लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेविड फ़्रॉस्ट

सूची डेविड फ़्रॉस्ट

सर डेविड पराडिन फ़्रॉस्ट, OBE (7 अप्रैल 1939 – 31 अगस्त 2013) एक अंग्रेज़ दूरदर्शन प्रस्तोता, पत्रकार, कॉमेडी लेखक, लेखक थे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक करने के पश्चात १९६२ में उन्हें यूके के एक टेलीविजन में कार्यक्रम 'दैट वॉज द वीक दैट वॉज' की मेजबानी का मौका मिला जिसमें उन्हें बहुत ख्याति भी प्राप्त हुई। .

4 संबंधों: बीबीसी हिन्दी, मेथोडिज़्म, ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: डेविड फ़्रॉस्ट और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मेथोडिज़्म

जॉन वेस्ली मेथोडिज्म प्रोटेस्टैण्ट ईसाइयत से सम्बन्धित धार्मिक आन्दोलन है। यह अनेकानेक नामों वाली संस्थाओं के माध्यम से चलाया जा रहा है। इनका दावा है कि इसके लगभग ७ करोड़ अनुयाई हैं। मेथाडिस्ट विश्व भर में फैला हुआ है। ब्रिटेन के अतिरिक्त वह प्रधानतया कनाडा, दक्षिण अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में फैला हुआ है। एक ऐंग्लिकन पादरी जान वेस्ली (सन् १७०३-१७३१ ई०) के नेतृत्व में मेथोडिज्म का प्रवर्त्तन हुआ था। उन्होंने सन् १७२९ ई० में अपने भाई चार्ल्स तथा कुछ अन्य साथियों के साथ ऑक्सफर्ड के विद्यार्थियों के लिये 'होली क्लब' नामक संस्था बनाई। इस क्लब के सदस्य एकत्र होकर बाइबिल पढ़ते, उपवास करते, जनता को उपदेश देते और बीमारों तथा कैदियों से भेंट करने जाते थे। लोगो ने उपहास में 'होली क्लब' के सदस्यों का नाम मेथाडिस्ट रखा था। किंतु वेस्ली ने स्वंय उसी नाम को अपनाया। प्रांरभ मे वे एंग्लिकन गिरजाघरों में प्रवचन किया करते थें। किंतु उनका सुधार आंदोलन बढ़ता गया और मेथोडिस्ट सोसायटी के रूप में एंग्लिकन चर्च से अलग हो गया। १८वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मेथाडिस्ट को अमरीका में बड़ी सफलता मिली। आज कल वहाँ का चर्च महत्वपूर्ण बन गया है। .

नई!!: डेविड फ़्रॉस्ट और मेथोडिज़्म · और देखें »

ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर

ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर ब्रिटिश साम्राज्य का सर्वोच्च सम्मान हुआ करता था। इसकी स्थापना किंग जार्ज पंचम ने की थी। अब राष्ट्रकुल देशों में ये एक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह एक प्रकार का ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी है। .

नई!!: डेविड फ़्रॉस्ट और ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर · और देखें »

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (औमतौर पर केंब्रिज) इंग्लैंड के कैम्ब्रिज शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह अंग्रेजीभाषी देशों में दूसरा सबसे पुराना और यूरोप में चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। वर्तमान समय में इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टीज और सिंडिकेट और 6 स्कूल संबद्ध हैं। इसमें 17000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें 120 विभिन्न देशों के 1000 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं। 1209 में शहरवासियों से हुए विवाद की वजह से आक्सफोर्ड को छोड़ निकले प्रबुद्धजनों के संगठन ने इस विश्वविद्यालय की नीव रखी थी। आक्सफोर्ड और केम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से आक्सब्रिज कहा जाता है। बिट्रिश संस्कृति और इतिहास में घुलेमिले दोनों विश्वविद्यालय के बीच प्रतिद्वंदिता का एक लंबा इतिहास है। अकादमिक तौर पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय की गणना दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में की जाती है। वर्ष 2009 तक इस विश्वविद्यालय की फेरहिस्त में 85 नोबल पुरस्कार विजेता शामिल हैं। विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज.

नई!!: डेविड फ़्रॉस्ट और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »