लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

छल्ला (लोकगीत)

सूची छल्ला (लोकगीत)

छल्ला एक प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत है। वर्तमान भारत-पाक सीमा के दोनों ओर के पंजाब में कई गायकों ने कई अवसरों पर यह गीत गाया है और इसके कई संस्करण प्रसिद्ध हैं। भारतीय पंजाब में १९८६ में आई पंजाबी फ़िल्म लौंग दा लिश्कारा में जगजीत सिंह द्वारा संगीतबद्ध गुरदास मान द्वारा गाया गया संस्करण बहुत प्रसिद्ध हुआ। शाहरुख खान अभिनीत हिन्दी फ़िल्म जब तक है जान में रब्बी शेरगिल ने छल्ला गाया। इस गाने का वीडियो 1 अक्टूबर 2012 को रिलीज़ किया गया और पहले ही दिन इसके दर्शकों का आँकड़ा दस लाख को पार कर गया। इसे उस वर्ष के फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार भी मिला। 2010 में रिलीज हुई इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म क्रुक में इस गीत का प्रवासी भारतीय संस्करण छल्ला इंडिया तों आया प्रस्तुत किया गया। इसे बब्बू मान व सुज़ैन डिमेलो ने स्वर दिए। इस गीत को पंजाबी म्यूज़िक अवार्ड्स में उस वर्ष का हिंदी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी गीत का पुरस्कार दिया गया। यह बब्बल राय के गीत ऑस्ट्रेलियन छल्ला का ही परिवर्धित संस्करण था। Challa https://g.co/kgs/McC1lB.

8 संबंधों: पंजाबी, बब्बू मान, रब्बी शेरगिल, जब तक है जान, जगजीत सिंह, गुरदास मान, इमरान हाशमी, क्रूक (फ़िल्म)

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और पंजाबी · और देखें »

बब्बू मान

बब्बू मान (जन्मगत नाम - तेजिंदर सिंह मान, मार्च 29, 1975 को जन्मे) एक पंजाबी गायक एवं गीतकार, अभिनेता और निर्माता हैं। भारत के पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब ज़िला के खंत मानपुर गांव में जन्मे बब्बू मान बचपन से ही संगीत के बड़े शौक़ीन रहे हैं, केवल सात वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपने गांव के एक स्कूल समारोह में पहली बार मंच पर गाना गाया.

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और बब्बू मान · और देखें »

रब्बी शेरगिल

रब्बी शेरगिल (जन्म का नाम गुरप्रीत सिंह शेरगिल, 1973) एक भारतीय संगीतकार हैं जो अपनी प्रथम एल्बम रब्बी और 2005 के सर्वश्रेष्ठ गीत "बुल्ला की जाना" के लिए जाने जाते हैं। उनके संगीत का वर्णन विभिन्न प्रकार के रॉक, बानी शैली की पंजाबी और सुमित भट्टाचार्य द्वारा, Rediff.com विशेष सूफियाना, तथा अर्ध-सूफी अर्ध-लोकगीत जैसा संगीत जिसमे पाश्चत्य साजों की अधिकता होस्वागता सेन द्वारा, द टेलीग्राफ, 21 नवम्बर 2004.

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और रब्बी शेरगिल · और देखें »

जब तक है जान

जब तक हैं जान (Jab Tak Hai Jaan) एक आगामी बॉलीवुड फिल्म जो कि प्रख्यात फिल्मकार यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया है। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह खान और कैफ की साथ में पहली फिल्म है और खान और शर्मा की दूसरी। उनकी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी हैं। यह यश चोपड़ा की शाहरुख़ खान के साथ चौथी फिल्म हैं। और यशजी ने इस फिल्म के माध्यम से आठ साल के पश्चात् पुनः निर्देशन किया हैं। संगीत एआर रहमान द्वारा रचित है, जबकि गीत गुलजार द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म 13 नवम्बर को दीवाली के अवसर पर प्रदर्शित होगी। .

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और जब तक है जान · और देखें »

जगजीत सिंह

जगजीत सिंह (८ फ़रवरी १९४१ - १० अक्टूबर २०११) का नाम बेहद लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों में शुमार हैं। उनका संगीत अंत्यंत मधुर है और उनकी आवाज़ संगीत के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाती है। खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली, नवाबों-रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को पहले पहल दिया जाना हो तो जगजीत सिंह का ही नाम ज़ुबां पर आता है। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। जगजीत सिंह को सन २००३ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फरवरी २०१४ में आपके सम्मान व स्मृति में दो डाक टिकट भी जारी किए गए। .

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और जगजीत सिंह · और देखें »

गुरदास मान

गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है। .

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और गुरदास मान · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और इमरान हाशमी · और देखें »

क्रूक (फ़िल्म)

क्रूक (फ़िल्म) २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: छल्ला (लोकगीत) और क्रूक (फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »