लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रोटोटाइप (विडियो खेल)

सूची प्रोटोटाइप (विडियो खेल)

प्रोटोटाइप (Prototype) एक वीडियो गेम है जिसका विकास रैडिकल इंटरटेनमेंट द्वारा व प्रकाशन एक्टिविजन द्वारा किया गया है। इस गेम को उत्तरी अमेरिका में ९ जून २००९ और यूरोप में १२ जून को रिलीज़ किया गया था। यह गेम न्यू योर्क शहर में रचा गया है जहां एक महामारी ब्लैकलाइट पूरे मैनहैटन में फ़ैल रहा है। इससे प्रभावित लोग बदल कर शैतान बन जाते हैं जो भिन्न भिन्न प्रकार के होते हैं और जिनका मकसद दूसरे आम लोगो को मारना या प्रभावित करना बन जाता है। इन सब के बिच खेल का मुख्य पात्र एलेक्स मर्सर है जो एक शक्तिशाली रूप बदल सकने वाला इंसान है जिसे अपने भूतकाल की कोई यार्दाश नहीं है। .

7 संबंधों: एक्टिविजन, एक्सबॉक्स 360, प्लेस्टेशन ३, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, मॅक ऑपरेटिंग सिस्टम, यूरोप, उत्तर अमेरिका

एक्टिविजन

एक्टिविजन (Activision) एक अमेरिकी वीडियो गेम प्रकाशन कंपनी है जिसकी मिलकियत फ़्रांसिसी कोन्ग्लोमेरेट विवेंडी एसए के पास है। इसकी स्थापना १ अक्टूबर १९७९ में की गई थी और यह विश्व की प्रथम स्वतार्त्र गेमिंग कंसोल विकासक व वितरक कंपनी थी। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और एक्टिविजन · और देखें »

एक्सबॉक्स 360

एक्सबॉक्स 360 (Xbox 360) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा निर्मित दूसरा वीडियो गेम कंसोल है जो एक्सबॉक्स का उत्तराधिकारी है। यह सोनी के प्लेस्टेशन 3 और निनटेंडो के वी से स्पर्धा करता है जो सातवीं पीढ़ी के वीडियो गेम कंसोल है। 9 जनवरी 2012 के अनुसार एक्सबॉक्स 360 की 6 करोड़ 60 लाख बिक्री हो चुकी है। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और एक्सबॉक्स 360 · और देखें »

प्लेस्टेशन ३

प्लेस्टेशन ३ एक घरेलू वीडियो गेम कंसोल है जिसका निर्माण सोनी कंप्यूटर इंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह प्लेस्टेशन २ की अगली पीढ़ी है और प्लेटेशन श्रृंखला में अहम् कड़ी है। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और प्लेस्टेशन ३ · और देखें »

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़, माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर प्रचालन तन्त्र (सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम) और ग्राफिकल यूजर इण्टरफेस की एक श्रृंखला है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ ने ग्राफिकल यूजर इंटरफेस में बढ़ती रुचि (GUIs) को देखते हुए नवंबर 1985 में एमएस-DOS में जोड़ने के लिए एक ऑपरेटिंग पर्यावरण पेश किया था। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, आते ही दुनिया के निजी कंप्यूटर बाजार पर हावी हो गया और इसने इससे पहले बाजार मे आये मैक-ओएस को बहुत पीछे छोड़ दिया। 2004 के IDC दिशा सम्मेलन में, यह बात सामने आयी कि ग्राहक ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार का लगभग 90% विंडोज़ के पास था। विंडोज़ का सबसे हाल के ग्राहक संस्करण विंडोज़ १० है और सबसे हाल का सर्वर संस्करण विंडोज़ सर्वर 2016 है।बिल गेट्स ने विंडोज़ के विकास मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब वह माइक्रोसॉफ्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। विंडोज़ का शाब्दिक अर्थ होता है खिड़कियाँ। विंडोज़ एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। विंडोज़ का उपयोग लगभग सभी व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में होता है। इसका विकास माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने किया है। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ · और देखें »

मॅक ऑपरेटिंग सिस्टम

मॅक ऑपरेटिंग सिस्टम (उच्चारित: /mæk oʊ ɛs tɛn/) एक प्रकार का कम्प्यूटर संचालन प्रणाली होता है। इसका विकास और बिक्री ऍपल इंक. द्वारा की जाती है। सन २००२ से यह सभी मॅकिण्टोश कंप्यूटर तन्त्रों में स्थापित कर बेचा जा रहा है। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और मॅक ऑपरेटिंग सिस्टम · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और यूरोप · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: प्रोटोटाइप (विडियो खेल) और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »