लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दोनाना नेशनल पार्क

सूची दोनाना नेशनल पार्क

दोनाना नेशनल पार्क दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया में एक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र है। ये हेल्वा और सेविले प्रान्त में फैला हुआ है। यह 543 वर्ग किमी (52.12 वर्ग मील) में फैला हुआ है जिसमें से 135 वर्ग किमी (209.65 वर्ग मील) संरक्षित क्षेत्र हैं। ये पार्क मार्श और छोटी नदियों का क्षेत्र है। यह पार्क दलदल, उथले धाराओं और रेत के टीलों का एक क्षेत्र है और ये गुअदिल्क़ुइविर नदी के दहाने में स्थित है। यह 1969 में प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र निर्धारित किया गया। स्पेन की सरकार ने इस क्षेत्र को खरीदा और इसे एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों बनाया। दलदल पानी की वजह से इस क्षेत्र में लगातार खतरे बना रहता है। इसका पानी समुद्र तट के क्षेत्र में कृषि के लिए उपयोग किया जाता है। इसका ये नाम डोना ना दे सिल्वा वी मेन्दोज़ा के नाम पर पड़ा है। वो मेडोना-सेडोना के दिऊक की पत्नी थी। 1994 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया। 2006 में यहाँ आने वाले सैलानीओं के मात्रा लगभग 376,287 थी। .

5 संबंधों: युनेस्को, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, स्पेन, विश्व धरोहर, आंदालुसिया

युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। .

नई!!: दोनाना नेशनल पार्क और युनेस्को · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: दोनाना नेशनल पार्क और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: दोनाना नेशनल पार्क और स्पेन · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: दोनाना नेशनल पार्क और विश्व धरोहर · और देखें »

आंदालुसिया

आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है (लाल रंग में) अंडलूशिया या आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से अधिक है। इसका क्षेत्रफल 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से कुछ किमी की ही समुद्री दूरी पर है। अंडलूशिया अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है। इसके उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत तथा दक्षिण में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है। मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं। यहाँ घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है। यहाँ मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक है। अरबों ने सन् ७११ में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था। यहाँ की भाषा, संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है। श्रेणी:स्पेन का भूगोल .

नई!!: दोनाना नेशनल पार्क और आंदालुसिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »