लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी

सूची दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी

दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी चंद्रमा के विमुख फलक पर स्थित एक विशाल प्रहार क्रेटर है। तकरीबन 2,500 किमी (1,600 मील) चौड़ा और 13 किमी (8.1 मील) गहरा, यह सौरमंडल के ज्ञात सबसे बड़े प्रहार क्रेटरों में से एक है। चंद्रमा पर मान्यता प्राप्त यह सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे गहरी घाटी है। यह विमुख फलक की दो रचनाओं पर नामित हुआ था; उत्तरी छोर पर स्थित क्रेटर ऐटकेन एवं दूसरे छोर पर स्थित दक्षिणी चंद्र ध्रुव। इस घाटी की बाह्य परिधि चंद्रमा के दक्षिणी भुजा पर स्थित पहाड़ों की एक विशाल श्रृंखला के रूप में पृथ्वी से देखी जा सकती है, जिसे कभी "लिबनिट्ज पर्वत" कहा गया, हालांकि यह नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं माना गया है। .

5 संबंधों: चंद्रमा का विमुख फलक, ऐटकेन (क्रेटर), प्रहार क्रेटर, सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों की सूची, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

चंद्रमा का विमुख फलक

चंद्रमा का विमुख फलक (far side of the Moon), जिसे पहले चंद्रमा का अंधकार पक्ष (dark side of the Moon) कहा गया, चंद्रमा का एक गोलार्ध है जिसका मुखड़ा हमेशा पृथ्वी से दूर रहता है। उस पार का इलाका असंख्य प्रहार क्रेटर की भीड़ एवं अपेक्षाकृत कुछ समतल चंद्र मारिया के साथ पूर्णतः बीहड़ है। यहाँ दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी है जो सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है। चंद्रमा का पृथ्वी की ओर केवल एक ही मुख रहने का कारण ज्वारबंधन (tidal locking) है। पृथ्वी पर रहने वाले चांद का विमुख फलक कभी नहीं देख सकते - उसे देखने के लिए पृथ्वी की सतह छोड़कर अंतरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा को दूसरी ओर से देखने जाना पड़ता है। .

नई!!: दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी और चंद्रमा का विमुख फलक · और देखें »

ऐटकेन (क्रेटर)

एटकेन चंद्रमा के विमुख फलक पर स्थित एक बड़ा चंद्र प्रहार क्रेटर है। श्रेणी:चंद्रमा पर प्रहार क्रेटर श्रेणी:चंद्रमा श्रेणी:क्रेटर.

नई!!: दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी और ऐटकेन (क्रेटर) · और देखें »

प्रहार क्रेटर

पृथ्वी के चन्द्रमा की सतह पर स्थित टाएको क्रेटर एक प्रहार क्रेटर है प्रहार क्रेटर वह प्राकृतिक या कृतिम क्रेटर या गोल आकार के गड्ढे होते हैं जो किसी तेज़ रफ़्तार से चलती हुई वस्तु या प्रक्षेप्य (प्रोजॅक्टाइल) के किसी बड़ी वस्तु पर टकराने से बन जाये। खगोलशास्त्र में ऐसे क्रेटर हमारे सौर मण्डल के कई ग्रहों, उपग्रहों और क्षुद्रग्रहों पर उल्कापिंडों के गिरने से बन जाते हैं। मिसाल के तौर पर भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित लोनार झील ऐसे ही एक प्रहार क्रेटर में पानी भर जाने से बनी है। हमारे चन्द्रमा और अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर ऐसे कई क्रेटर हैं। इन क्रेटरों का सृजन ज्वालामुखीय क्रेटरों से भिन्न होता है जो किसी ज्वालामुखी के फटने से बन जाते हैं। प्रहार क्रेटरों की दीवारें इर्द-गिर्द की ज़मीन की सतह से ऊंची होती हैं। कुछ प्रहार क्रेटर तो देखने में एक साधारण कटोरी से लगते हैं लेकिन दुसरे क्रेटरों में एक के अन्दर एक संकेंद्रिक (कॉन्सॅन्ट्रिक) गोले बन जाते हैं। .

नई!!: दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी और प्रहार क्रेटर · और देखें »

सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों की सूची

Following are the largest craters on various worlds of the Solar System.

नई!!: दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी और सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों की सूची · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का चिह्न अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union (IAU)), पेशेवर खगोलशास्त्रियों का एक संगठन है। इसका केंद्रीय सचिवालय पैरिस, फ़्रांस में है। इस संघ का ध्येय खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अनुसन्धान और अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। जब भी ब्रह्माण्ड में कोई नई वस्तु पाई जाती है तो खगोलीय संघ द्वारा दिए गए नाम ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होते हैं। .

नई!!: दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »