-पुर्जों के निर्माण में होता है। मशीनिंग क्रिया में वांछित स्थान की धातु को हटाया जाता है। यद्यपि 'मशीनी औजार' प्राय: मानवी श्रम के बजाय शक्तिचालित होते हैं किन्तु समुचित तरीके से व्यवस्थित करने पर इन्हें मानवों द्वारा भी चलाया जा सकता है। प्रौद्योगिकी के बहुत से इतिहासकार यह मानते हैं कि वास्तविक मशीनी औजारों का जन्म तब हुआ जब विभिन्न प्रकार के औजारों की शेपिंग या स्टैंपिंग प्रक्रिया से मानव का सीधा जुड़ाव आवश्यक न रहा। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय क्रांति और मशीनी औजार · और देखें »

वृहद उत्पादन

सन् १९४४ में बेल्ल वायुयान कॉरपोरेशन का असेम्बली प्लान्ट बहुत बड़ी मात्रा में मानकीकृत उत्पादों का निर्माण विशालोत्पादन (Mass production) कहलाता है। इसे 'वृहत् उत्पादन' और 'पुंज उत्पादन' भी कहते हैं। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय क्रांति और वृहद उत्पादन · और देखें »

औद्योगिक क्रांति

'''वाष्प इंजन''' औद्योगिक क्रांति का प्रतीक था। अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध तथा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ पश्चिमी देशों के तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिति में काफी बड़ा बदलाव आया। इसे ही औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) के नाम से जाना जाता है। यह सिलसिला ब्रिटेन से आरम्भ होकर पूरे विश्व में फैल गया। "औद्योगिक क्रांति" शब्द का इस संदर्भ में उपयोग सबसे पहले आरनोल्ड टायनबी ने अपनी पुस्तक "लेक्चर्स ऑन दि इंड्स्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड" में सन् 1844 में किया। औद्योगिक क्रान्ति का सूत्रपात वस्त्र उद्योग के मशीनीकरण के साथ आरम्भ हुआ। इसके साथ ही लोहा बनाने की तकनीकें आयीं और शोधित कोयले का अधिकाधिक उपयोग होने लगा। कोयले को जलाकर बने वाष्प की शक्ति का उपयोग होने लगा। शक्ति-चालित मशीनों (विशेषकर वस्त्र उद्योग में) के आने से उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि हुई। उन्नीसवी सदी के प्रथम् दो दशकों में पूरी तरह से धातु से बने औजारों का विकास हुआ। इसके परिणामस्वरूप दूसरे उद्योगों में काम आने वाली मशीनों के निर्माण को गति मिली। उन्नीसवी शताब्दी में यह पूरे पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में फैल गयी। अलग-अलग इतिहासकार औद्योगिक क्रान्ति की समयावधि अलग-अलग मानते नजर आते हैं जबकि कुछ इतिहासकार इसे क्रान्ति मानने को ही तैयार नहीं हैं। अनेक विचारकों का मत है कि गुलाम देशों के स्रोतों के शोषण और लूट के बिना औद्योगिक क्रान्ति सम्भव नही हुई होती, क्योंकि औद्योगिक विकास के लिये पूंजी अति आवश्यक चीज है और वह उस समय भारत आदि गुलाम देशों के संसाधनों के शोषण से प्राप्त की गयी थी। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय क्रांति और औद्योगिक क्रांति · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »