लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डोर्थे नोर्स

सूची डोर्थे नोर्स

डोर्थे नोर्स 2015 में डोर्थे नोर्स (जन्म: 20 मई 1970, स्थान: हर्निंग) एक डेनमार्क की लेखिका हैं। अपने देश के लेखकों में अमेरिकी पत्रिका दि न्यू यॉर्कर में प्रकाशित होने वाली वह पहली हैं। थोड़े समय के लिए नोर्स ने धर्म-विज्ञान का अध्ययन किया आगे चलकर उन्की रुचि नॉर्डिक साहित्य और कला इतिहास का अध्ययन में परिवर्तित हुई।1990 में उन्होंने विश्वविद्यालय से स्नातक किया। नोर्स ने अपने ही नाम पर रचनात्मक साहित्य में प्रवेश रखने से पहले स्वीडिश अपराध उपन्यासों के एक अनुवादक के रूप में काम किया था जिनमें अधिकांश उपन्यास लेखक जोहान थियरीन की थी। उनकी प्रथम पुस्तक 2002 में सैबल्रेन फॉर्लाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक सोल थी। 2015 में उनका लघु कथा संग्रह "कराटे चॉप" अंग्रेज़ी में उनकी अंग्रेज़ी उपन्यास मिन्ना नीड्स रिहर्सल स्पेस (Minna Needs Rehearsal Space) के साथ प्रकाशित हुआ। .

1 संबंध: डेनमार्क

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: डोर्थे नोर्स और डेनमार्क · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »