लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रीतम रानी सिवाच

सूची प्रीतम रानी सिवाच

प्रीतम रानी सिवाच का जन्म २ अक्टूबर १९७४ को गुड़गांव के पास के गांव झारसा में हुआ था। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने ९ वर्ष की उम्र में ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी हॉकी को पीटीआई मास्टर तारा चंद के मार्गदर्शन में झारसा गांव के स्कूल में विकसित किया था। मास्टर तारा चंद और प्रमुख मास्टर राघवेंद्र सिंह यादव ने हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने में उनकी मदद की थी। २००८ में, उन्हें ओलंपिक क्वालिफायर के लिए टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था ताकि उनके अनुभव से अतिरिक्त धन ला सकें। और उनकी टीम को ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त होने के बाद, सिवाच ने एक साक्षात्कार में कहा, की "हम उतने बुरे भी नहीं थे जितने परिणाम में दिखाए गए। वह आखरी बार २००२ के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतते समय हॉकी खेलते हुए दिखी। अब वह विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ कोच हैं। और अब वह अकैडमी चला रही है जहां वह एक कोच बनने के लिए प्रशिक्षण देती है। .

3 संबंधों: भारतीय महिला हॉकी टीम, हॉकी, गुरुग्राम जिला

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम महिला हॉकी के खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला दल है। https://commons.wikimedia.org/wiki/File:%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A5%80.jpg .

नई!!: प्रीतम रानी सिवाच और भारतीय महिला हॉकी टीम · और देखें »

हॉकी

मेलबर्न विश्वविद्यालय में फील्ड हॉकी का खेल हॉकी एक ऐसा खेल है जिसमें दो टीमें लकड़ी या कठोर धातु या फाईबर से बनी विशेष लाठी (स्टिक) की सहायता से रबर या कठोर प्लास्टिक की गेंद को अपनी विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करती हैं। हॉकी का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व मिस्र में हुआ था। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ पर उचित स्थान न मिल सका। भारत में इसका आरम्भ 150 वर्षों से पहले हुआ था। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई एक छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ़ में खेले जाने वाले इसी तरह के एक खेल आईस हॉकी से भिन्नता दर्शाने के लिए इसे मैदानी हॉकी कहते हैं। चारदीवारी में खेली जाने वाली हॉकी, जिसमें एक दल में छह खिलाड़ी होते हैं और छह खिलाड़ी परिवर्तन के लिए रखे जाते हैं। हॉकी के विस्तार का श्रेय, विशेषकर भारत और सुदूर पूर्व में, ब्रिटेन की सेना को है। अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आह्वान के फलस्वरूप 1971 में विश्व कप की शुरुआत हुई। हॉकी की अन्य मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं- ओलम्पिक, एशियन कप, एशियाई खेल, यूरोपियन कप और पैन-अमेरिकी खेल। दुनिया में हॉकी निम्न प्रकार से खेली जाती है।.

नई!!: प्रीतम रानी सिवाच और हॉकी · और देखें »

गुरुग्राम जिला

गुड़गाँव, भारतीय राज्य हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह हरियाणा के ४ प्रमण्डलों में से भी एक है। गुडगाँव हरियाणा का ओद्योगिक और वितीय केंद्र है। गुड़गाँव भारत की राजधानी दिल्ली से ३० किलोमीटर, द्वारका से १० किलोमीटर, चंडीगढ़ से २६८ किलोमीटर दूर है। गुड़गाँव दिल्ली के चार प्रमुख उपग्रह शहरो में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है। गुड़गाँव दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली मेट्रो के माध्यम से सीमा साँझा करता है। गुड़गाँव का भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद तीसरा स्थान है। गुडगाँव भारत का एकमात्र पहला एसा शहर है जिसके प्रतेक घर में बिजली की पूर्ति होती है। बिज़नस टुडे मैगज़ीन के द्वारा गुड़गाँव को भारत में रहने के लिए ११ स्थान प्राप्त है। पिछले २५ सालो में गुडगाँव ने बहुत तेजी से प्रगति की है और अपने आप को दुनिया के नक़्शे पर स्थापित किआ है। .

नई!!: प्रीतम रानी सिवाच और गुरुग्राम जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »