लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण

सूची परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण एक हिंदी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम हैं। यह २५ मई २०१८ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

16 संबंधों: एनडीटीवी खबर, डायना पेंटी, परमाणु परीक्षण, पोखरण, बोमन ईरानी, भारतीय परमाणु परीक्षण, मुस्कुराते बुद्ध, राज़ी, सचिन–जिगर, हिन्दी, जॉन अब्राहम, जीत गांगुली, ओमेर्टा, कुमार विश्वास, अरिजीत सिंह, अंक

एनडीटीवी खबर

एनडीटीवी खबर हिन्दी का एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है।। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और एनडीटीवी खबर · और देखें »

डायना पेंटी

डायना पेंटी (जन्म:2 नवंबर 1985, डियाना पेंटी के रूप में भी जानी जाती है) भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती है। उन्होनें 2005 से मॉडलिंग करनी शुरू की और जल्द ही भारत के शीर्ष डिजाइनरों में से कई के लिए रैंप पर चली और प्रमुख ब्रांडों का विज्ञापन करने के बाद उन्होनें मॉडल के रूप में सफल कैरियर की स्थापना की। उनकी पहली फ़िल्म हास्य प्रेमकहानी कॉकटेल थी जिसमें वो सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ थी। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और डायना पेंटी · और देखें »

परमाणु परीक्षण

२७ मार्च, १९५४ को अमरीका द्वारा किये गये कैसल रोमियो नाभिकीय परीक्षण का चित्र "बेकर शॉट", संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया ऑपरेशन क्रॉसरोड्स अभियान का एक भाग, १९४६ नाभिकीय अस्त्र परीक्षण (अंग्रेज़ी:Nuclear weapons tests) या परमाण परीक्षण उन प्रयोगों को कहते हैं जो डिजाइन एवं निर्मित किये गये नाभिकीय अस्त्रों के प्रभाविकता, उत्पादकता एवं विस्फोटक क्षमता की जाँच करने के लिये किये जाते हैं। परमाणु परीक्षणों से कई जानकारियाँ प्राप्त होतीं हैं; जैसे - ये नाभिकीय हथियार कैसा काम करते हैं; विभिन्न स्थितियों में ये किस प्रकार का परिणाम देते हैं; भवन एवं अन्य संरचनायें इन हथियारों के प्रयोग के बाद कैसा बर्ताव करतीं हं। सन् १९४५ के बाद बहुत से देशों ने परमाणु परीक्षण किये। इसके अलावा परमाणु परीक्षणों से वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सैनिक शक्ति का प्रदर्शन करने की कोशिश भी की जाती है। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और परमाणु परीक्षण · और देखें »

पोखरण

पोकरण या पोखरण, जैसलमेर से ११० किलोमीटर दूर जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर पोकरण प्रमुख कस्बा हैं। पोकरण में लाल पत्थरों से निर्मित सुन्दर दुर्ग है। इसका निर्माण सन १५५० में राव मालदेव ने कराया था। यह स्थल बाबा रामदेव के गुरूकुल के रूप में विख्यात हैं। पोखरण के पास आशापूर्णा मंदिर, खींवज माता का मंदिर, कैलाश टेकरी दर्शनीय हैं। पोखरण से तीन किलोमीटर दूर स्थित सातलमेर को पोखरण की प्राचीन राजधानी होने का गौरव प्राप्त हैं। भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण १८ मई, १९७४ को यहाँ किया गया। पुनः ११ और १३ मई १९९८ को यह स्थान इन्हीं परीक्षणों के लिए चर्चित रहा। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और पोखरण · और देखें »

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और बोमन ईरानी · और देखें »

भारतीय परमाणु परीक्षण

rightभारतीय परमाणु आयोग ने पोखरण में अपना पहला भूमिगत परिक्षण स्माइलिंग बुद्धा (पोखरण-१) १८ मई १९७४ को किया था। हलांकि उस समय भारत सरकार ने घोषणा की थी कि भारत का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यो के लिये होगा और यह परीक्षण भारत को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिये किया गया है। बाद में ११ और १३ मई १९९८ को पाँच और भूमिगत परमाणु परीक्षण किये और भारत ने स्वयं को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया। इस परीक्षण के प्रतिक्रिया स्वरुप पाकिस्तान ने भी इसके तुरंत बाद २८ मई १९९८ को परमाणु परीक्षण किये। पाकिस्तान को स्वयं को परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र घोषित करने के बाद उस समय निंदा झेलनी पड़ी जब पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान जो पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाते हैं, पर चोरी छुपे परमाणु तकनीक लीबिया, ईरान और उत्तर कोरिया को बेचने का पर्दाफाश हुआ। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और भारतीय परमाणु परीक्षण · और देखें »

मुस्कुराते बुद्ध

स्माइलिंग बुद्धा (पोखरण-१) या मुस्कुराते बुद्धा भारत द्वारा किये गए प्रथम सफल परमाणु परीक्षण का कूटनाम है। यह परीक्षण जिसे १८ मई १९७४ को पोखरण (राजस्थान) में सेना के स्थल पे जिसे पोखरण टेस्ट रेंज कहते है वह वरिष्ठ सेना के अफसरों की निगरानी में किया गया।   पोखरण -१ इस  मामले में भी महत्वपूर्ण है कि यह संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी अन्य देश द्वारा किया गया पहला परमाणु हथियार का परीक्षण था। अधिकारिक रूप से भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे शांतिपूर्ण परमाणु बम विस्फोट बताया, लेकिन वास्तविक रूप से यह त्वरित परमाणु कार्यक्रम था। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और मुस्कुराते बुद्ध · और देखें »

राज़ी

राज़ी 2018 की हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है और मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनायी गयी है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है। सहमत नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिये पाकिस्तान भेजा जाता है। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और राज़ी · और देखें »

सचिन–जिगर

सचिन–जिगर (पूर्ण नाम;सचिन सांघवी और जिगर सरैया) एक भारतीय जोड़ी गायक,संगीत निर्देशक,व्यवसायी और रिकॉर्ड निर्देशक है जो बॉलीवुड तथा गुजराती सिनेमा में कार्य करते हैं। सचिन का जन्म १४ जून १९८० में हुआ था जबकि जिगर का जन्म १२ अप्रैल १९८५ में हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से लगाव था। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और सचिन–जिगर · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और हिन्दी · और देखें »

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (जन्म 17 दिसम्बर 1972) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए दो फ़िल्म फेयर नामांकन प्राप्त हुए, धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद में वह एक बड़ी महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फ़िल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और जॉन अब्राहम · और देखें »

जीत गांगुली

जीत गांगुली भारतीय संगीतकार और गायक हैं। यह कई हिन्दी और बंगाली भाषा में गाने गा चुके हैं। यह मुख्य रूप से आशिक़ी 2 में गाने के कारण अधिक लोकप्रिय हुए। इसके अलावा यह तेरे लिए, मेरे यार की शादी है, मिस्टर एक्स आदि फिल्मों में गाना गा चुके हैं।.

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और जीत गांगुली · और देखें »

ओमेर्टा

ओमेर्टा हंसल मेहता द्वारा निर्देशित एक 2018 भारतीय हिंदी अपराध नाटक फिल्म है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख़ की भूमिका में राजकुमार राव हैं। फिल्म ने भारत में पश्चिमी देशों के नागरिकों की 1994 के अपहरण की पड़ताल की, जिसके लिए उमर को गिरफ्तार कर लिया गया और 2002 में वाल स्ट्रीट जर्नल पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या की साजिश रची गई। इसे 2017 में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में विशेष प्रस्तुति अनुभाग में दिखाया गया था, मुंबई फिल्म महोत्सव, फ्लोरेंस फिल्म महोत्सव, हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह। ओमर्टा 2018 न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में समापन रात की फिल्म थी। पहला ट्रेलर 14 मार्च 2018 को जारी किया गया था जबकि दूसरा ट्रेलर 23 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। ओमर्टा को 4 मई, 2018 को रिलीज हुई। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और ओमेर्टा · और देखें »

कुमार विश्वास

कुमार विश्वास हिन्दी के एक अग्रणी कवि तथा सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता हैं। कविता के क्षेत्र में शृंगार के गीत इनकी विशेषता है। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और कुमार विश्वास · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और अरिजीत सिंह · और देखें »

अंक

हिन्दू-अरबी अंक पद्धति; प्रथम सहस्राब्दी ईसापूर्व के अशोक के शिलालेखों पर इन अंकों का प्रयोग देखने को मिलता है। अंक ऐसे चिह्न हैं जो संख्याओं लिखने के काम आते हैं। दासमिक पद्धति में शून्य से लेकर नौ तक (० से ९ तक) कुल दस अंक प्रयोग किये जाते हैं। इसी प्रकार षोडसी पद्धति (hexadecimal system) में शून्य से लेकर ९ तक एवं A से लेकर F कुल १६ अंक प्रयुक्त होते हैं। द्विक पद्धति में केवल ० और् १ से ही सारी संख्याएं अभिव्यक्त की जातीं हैं। हिन्दी भाषा में अंकों एवं बड़ी संख्याओं का उच्चारण नीचे दिया गया है।.

नई!!: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण और अंक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »