लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84

सूची पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84

पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 1983-84 के मौसम में भारत का दौरा किया। दोनों टीमों ने तीन टेस्ट खेले। सभी टेस्ट मैच ड्रॉ थे। दोनों टीमें भी 2 वनडे खेले, भारत ने दोनों मैचों को जीता। .

13 संबंधों: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, नागपुर, बंगलौर, भारत, मदन लाल, मोहसिन खान, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, सैयद किरमानी, जालंधर, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, कपिलदेव, अंशुमान गायकवाड़

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलूरु के एक प्रसिद्ध क्रिकेट का मैदान हैं। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम · और देखें »

नागपुर

नागपुर (अंग्रेज़ी: Nagpur, मराठी: नागपूर) महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख शहर है। नागपुर भारत के मध्य में स्थित है। महाराष्ट्र की इस उपराजधानी की जनसंख्या २४ लाख (१९९८ जनगणना के अनुसार) है। नागपुर भारत का १३वा व विश्व का ११४ वां सबसे बड़ा शहर हैं। यह नगर संतरों के लिये काफी मशहूर है। इसलिए इसे लोग संतरों की नगरी भी कहते हैं। हाल ही में इस शहर को देश के सबसे स्वच्छ व सुदंर शहर का इनाम मिला है। नागपुर भारत देश का दूसरे नंबर का ग्रीनेस्ट (हरित शहर) शहर माना जाता है। बढ़ते इन्फ्रास्ट्रकचर की वजह से नागपुर की गिनती जल्द ही महानगरों में की जायेगी। नागपुर, एक जिला है व ऐतिहासिक विदर्भ (पूर्व महाराष्ट्र का भाग) का एक प्रमुख शहर भी। नागपुर शहर की स्थापना गोण्ड राज्य ने की थी। फिर वह राजा भोसले के उपरान्त मराठा साम्राज्य में शामिल हो गया। १९वी सदी मैं अंग्रेज़ी हुकुमत ने उसे मध्य प्रान्त व बेरार की राजधानी बना दिया। आज़ादी के बाद राज्य पुनर्रचना ने नागपुर को महाराष्ट्र की उपराजधानी बना दिया। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसी राष्ट्रवादी संघटनाओ का एक प्रमुख केंद्र है। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और नागपुर · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और बंगलौर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और भारत · और देखें »

मदन लाल

मदन लाल (पूरा नाम मदनलाल ऊधौराम शर्मा) (अंग्रेजी: Madan Lal,गुरुमुखी: ਮਦਨ ਲਾਲ, उर्दू: مدن لال जन्म 20 मार्च 1951, अमृतसर, पंजाब, भारत) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (1974–1987) के अतिरिक्त क्रिकेट कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली जाईन्ट्स व इण्डियन क्रिकेट लीग के लिये कोचिंग की है। मदन लाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हरफनमौला (आलराउण्डर) खेल दिखाते हुए 42.87 के औसत से 10,204 रन बनाये जिनमें 22 शतक शामिल हैं। उन्होंने 25.50 के औसत से साइड ऑन बालिंग करते हुए 625 विकेट चटकाये। उन्होंने भारत की टीम में 39 टेस्ट मैच खेलते हुए 22.65 के औसत से 1,042 रन बनाये, 40.08 के औसत से 71 विकेट चटकाये और 15 कैच लपके। उन्हें हमेशा मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिये बाद में ही मैदान पर भेजा गया लेकिन हर बार वे भारतीय क्रिकेट के लिये मददगार ही साबित हुए। उनके प्रशंसक उन्हें मदनलाल के बजाय मदतलाल कहते थे। यही नहीं जब कभी वे गेंदबाजी करते हुए लगातार मेडन ओवर फेंकते तो अंग्रेज कमेण्टेटर उन्हें मेडनलाल कहकर प्रचारित करते थे। 1983 के क्रिकेट विश्व कप में मदनलाल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जब उन्होंने हरफनमौला खेल दिखाते हुए लगभग हारती जा रही बाजी को जीत में बदल दिया था। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और मदन लाल · और देखें »

मोहसिन खान

मोहसिन खान भारतीय हिन्दी अभिनेता और सहायक निर्देशक हैं। यह कोएलांचल फिल्म में दूसरे सहायक निर्देशक थे। इन्होंने स्टार प्लस के निशा और उसके कज़न से अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की। इसके बाद यह लाइफओके के ड्रीम गर्ल और स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और मोहसिन खान · और देखें »

रवि शास्त्री

रविशंकर जयदृथ शास्त्री (Ravishankar Jayadritha Shastri) (जन्म; २७ मई १९६२,मुंबई, महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी खेल कमेंटेटर और वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच है। इन्होंने बतौर क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए १९८१ से १९९२ तक टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में धीमी गति के गेंदबाज और बल्लेबाज की भूमिका निभाई है। इस कारण इन्हें एक ऑल राउंडर के तौर पर जाना जाता था। रवि शास्त्री १५ जुलाई २०१७ से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद पर है,जबकि इससे पहले कोच अनिल कुंबले थे जिन्होंने तत्काल में कोच के पद से इस्तीफा दिया था। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और रवि शास्त्री · और देखें »

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भारत के क्रिकेट के पूर्व-खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर वर्तमान युग में क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने बल्लेबाजी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। सनी का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम मार्शनील है। इनके पुत्र रोहन गावस्कर भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और सुनील गावस्कर · और देखें »

सैयद किरमानी

सैयद किरमानी भारत के एक भूतपूर्व क्रिकेट खिलाडी हैं। पदम श्री सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी (२९ अक्टूबर १९४९ को मदरास में ज्न्म हुआ था) एक विकेट कीपर के रूप में भारत और कर्नाटक के लिए क्रिकेट खेला .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और सैयद किरमानी · और देखें »

जालंधर

जालंधर भारत के पंजाब (भारत) प्रांत का एक शहर है। जालंधर एक बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां चमड़े और खेल की वस्तुओं का अधिक उत्पादन होता है। जिस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। जालंधर पंजाब का सबसे पुराना शहर है। जालंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जालंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और जालंधर · और देखें »

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड नागपुर स्थित टेस्ट क्रिकेट का मैदान था। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड · और देखें »

कपिलदेव

कपिलदेव रामलाल निखंज (जन्म ६ जन्वरी १९५९) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। १९८३ के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया। वे विस्डेन द्वारा वर्ष २००२ में 'सदी के भारतीय क्रिकेटर' चुने गये। वे १० माह के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे थे। कपिलदेव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनका विवाह रोमी भाटिया से सन १९८० में हुआ। उनकी बेटी, अमिया देव का जन्म १६ जनवरी, १९९६ को हुआ। Kapil Dev ka another name kya h .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और कपिलदेव · और देखें »

अंशुमान गायकवाड़

अंशुमान गायकवाड़ (Anshuman Dattajirao Gaekwad) (जन्म २३ सितम्बर १९५२) एक भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप मेंं खेलते थे। इन्होंने अपने खेल जीवन मेंं ४० टेस्ट मैच और १५ वनडे खेले थे। इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत कोलकाता मेंं १९७४ मेंं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। ये १९७५ क्रिकेट विश्व कप के भी हिस्सा थे। .

नई!!: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84 और अंशुमान गायकवाड़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »