लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तेरी मेरी लव स्टोरी

सूची तेरी मेरी लव स्टोरी

तेरी मेरी लव स्टोरी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण स्टार प्लस में 11 अगस्त 2012 से शुरू हुआ और 7 अक्टूबर 2012 को समाप्त हुआ। .

25 संबंधों: नाटक, प्यार, भारत, महाराष्ट्र, माही विज, मुदित नायर, मुम्बई, राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता), रवि दुबे, शफ़क़ नाज़, शिल्पा आनंद, स्टार प्लस, जेनिफर विंगेट, वंदना जोशी, इक़बाल खान, करन सिंह ग्रोवर, करन वाही, करन ग्रोवर, करन कुन्दरा, अदिति शर्मा, अनिता हस्सनंदनी, अर्जुन बिज्लानी, अविनाश सचदेव, उमंग जैन, छवि पांडे

नाटक

नाटक, काव्य का एक रूप है। जो रचना श्रवण द्वारा ही नहीं अपितु दृष्टि द्वारा भी दर्शकों के हृदय में रसानुभूति कराती है उसे नाटक या दृश्य-काव्य कहते हैं। नाटक में श्रव्य काव्य से अधिक रमणीयता होती है। श्रव्य काव्य होने के कारण यह लोक चेतना से अपेक्षाकृत अधिक घनिष्ठ रूप से संबद्ध है। नाट्यशास्त्र में लोक चेतना को नाटक के लेखन और मंचन की मूल प्रेरणा माना गया है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और नाटक · और देखें »

प्यार

चित्र:Drawn love hearts.svg| प्यार या प्रेम एक अहसास है। प्यार अनेक भावनाओं का, रवैयों का मिश्रण है जो पारस्परिक स्नेह से लेकर खुशी की ओर विस्तारित है। ये एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना है। ये किसी की दया, भावना और स्नेह प्रस्तुत करने का तरीका भी माना जा सकता है। खुद के प्रति, या किसी जानवर के प्रति, या किसी इन्सान के प्रति स्नेहपूर्वक कार्य करने या जताने को प्यार कह सकते हैं। कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो हमारी ज़िन्दगी बदल जाती हैं। प्राचीन ग्रीकों ने चार तरह के प्यार को पहचाना है: रिश्तेदारी, दोस्ती, रोमानी इच्छा और दिव्य प्रेम। प्यार को अक्सर वासना के साथ तुलना की जाती है और पारस्परिक संबध के तौर पर रोमानी अधिस्वर के साथ तोला जाता है, प्यार दोस्ती यानी पक्की दोस्ती से भी तोला जाता हैं। आम तौर पर प्यार एक एहसास है जो एक इन्सान दूसरे इन्सान के प्रति महसूस करता है। अगर हम प्रेम की बात करें तो प्रेम जीवन है जिस तरह H+o2 .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और प्यार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और महाराष्ट्र · और देखें »

माही विज

माही विज एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री तथा मॉडल है। इन्होंने अनेक धारावाहिकों में कार्य किया है। ये मुख्य रूप से लागी तुझसे लगन के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और माही विज · और देखें »

मुदित नायर

मुदित नायर एक भारतीय अभिनेता हैं, यह अनामिका, तेरी मेरी लव स्टोरी आदि कार्यक्रमों में कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और मुदित नायर · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और मुम्बई · और देखें »

राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता)

राहुल शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। 2012 में इन्होंने स्टार प्लस के कार्यक्रम तेरी मेरी लव स्टोरी से अपने टेलीविजन जीवन की शुरुआत की। इन्होंने एक घर बनाउंगा में अाकाश गर्ग का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इन्होंने सोनी पल के धारावाहिक एक रिश्ता ऐसा भी में भी मुख्य केन्द्रीय भूमिका निभाई। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और राहुल शर्मा (टीवी अभिनेता) · और देखें »

रवि दुबे

रवि दुबे एक भारतीय अभिनेता हैं। वर्तमान में ज़ी टीवी के धारावाहिक जमाई राजा में सिद्दर्थ की भूमिका निभा रहे हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और रवि दुबे · और देखें »

शफ़क़ नाज़

शफ़क़ नाज़ (जन्म: 7 फरवरी, 1992) एक भारतीय अभिनेत्री हैं | वें "सब टीवी" के चिड़िया घर नामक धारावाहिक में "मयूरी" के चरित्र की भूमिका निभा रही है| उन्हें "स्टार प्लस" के महाभारत में "कुंती" के चरित्र से काफी प्रसिद्धि मिली है| उनकी बड़ी बहन फलक़ नाज़ "कलर्स टीवी" के ससुराल सिमर का नामक धारावाहिक में "जाहन्वी अरोरा" के चरित्र की भूमिका निभा रही है| .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और शफ़क़ नाज़ · और देखें »

शिल्पा आनंद

शिल्पा आनंद हिन्दी फिल्मों एवं धाराविकों की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और शिल्पा आनंद · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और स्टार प्लस · और देखें »

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेत्री हैं जो कई धारावाहिकों में दिख चुकी हैं। 2013 से वो सरस्वतीचंद्र नामक धारावाहिक में कुमुद का किरदार निभा रही हैं। इन्होंने 2012 में अपने दोस्त और दिल मिल गए के सह कलाकार करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। नवम्बर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और जेनिफर विंगेट · और देखें »

वंदना जोशी

वंदना जोशी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और वंदना जोशी · और देखें »

इक़बाल खान

मुहम्मद इक़बाल खान आमतौर पर इक़बाल खान के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और इक़बाल खान · और देखें »

करन सिंह ग्रोवर

करन सिंह ग्रोवर (जन्म 23 फ़रवरी 1982) भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की '। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर ''दिल मिल गऎ सीजन 1'' में डा अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और करन सिंह ग्रोवर · और देखें »

करन वाही

करन वाही एक हिन्दी धाराविकों व फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और करन वाही · और देखें »

करन ग्रोवर

करण वीर ग्रोवर (जनम: 22 जून 1982) एक भारतीय अभिनेता है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और करन ग्रोवर · और देखें »

करन कुन्दरा

करन कुन्दरा (जन्मगत नाम: वीर करन कुन्दरा, जन्म अक्तुबर ११, १९८४, स्थान जालंधर, पंजाब) एक भारतीय टीवी अभिनेता हैं। टीवी दुनिया में आने से पहले ये अपने पारिवारिक व्यवसाय में थे। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और करन कुन्दरा · और देखें »

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा भारतीय अभिनेत्री हैं। जिन्होने मौसम, इक्कीस तोपों की सलामी आदि फिल्मों में कार्य किया हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और अदिति शर्मा · और देखें »

अनिता हस्सनंदनी

अनिता हस्सनंदनी (जन्म: 14 अप्रैल, 1981) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो नताशा नाम से भी जानी जातीं हैं। जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि उन्हें बालाजी टेलिफिल्म्स के "काव्यांजलि" के अंजलि नंदा नामक किरदार से मिली। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और अनिता हस्सनंदनी · और देखें »

अर्जुन बिज्लानी

अर्जुन बिज्लानी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। यह लेफ्ट राइट लेफ्ट, नागिन, मोहे रंग दे, रिमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिक़ी, परदेस में मिला कोई अपना, रोड डायरिस, तेरी मेरी लव स्टोरी, काली - एक पुनर अवतार, जो बीवी से करे प्यार और परदेस में है मेरा दिल आदि में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा यह फुल्ल फुकरे जैसी फिल्मों में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और अर्जुन बिज्लानी · और देखें »

अविनाश सचदेव

अविनाश सचदेव एक भारतीय अभिनेता हैं। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और अविनाश सचदेव · और देखें »

उमंग जैन

उमंग जैन एक भारतीय अभिनेत्री हैं।Tiwari, Vijaya."" The Times of India 20 June 2013.

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और उमंग जैन · और देखें »

छवि पांडे

छवि पांडे एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म अभिनेत्री तथा गायक है जो स्टार प्लस के धारावाहिक तेरी मेरी लव स्टोरी में स्मिता के किरदार से जानी जाती है। .

नई!!: तेरी मेरी लव स्टोरी और छवि पांडे · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »