लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डगलस कोलमैन

सूची डगलस कोलमैन

डगलस एल॰ कोलमैन का लेपटिन का ऑ-बी जीन का खोज्। डगलस एल॰ कोलमैन का लेपटिन का ऑ-बी जीन का खोज् (६ अक्टूबर १९३१ – १६ अप्रैल २०१४) स्ट्रैटफ़ोर्ड में जन्मे कनाडाई वैज्ञानिक और बार हार्बर, मेन स्थित जैक्सन प्रयोगशाला में आचार्य (प्रोफेसर) थे। उन्होंने लेप्टिन हार्मोन की ओब जीन की इनकोडिंग को प्रागुक्त किया था बाद में १९९४ में इसका आविष्कार जेफरी फ्रीडमैन, रूडोल्फ लाइबेल और रॉकफेलर विश्वविद्यालय में उनके साथी शोधार्थियों ने किया। लेप्टिन एक ऐसा हार्मोन है जो मानव भोजन को संतुलित रखता है। इस हार्मोन के अभाव में मानव मोटापे का शिकार हो जाता है। उन्होंने अपनी स्नातक की डीग्री मैकमास्टर विश्वविद्यालय से १९५४ में और जीव-रसायन में पीएचडी विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से १९५८ में प्राप्त की। उन्हें १९९८ में यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज का सदस्य चुना गया। उन्हें २००९ में शॉ प्राइज़ से सम्मनित किया गया। उन्हें २०१० में अल्बर्ट लस्कर अवार्ड फॉर बेसिक मेडिकल रिसर्च, २०१२ में बीबीवीए फ्रोंटियर्स ऑफ़ नोलेज अवार्ड से सम्मानित किया गया। १६ अप्रैल २०१४ को लामोइन स्थित उनके निवास पर ८२ वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। .

3 संबंधों: मेन, मोटापा, हार्मोन

मेन

अमेरिका में स्थिति मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है। मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया। 2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)। .

नई!!: डगलस कोलमैन और मेन · और देखें »

मोटापा

मोटापा (अंग्रेज़ी: Obesity) वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। यह आयु संभावना को भी घटा सकता है। शरीर भार सूचकांक (बी.एम.आई), मानव भार और लंबाई का अनुपात होता है, जब २५ कि.ग्रा./मी.

नई!!: डगलस कोलमैन और मोटापा · और देखें »

हार्मोन

ऑक्सीटोसिन हार्मोन का चित्र आड्रेनालिन (Adrenaline) नामक हार्मोन की रासायनिक संरचना हार्मोन या ग्रन्थिरस या अंत:स्राव जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रसायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है। ये कोशिकाओं तथा ग्रन्थियों से स्रावित होते हैं। हार्मोन साधारणतः अपने उत्पत्ति स्थल से दूर की कोशिकाओं या ऊतकों में कार्य करते हैं इसलिए इन्हें 'रासायनिक दूत' भी कहते हैं। इनकी सूक्ष्म मात्रा भी अधिक प्रभावशाली होती है। इन्हें शरीर में अधिक समय तक संचित नहीं रखा जा सकता है अतः कार्य समाप्ति के बाद ये नष्ट हो जाते हैं एवं उत्सर्जन के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिए जाते हैं। हार्मोन की कमी या अधिकता दोनों ही सजीव में व्यवधान उत्पन्न करती हैं। .

नई!!: डगलस कोलमैन और हार्मोन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »