लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जैन इर्रिगेशन सिस्टम्स

सूची जैन इर्रिगेशन सिस्टम्स

जैन इर्रिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems; BSE: 500219 तथा NSE: JISLJALEQS) भारत के जलगाँव मूल की एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। इसमें लगभग १० हजार कर्मचारी कार्यरत हैं और इसके २८ उत्पादन संयंत्र हैं। यह अनेकों उत्पाद बनाता है जिनमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंगलर सिंचाई प्रणाली, पीवीसी पाइप, पीई पाइप, प्लास्टिक की चादरें, ग्रीन हाउस, जैव उर्वर्वरक, सौर जल उष्मन प्रणाली, बायोगैस संयंत्र, संकर ऊर्जा प्रणालियाँ तथा प्रकाशवोल्टीय प्रणालियाँ आदि प्रमुख हैं। यह निर्जलीकृत, सांद्रित (concentrated) तथा हिमीकृत फलों एवं सब्जियों का प्रसंस्करण भी करता है। इसके इक्विटी शेयर और एफसीसीबी मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज में 'JAINIRRIG' के रूप में तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज तथा लक्समबर्ग में 'JISLJALEQS' के रूप में सूचीबद्ध हैं। .

2 संबंधों: जलगाँव, जैव उर्वरक (बायोफर्टिलाइजर)

जलगाँव

जलगाँव ऊत्तरी महाराष्ट्र का एक शहर है। यह केला, कपास तथा गन्ने के लिए प्रसिध्द है। जगप्रसिध्द अजंता गुंफा यहाँ से करीब 60 किमी दक्षिण में है। jitendra tiwari श्रेणी:शहर श्रेणी:भारत.

नई!!: जैन इर्रिगेशन सिस्टम्स और जलगाँव · और देखें »

जैव उर्वरक (बायोफर्टिलाइजर)

नील-हरित कवक एक जैव-उर्वरक है। भूमि की उर्वरता को टिकाऊ बनाए रखते हुए सतत फसल उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने प्रकृतिप्रदत्त जीवाणुओं को पहचानकर उनसे बिभिन्न प्रकार के पर्यावरण हितैषी उर्वरक तैयार किये हैं जिन्हे हम जैव उर्वरक (बायोफर्टिलाइजर) या 'जीवाणु खाद' कहते है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते है की जैव उर्वरक जीवित उर्वरक है जिनमे सूक्ष्मजीव विद्यमान होते है। फसलों में जैव उर्वरकों इस्तेमाल करने से वायुमण्डल में उपस्थित नत्रजन पौधो को (अमोनिया के रूप में) सुगमता से उपलब्ध होती है तथा भूमि में पहले से मौजूद अघुलनशील फास्फोरस आदि पोषक तत्व घुलनशील अवस्था में परिवर्तित होकर पौधों को आसानी से उपलब्ध होते हैं। चूंकि जीवाणु प्राकृतिक हैं, इसलिए इनके प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और पर्यावरण पर विपरीत असर नहीं पड़ता। जैव उर्वरक रासायनिक उर्वरकों के पूरक है, विकल्प कतई नहीं है। रासायनिक उर्वरकों के पूरक के रूप में जैव उर्वरकों का प्रयोग करने से हम बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते है। वास्तव में जैव उर्वरक विशेष सूक्ष्मजीवों एवं किसी नमी धारक पदार्थ के मिश्रण हैं। विशेष सूक्ष्म जीवों की निर्धारित मात्रा को किसी नमी धारक धूलीय पदार्थ (चारकोल, लिग्नाइट आदि) में मिलाकर जैव उर्वरक तैयार किये जाते हैं। यह प्रायः 'कल्चर' के नाम से बाजार में उपलब्ध है। वास्तव में जैव उर्वरक एक प्राकृतिक उत्पाद है। इनका उपयोग विभिन्न फसलों में नत्रजन एवं स्फूर की आंशिक पूर्ति हेतु किया जा सकता है। इनके उपयोग का भूमि पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि ये भूमि के भौतिक व जैविक गुणों में सुधार कर उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में सहायक होते हैं। जैविक खेती में जैव उर्वरकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीवाणु खाद का प्रभाव धीरे-धीरे होता है। हमारे खेत की एक ग्राम मिट्टी में लगभग दो-तीन अरब सूक्ष्म जीवाणु पाये जाते हैं जिसमें मुख्यतः बैक्टिरीया, फफूंद, कवक, प्रोटोजोआ आदि होते हैं जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने व फसलोत्पादन की वृद्धि में अनेक कार्य करते हैं। .

नई!!: जैन इर्रिगेशन सिस्टम्स और जैव उर्वरक (बायोफर्टिलाइजर) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »