लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकोलई रेज़ानोव

सूची निकोलई रेज़ानोव

निकोलई पेत्रोविच (१७६२-१८०७) एक रूसी अन्वेषक, व्यापारी और जहाज़ कप्तान था। इसके प्रयासों से सन् १८१२-४२ तक रूसी साम्राज्य ने उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के पश्चिमी तट पर अपने उपनिवेश बनाए। अलास्का को बाद में संरा.अमेरिका ने रूस से ख़रीद लिया। वो रूस के पहले विश्व परिक्रमा करने वाले जहाज का कप्तान था (१८०३)। वो प्रसिद्ध साइबेरियाई व्यापारी ग्रिगोरी शेलिख़ॉव का १७९४ में सहयोगी बना और बाद में उसका दामाद। इसके बाद रूस के नए राजा पॉल ने उसे रूसी अमेरिकी कंपनी का पहला कमांडर बनाया गया। वो आज के कैलिफ़ोर्निया तक रूसी साम्राज्य को ले गया, लेकिन १८४० आते आते अमेरिकी ज़मीन पर रूस का प्रभुत्व और उत्साह दोनों ख़त्म हो गए। .

5 संबंधों: रूसी साम्राज्य, रूसी अमेरिकी कंपनी, खोजी यात्रा, ग्रिगोरी शेलिख़ॉव, अलास्का

रूसी साम्राज्य

सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य (हरे रंग में) रूसी साम्राज्य (रूसी: Российская Империя, रोसिस्काया इम्पेरिया) सन् १७२१ से १९१७ तक की रूसी क्रांति तक अस्तित्व में रहने वाला एक साम्राज्य था। रूसी साम्राज्य से पहले रूस में रूसी त्सार-राज्य था और उसके बाद बहुत कम अवधि के लिए रूसी गणतंत्र चला और उसके उपरान्त सोवियत संघ स्थापित हुआ। रूसी साम्राज्य दुनिया के सब से बड़े साम्राज्यों में से एक था और केवल मंगोल और ब्रिटिश साम्राज्य ही क्षेत्रफल में उस से बड़े रहे हैं। सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य पूर्वी यूरोप से लेकर सुदूर पूर्व एशिया तक और फिर समुद्र के पार उत्तर अमेरिका के कुछ इलाक़ों पर विस्तृत था। १८९७ में सामराज्य की जनसँख्या १२.५६ करोड़ थी।, Jane Burbank, David L. Ransel, Indiana University Press, 1998, ISBN 978-0-253-21241-2,...

नई!!: निकोलई रेज़ानोव और रूसी साम्राज्य · और देखें »

रूसी अमेरिकी कंपनी

रूसी अमेरिकी कंपनी (Российско-американская_компания)१७९९ में बनी एक रूसी साम्राज्य द्वारा समर्थित कंपनी थी जिका उद्देश्य उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर व्यापार और उपनिवेश स्थापित करना था। अलास्का, आज का वैंकूवर और उतत्री कैलीफ़ोर्निया इसके नियंत्रण में रहा लेकिन १८५० तक ये मिशन कमज़ोर पड़ गया। १८०३ में इसने रूस के पहवे विश्व सामुद्रिक परिक्रमा का दल भेजा और इससे रूस को सामुद्रिक मार्गों और व्यापार के बारे में बहुत जानकारियाँ मिलीं। श्रेणी: रूसी साम्राज्य.

नई!!: निकोलई रेज़ानोव और रूसी अमेरिकी कंपनी · और देखें »

खोजी यात्रा

जंगल में खोजी यात्रा करता काजीमिर्ज नोवाक किसी जगह (धरती, समुद्र, अंतरिक्ष आदि में) संसाधनों एवं अन्य उपयोगी सूचनाओं के खोज के लिये की गयी यात्रा खोजी यात्रा (Exploration) कहलाती है। खोजी यात्रा मानव के अलावा अन्य जन्तुओं द्वारा भी की जाती है। .

नई!!: निकोलई रेज़ानोव और खोजी यात्रा · और देखें »

ग्रिगोरी शेलिख़ॉव

ग्रिगोरी शेलिख़ॉव (Григорий Иванович Шелехов, १७४७-१७९५) एक रूसी समुद्री अन्वेषक और साइबेरियाई व्यापारी था। उसने इरकुत्स्क में रूसी बस्ती में स्थित अपने जानवरों के चमड़े (फ़र) के व्यापार में नाम कमाया। साथ ही आज के रूस के पूर्वी तट पर खोजी समुद्री यात्राएँ भी कीं। कोडियाक द्वीपों पर वो १७८४ में पहुँचा। साइबेरिया में व्यापार, उत्तरी अमेरिका तथा पूर्वी रूस की यात्राओं के लिए उसने इवान गोलिकॉव के साथ एक कंपनी बनाई जो बाद में रूसी अमेरिकी कंपनी में तब्दील हुई। अमेरिका में रूसी साम्राज्य को स्थापित करने वाला निकोलई रेज़ानोव इसका सहयोगी और दामाद था। श्रेणी: रूसी अन्वेषक.

नई!!: निकोलई रेज़ानोव और ग्रिगोरी शेलिख़ॉव · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: निकोलई रेज़ानोव और अलास्का · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »