लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दीपिका सिंह

सूची दीपिका सिंह

दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत स्टार प्लस की श्रृंखला दीया और बाती हम  में संध्या की भुमिका निभाकर की, जोकि मौज मस्ती करने वाली, उत्साही युवा लड़की की कहानी है। वह आईपीएस अधिकारी बनने की आकांक्षा रखती है, लेकिन कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियों में, उसका विवाह मिठाई की दुकान के मालिक से हो जाता है। उसका पति उसके आईपीएस बनने के सपने को पूरा करने में उसकी मदद करता है। टेलीविजन में काम करने से पूर्व उन्होंने एक पंजाबी गीत एलबम में भी काम किया है। सिंह ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से विपणन पर व्यवसाय प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री ली है।   सिंह ने अपने टेलीविजन शो के निर्देशक रोहित राज गोयल से २ मई २०१४ में विवाह किया था।  .

6 संबंधों: दीया और बाती हम, पंजाबी, भारत, स्टार परिवार अवार्ड्स, स्टार प्लस, व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर

दीया और बाती हम

दीया और बाती हम स्टार प्लस चैनल पर प्रदर्शित होने वाला एक भारतीय धारावाहिक था। यह 29 अगस्त 2011 को शुरू हुआ था और अनस राशिद एवं दीपिका सिंह इसमें मुख्य पात्र की भूमिका निभाते थे। .

नई!!: दीपिका सिंह और दीया और बाती हम · और देखें »

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: दीपिका सिंह और पंजाबी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: दीपिका सिंह और भारत · और देखें »

स्टार परिवार अवार्ड्स

स्टार परिवार अवार्ड्स एक टेलीविजन पुरस्कार समारोह है जो स्टार प्लस के धारावाहिकों एवं उनके किरदारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। .

नई!!: दीपिका सिंह और स्टार परिवार अवार्ड्स · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: दीपिका सिंह और स्टार प्लस · और देखें »

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर

व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर (एमबीए (MBA)) व्यवसाय प्रशासन में मास्टर की डिग्री है, जो विस्तृत श्रृंखला के शैक्षिक विषयों से लोगों को आकर्षित करती है। व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर पद संयुक्त राज्य अमेरिका में आरम्भ हुआ, अतिकाल 19 वीं सदी से उभरता हुआ जैसे देश औद्योगिक बना और कंपनियों ने प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तलाश की.

नई!!: दीपिका सिंह और व्यवसाय प्रबंध में स्नातकोत्तर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »