लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रासायनिक विशल्कन

सूची रासायनिक विशल्कन

रासायनिक विशल्कन रासायनिक विशल्कन (chemical peeling) एक तकनीक है जिससे त्वचा के रंग-रूप को बेहतर बनाया जाता है। इसका उपयोग प्रायः चेहरे की त्वचा को सुन्दर बनाने में किया जाता है। इसके लिये प्रायः एक रासायनिक विलयन का उपयोग किया जाता है जो मृत त्वचा को हटाने में मदद करती है। इसके उपरान्त विकसित नयी त्वचा पहले से अधिक चिकनी होती है। .

2 संबंधों: त्वचा, विलयन

त्वचा

त्वचा या त्वक् (skin) शरीर का बाह्य आवरण होती है जिसे बाह्यत्वचा (एपिडरमिस) भी कहते हैं। यह वेष्टन प्रणाली का सबसे बड़ा अंग है जो उपकला ऊतकों की कई परतों द्वारा निर्मित होती है और अंतर्निहित मांसपेशियों, अस्थियों, अस्थिबंध (लिगामेंट) और अन्य आंतरिक अंगों की रक्षा करती है। चूंकि यह सीधे वातावरण के संपर्क मे आती है, इसलिए त्वचा रोगजनकों के खिलाफ शरीर की सुरक्षा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अन्य कार्यों मे जैसे तापावरोधन (इन्सुलेशन), तापमान विनियमन, संवेदना, विटामिन डी का संश्लेषण और विटामिन बी फोलेट का संरक्षण करती है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त त्वचा निशान ऊतक बना कर चंगा होने की कोशिश करती है। यह अक्सर रंगहीन और वर्णहीन होता है। मानव मे त्वचा का वर्ण प्रजाति के अनुसार बदलता है और त्वचा का प्रकार शुष्क से लेकर तैलीय हो सकता है। .

नई!!: रासायनिक विशल्कन और त्वचा · और देखें »

विलयन

नमक चीनी के घोल की प्रस्तुति दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते हैं। किसी निश्चित तापमान पर विलयन के उपादानों का आपेक्षिक अनुपात एक सीमा तक परिवर्तित किया जा सकता है। जब चीनी को पानी में घोला जाता है तो एक समांगी मिश्रण बनता है। यह समांगी मिश्रण चीनी का पानी में विलयन कहलाता है। विलेय + विलायक .

नई!!: रासायनिक विशल्कन और विलयन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्लाईकोलिक एसिड पील

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »