लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यूटन (फिल्म)

सूची न्यूटन (फिल्म)

न्‍यूटन फिल्म को भारत की तरफ से विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्‍कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी। हालांकि ये फिल्म अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही और पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई। यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्‍म है। इस फिल्‍म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्‍म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। 'न्‍यूटन' को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 'बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म' की श्रेणी के लिए भेजी जाएगा। ये फिल्म 22 सितंबर 2017 को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। .

14 संबंधों: टॉयलेट: एक प्रेम कथा, दम लगा के हईशा, पंकज त्रिपाठी, पैडमैन, भारत, राजकुमार राव, रघुवीर यादव, शुभ मंगल सावधान, संजय मिश्रा (अभिनेता), हिन्दी, विकी डोनर, इरशाद कामिल, अमित त्रिवेदी, अंजली पाटिल

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म ११ अगस्त २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और टॉयलेट: एक प्रेम कथा · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और दम लगा के हईशा · और देखें »

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और पंकज त्रिपाठी · और देखें »

पैडमैन

पैडमैन 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सोनम कपूर औरराधिका आप्टे हैं। अमिताभ बच्चन विशेष भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म को प्रोडूस और निर्देशित कर रही है। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और पैडमैन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और भारत · और देखें »

राजकुमार राव

राजकुमार राव एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके पश्चात यह 2013 में काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अपने फ़िल्म शाहिद के लिए मिला। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और राजकुमार राव · और देखें »

रघुवीर यादव

रघुवीर यादव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और रघुवीर यादव · और देखें »

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह आर एस द्वारा निर्देशित है प्रसन्ना और आननद एल राय द्वारा निर्मित यह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को तारे। ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 1 सितंबर, 2017 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म, कल्याण समाल सदाम की रीमेक है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और शुभ मंगल सावधान · और देखें »

संजय मिश्रा (अभिनेता)

संजय मिश्रा (जन्म १९६३) में हुआ,एक भारतीय फ़िल्म के हास्य अभिनेता है। इन्होंने अधिकतर हिन्दी फ़िल्मों तथा टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया है। http://www.thehindu.com/features/friday-review/man-of-real-character/article5809655.ece २०१५ में इन्हें आँखों देखी के लिए फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा गया। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और संजय मिश्रा (अभिनेता) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और हिन्दी · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और विकी डोनर · और देखें »

इरशाद कामिल

इरशाद कामिल या "इर्शाद कामिल' एक भारतीय हिन्दी/उर्दू कवि वा गीतकार हैं। इन्होने जब वी मेट, चमेली, लव आज कल, रॉकस्टार वा आशिकी 2 के लिए गीत लिखे हैं। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और इरशाद कामिल · और देखें »

अमित त्रिवेदी

अमित त्रिवेदी बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय वादक, रिकार्ड निर्माता, गायक, संगीतकार, गीतकार। थिएटर, विज्ञापनों, एवं गैर-फ़िल्मी एल्बमों में संगीतकार के रूप में कार्य करने के बाद हिंदी फिल्मों में संगीतकार के रूप में उनकी शुरुआत २००८ में फिल्म 'आमिर' से हुई। वर्ष २००९ में 'देव डी' में संगीत देने के लिए उन्हें अपार ख्याति के साथ ही उन्हें २०१० के 'सर्वश्रेष्ठ संगीतकार' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और अमित त्रिवेदी · और देखें »

अंजली पाटिल

अंजलि पाटिल (जन्म: 26 सितम्बर 1987) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। यह हिन्दी फिल्मों के साथ साथ मराठी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड, सिंहली और अंग्रेज़ी फिल्में भी कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत 2011 में एक हिन्दी फिल्म दिल्ली इन ए डे से की थी। जिसमें यह रोहिणी नामक लड़की का किरदार निभा रही थीं। इन्हें पहला पुरस्कार 2013 में एक तेलुगू फिल्म ना बंगारु तल्ली के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। .

नई!!: न्यूटन (फिल्म) और अंजली पाटिल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »