लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टाइटन

सूची टाइटन

कोई विवरण नहीं।

4 संबंधों: टाइटन (चंद्रमा), टाइटन (यूनानी चरित्र), टाइटन 3ई, टाइटन इंडस्ट्रीज

टाइटन (चंद्रमा)

टाइटन (या Τῑτάν), या शनि शष्टम, शनि ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह वातावरण सहित एकमात्र ज्ञातचंद्रमा है, और पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिसके सतही तरल स्थानों, जैसे नहरों, सागरों आदि के ठोस प्रमाण उपलब्ध हों। यूरोपीय-अमेरिकी के कासीनी अंतरिक्ष यान के साथ गया उसका अवतरण यान हायगन्स, १६ जनवरी २००४ को, टाइटन के धरातल पर उतरा जहां उसने भूरे-नारंगी रंग में रंगे टाईटन के नदियों-पहाडों और झीलों-तालाबों वाले जो चित्र भेजे। टाइटन के बहुत ही घने वायुमंडल के कारण इससे पहले उसकी ऊपरी सतह को देख या उसके चित्र ले पाना संभव ही नहीं था। २००८ अगस्त के मध्य में ब्राज़ील की राजधानी रियो दी जनेरो में अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान संघ के सम्मेलन में ऐसे चित्र दिखाये गये और दो ऐसे शोधपत्र प्रस्तुत किये गये, जिनसे पृथ्वी के साथ टाइटन की समानता स्पष्ट होती है। ये चित्र और अध्ययन भी मुख्यतः कासीनी और होयगन्स से मिले आंकड़ों पर ही आधारित थे। .

नई!!: टाइटन और टाइटन (चंद्रमा) · और देखें »

टाइटन (यूनानी चरित्र)

टाइटन एवं दैत्य, जिनमें एफ़ियेल्टस बायें दिखाये गये हैं, गुस्ताव डोएअरे का दांते की क्रुति डिवाइन कॉमेडी के लिए बनाया चित्र टाइटन नाम यूनान के पौराणिक साहित्य से लिया गया है। देवी ज़ी यानि पृथ्वी ने अपने पुत्र यूरेनस, एक आकाशीय देवता से छ: पुत्र और छ: पुत्रियों को सबसे पहले जन्म दिया। वे सभी बड़े ही बलवान और विशालकाय थे। इन सभी को टाइटन कहा गया। हेसियड की थियोगोनी के अनुसार टाइटन बारह ही थे लेकिन कुछ प्राचीन यूनानी ग्रन्थों में अन्य टाइटनों का उल्लेख भी मिलता है।। स्वनलोक। रविवार, ४ अक्टूबर २००९। विवेक सिंह टाइटनों में सबसे छोटा क्रोनोस था जो सबसे अधिक शक्तिशाली भी था। यूरेनस के अत्याचारों से तंग आकर ज़ी ने अपने इस पुत्र को उसके विरुद्ध उकसाया और क्रोनोस भी यूरेनस के बढ़ते अत्याचारों से दु:खी था। उसने अपने पिता को अपद्स्थ करके टाइटनों के राज-सिंहासन पर अधिकार कर लिया और यूरेनस को नपुंसक बनाकर छोड़ दिया गया। क्रोनोस ने अपनी बहन रिआ को अपनी पत्नी और महारानी बनाया, जिसे धरती और उत्पादकता की देवी माना जाता है। क्रोनोस अपनी संतानों को खा जाया करता था, युरेनस का सैटर्न द्वारा संहार, जिसमें कई टाइटन दिखाये गये हैं, जियोर्जियो वसारी द्वारा एकचित्र लेकिन रिआ ने अपने पुत्र जियूस के स्थान पर क्रोनोस को कपड़े में लपेट कर पत्थर का टुकड़ा दे दिया जिसे वह निगल गया और इस प्रकार जियूस बच गया जिसने आगे चलकर अपने अत्याचारी हो चुके पिता को प्रसिद्ध टाइटनों और ओलम्पियनों के युद्ध में हराया। इस युद्ध के बाद क्रोनोस का साथ देने वाले टाइटनों को तारतारस (पाताल लोक या नरक) में बन्दी बनाकर भेज दिया गया। आयु में सबसे बड़े टाइटन ओशियनस ने अपनी बहन टेथीज को पत्नी बनाया और पूरी पृथ्वी के जल, झरनों, नदियों और समुद्र का स्वामी बना। टेथीज को धरती पर जल का समान वितरण करने वाली देवी माना जाता है। इसने झरनों और नदियों को जन्म दिया। इसी प्रकार अन्य टाइटन भाई बहनों ने भी आपस में विवाह किए और पति-पत्नी बने। .

नई!!: टाइटन और टाइटन (यूनानी चरित्र) · और देखें »

टाइटन 3ई

टाइटन तृतीय ई या टाइटन ३ई, जिसे टाइटन III-सेन्टॉर भी कहा जाता है, एक अमरीकी एक्स्पेन्डेबल लॉन्च प्रणाली थी, जिसे १९७४ से १९७७ के बीच सात बार लॉन्च किया गया था। इसके द्वारा नासा की उच्च-प्रोफ़ाइल अभियानों को यात्रा करायी गयी थी, जिसमें वॉयेजर, वाइकिंग ग्रहीय अन्वेषण प्रोब और संयुक्त जर्मन-अमरीकी हेलियोस प्रोब अंतरिक्ष यान प्रमुख रहे हैं। .

नई!!: टाइटन और टाइटन 3ई · और देखें »

टाइटन इंडस्ट्रीज

श्रेणी:टाटा समूह.

नई!!: टाइटन और टाइटन इंडस्ट्रीज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाईटन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »