लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

सूची नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

नेशनल रिसर्च डिवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआरडीसी) भारत में विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत एक संस्था है जिसकी स्थापना 1953 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) संस्थाओं / विश्वविद्यालयों में खोजी जाने वाली प्रौद्योगिकियों, विधियों, आविष्कारों, पेटेंटों, प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना, विकास करना और उन्हें व्यावसायिक तौर पर उपलब्ध कराना है। अपने अस्तित्व के छह दशकों और अपने कॉरपोरेट लक्ष्यों के अनुपालन के दौरान एनआरडीसी ने भारत में और विदेशों में भी वैज्ञानिक और औद्योगिक समुदायों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं तथा अनुसंधान संस्थाओं, शिक्षा और उद्योग के विस्तृत नेटवर्क का विकास किया है तथा उनके साथ उनकी प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकी जानकारियों के व्यापारीकरण के लिए औपचारिक व्यवस्था की है और अब इसे प्रौद्योगिकी के विस्तृत क्षेत्र के बड़े भंडार के रूप में जाना जाता है। प्रौद्योगिकी के इस क्षेत्र का विस्तार उद्योग के लगभग सभी क्षेत्रों में है जैसे कृषि और कृषि संसाधन, कीटनाशक समेत रसायन, दवाइयां और फार्मास्यूटिकल्स, जैव प्रौद्योगिकी, धातु विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन, निर्माण सामग्री, यांत्रिकी, इलेक्ट्रीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि। इसने 4800 से ज्यादा उद्यमियों को स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के लाइसेंस दिए हैं और बड़ी संख्या में छोटे व मध्यम आकार के उद्योगों की स्थापना करने में सहायता प्रदान की है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में पथप्रदर्शक होने के साथ-साथ एनआरडीसी अपने संचरित प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत कई तरह के क्रियाकलाप करता है। यह अनुसंधान के प्रोत्साहन और प्रगति, आविष्कारों और नवाचारों के प्रोत्साहन के लिए होता है। इसमें सराहनीय आविष्कार पुरस्कार, तकनीकी व व्यापारिक सहायता, बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता तथा प्रौद्योगिकी के और अधिक विकास के लिए मूल्यवर्धन सेवाएं आदि शामिल हैं। एनआरडीसी ने प्रौद्योगिकी और सेवाओं का विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों को सफलतापूर्वक निर्यात भी किया है। एनआरडीसी विकासशील देशों के लिए प्रौद्योगिकी, विश्वसनीय मशीनों और सेवाओं के स्रोत के रूप में विशेष रूप से मान्यता प्राप्त है। .

2 संबंधों: भारत, भारत सरकार

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और भारत · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और भारत सरकार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »