लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूनानी धर्म

सूची यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

28 संबंधों: एरीस, ऐफ़्रोडाइटी, डायोनाइसस, डिमीटर, पर्सिफ़ोनी, प्राचीन रोम में धर्म, पोसाइडन, बकरा, भेड़, मन्दिर, यूनान, सांड, सूअर, हरमीस, हिन्दू धर्म, हैफ़ीस्टस, हेडीस, हेस्टिया, हीरा (देवी), ज़्यूस, ईरोस, ईश्वर, ईसाई धर्म, गाय, आर्टेमिस, क्रोनोस, अथीना, अपोलो

एरीस

एरीस (अंग्रेज़ी::en:Ares, यूनानी: आरैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो युद्ध के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मार्स। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और एरीस · और देखें »

ऐफ़्रोडाइटी

ऐफ़्रोडाइटी (अंग्रेज़ी::en:Aphrodite, यूनानी: आफ्रोदितै) प्राचीन यूनानी धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो प्रेम, ख़ूबसूरती और संभोग की देवी थीं। उनको बेहद ख़ूबसूरत माना जाता था और मिथकों के अनुसार उनकी उत्पत्ति युवतीरूप में ही समुद्र से हुई थी। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं वीनस। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और ऐफ़्रोडाइटी · और देखें »

डायोनाइसस

डायोनाइसस (अंग्रेज़ी::en:Dionysus, यूनानी: दियोनूसोस्) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के एक प्रमुख देवता थे। वो मदिरा (शराब) और मौज-मस्ती के देवता थे। उनकी पूजा मंदिरों में लिंग द्वारा होती थी। उनको पशुबलि और अंगूरी शराब चढ़ाई जाती थी। उनके समतुल्य देवता प्राचीन रोमन धर्म में बैक्कस थे। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और डायोनाइसस · और देखें »

डिमीटर

डिमीटर (अंग्रेज़ी::en:Demeter, यूनानी: दैमैतैर) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो हरी धरती, कृषि, चारागाह, शादी और पवित्र कानून की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं सिरीस। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म mr:डीमिटर.

नई!!: यूनानी धर्म और डिमीटर · और देखें »

पर्सिफ़ोनी

पर्सिफ़ोनी (अंग्रेज़ी::en:Persephone, यूनानी: पैर्सेफोनै) प्राचीन यूनानी धर्म की देवियों में से एक थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं प्रोसर्पीन। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और पर्सिफ़ोनी · और देखें »

प्राचीन रोम में धर्म

यूपीतेर- आकाश के देवता रोमन धर्म प्राचीन रोम नगर और इटली देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। रोमन धर्म सामी धर्म बिलकुल नहीं था। वो एक भारोपीय (हिन्द-यूरोपीय) धर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। फिर भी, आज कल, कुछ यूरोपीय लोग सामी धर्म (यहूदी, ईसाई और ईस्लामी धर्म) छोड़ दिये और रोमन धर्म और दर्शन वापस चल चुके हैं। क्योंकि वे लोगों को लगता है कि रोमन धर्म ईसाई धर्म से अच्छा है और सहिष्णु भी। रोमन धर्म में कुछ बड़े, गहरे और मुक्त दर्शन हैं। रोमन लोग बहुत धार्मिक और आत्मिक लोग थे। इस धर्म के कई देवताओं के सम्तुल्य देवता प्राचीन यूनानी धर्म में, जर्मनिक धर्म, फ़ारसी धर्म और हिन्दू धर्म में मिलते हैं। इसका वजह है कि वे सब धर्म वैदिक और आर्य धर्म हैं। जैसे यूनानी, जर्मनिक, फ़ारसी और हिन्दू संस्कृति, रोमन संस्कृति और धर्म भारोपीय (हिन्द-यूरोपीय) ही थे। ये देवता और देवियाँ रोमन हैं। तुल्य हिन्दू देवता देवियाँ भी लेखे हुए हैं लेकिन 100% समान नहीं हैं। कुछ अलग भी है, मगर सच है कि रोमन ईश्वरीय परम्परा हिन्दु परम्परे से दूर नहीं है। रोमन और हिन्दू दोनों भारोपीय हैं, यानी बहन संस्कृतियाँ। .

नई!!: यूनानी धर्म और प्राचीन रोम में धर्म · और देखें »

पोसाइडन

पोसाइडन (अंग्रेज़ी::en:Poseidon, यूनानी: पोसेइदोन) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो समन्दर, घोड़ों और भूकम्प के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे नेप्चून। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और पोसाइडन · और देखें »

बकरा

सामान्य रूप से कहा जाए तो बकरा शब्द चार पैरों वाले जानवर है जो एक पालतू पशु है। यह नर बकरी के लिए उपयोग होने वाला शब्द है। विभिन्न धर्मों में कुछ धार्मिक कार्यों को पूरा करने के लिए बकरे की बलि दी जाती है। बलि देने से पहले बकरे को खुब चराया जाता है और खुब सजाया जाता है। यदि बकरा सोचता है तो वह केवल यह ही सोचेगा कि आज केवल उसका ही दिन है। लेकिन सच्चाई यह होती है कि वह उसका अन्तिम दिन है और कोई अपने स्वार्थ के लिए यह सब कर रहा है। अतः इससे सम्बन्धित एक कहावत प्रचलित है -"बलि का बकरा"। सामान्यतः कहावत का उपयोग वाक्य में ज्यों का त्यों होता है लेकिन सुविधा के रूप में किसी मानस को बकरा कहने का अर्थ बलि के बकरे से ही होता है। .

नई!!: यूनानी धर्म और बकरा · और देखें »

भेड़

भेड़ अर्जेंटीना में भेड़ों के झुंड भेड़ एक प्रकार का पालतू पशु है। इसे मांस, ऊन और दूध के लिए पाला जाता है। .

नई!!: यूनानी धर्म और भेड़ · और देखें »

मन्दिर

मन्दिर भारतीय धर्मों (सनातन धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म आदि) हिन्दुओं के उपासनास्थल को मन्दिर कहते हैं। यह अराधना और पूजा-अर्चना के लिए निश्चित की हुई जगह या देवस्थान है। यानी जिस जगह किसी आराध्य देव के प्रति ध्यान या चिंतन किया जाए या वहां मूर्ति इत्यादि रखकर पूजा-अर्चना की जाए उसे मन्दिर कहते हैं। मन्दिर का शाब्दिक अर्थ 'घर' है। वस्तुतः सही शब्द 'देवमन्दिर', 'शिवमन्दिर', 'कालीमन्दिर' आदि हैं। और मठ वह स्थान है जहां किसी सम्प्रदाय, धर्म या परंपरा विशेष में आस्था रखने वाले शिष्य आचार्य या धर्मगुरु अपने सम्प्रदाय के संरक्षण और संवर्द्धन के उद्देश्य से धर्म ग्रन्थों पर विचार विमर्श करते हैं या उनकी व्याख्या करते हैं जिससे उस सम्प्रदाय के मानने वालों का हित हो और उन्हें पता चल सके कि उनके धर्म में क्या है। उदाहरण के लिए बौद्ध विहारों की तुलना हिन्दू मठों या ईसाई मोनेस्ट्रीज़ से की जा सकती है। लेकिन 'मठ' शब्द का प्रयोग शंकराचार्य के काल यानी सातवीं या आठवीं शताब्दी से शुरु हुआ माना जाता है। तमिल भाषा में मन्दिर को कोईल या कोविल (கோவில்) कहते हैं। .

नई!!: यूनानी धर्म और मन्दिर · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: यूनानी धर्म और यूनान · और देखें »

सांड

साँड़ सांड या साँड़ गाय का नर पशु होता है। बैल इसका एक समानार्थक शब्द है। श्रेणी:जानवर.

नई!!: यूनानी धर्म और सांड · और देखें »

सूअर

सूकरी और उसका एक बच्चा सूअर (Pig) आर्टियोडेक्टिला गण (Order Artiodactyla) के सुइडी कुल (family Suidae) के जीव, जिनमें संसार के सभी जंगली और पालतू सूअर सम्मिलित हैं, इसके अंतर्गत आते हैं। इन खुर वाले प्राणियों की खाल बहुत मोटी होती है और इनके शरीर जो थोड़े बहुत बाल रहते हैं वे बहुत कड़े होते हैं। इनका थूथन आगे की ओऱ चपटा रहता है जिसके भीतर मुलायम हड्डी का एक चक्र सा रहता है जो थूथन को कड़ा बनाए रखता है। इसी थूथन के सहारे ये जमीन खोद डालते हैं और भारी-भारी पत्थरों को आसानी से उलट देते हैं। .

नई!!: यूनानी धर्म और सूअर · और देखें »

हरमीस

हरमीस (अंग्रेज़ी::en:Hermes, यूनानी: हेर्मैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो यात्री, विज्ञान और खोज, चरवाहों, साहित्य, कविता, भाषण, बुद्धि और चालाकी के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे मरक्युरी। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और हरमीस · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: यूनानी धर्म और हिन्दू धर्म · और देखें »

हैफ़ीस्टस

हैफ़ीस्टस (अंग्रेज़ी::en:Hephaestus, यूनानी: हैफाइस्तोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो अग्नि, लोहारो, धातुकी और कारख़ानों के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे वुल्कन। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और हैफ़ीस्टस · और देखें »

हेडीस

हेडीस (अंग्रेज़ी::en:Hades, यूनानी: हादैस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो मृत्यु और यमलोक के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे प्लूटो। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और हेडीस · और देखें »

हेस्टिया

हेस्टिया (अंग्रेज़ी::en:Hestia, यूनानी: ''हेस्तिआ '') प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो परिवार, चूल्हे और घरेलू अग्नि की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं वेस्टा। stub श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और हेस्टिया · और देखें »

हीरा (देवी)

हीरा (अंग्रेज़ी: Hera, यूनानी: हैरा) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता ज़्यूस की पत्नी थीं। वो सभी देवताओं की रानी थीं। वो शादी और महिलाओं की देवी थीं। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवी थीं जूनो। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और हीरा (देवी) · और देखें »

ज़्यूस

ज़्यूस (Zeus, यूनानी: ज़ेउस - Ζεύς, दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लियी रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे जुपिटर जिन्हें प्राचीन संस्कृत साहित्य में वृहस्पति देवताओं के गुरु कहा गया है, समान प्रतीत होते हैं। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और ज़्यूस · और देखें »

ईरोस

ईरोस (यूनानी: एरोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो प्यार, कामना, वासना और संभोग के देवता थे। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक वो पुरुष-पुरुष प्रेम का ख़ास तौर पर प्रतिनिधित्व करते थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे क्यूपिड। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और ईरोस · और देखें »

ईश्वर

यह लेख पारलौकिक शक्ति ईश्वर के विषय में है। ईश्वर फ़िल्म के लिए ईश्वर (1989 फ़िल्म) देखें। यह लेख देवताओं के बारे में नहीं है। ---- परमेश्वर वह सर्वोच्च परालौकिक शक्ति है जिसे इस संसार का स्रष्टा और शासक माना जाता है। हिन्दी में परमेश्वर को भगवान, परमात्मा या परमेश्वर भी कहते हैं। अधिकतर धर्मों में परमेश्वर की परिकल्पना ब्रह्माण्ड की संरचना से जुडी हुई है। संस्कृत की ईश् धातु का अर्थ है- नियंत्रित करना और इस पर वरच् प्रत्यय लगाकर यह शब्द बना है। इस प्रकार मूल रूप में यह शब्द नियंता के रूप में प्रयुक्त हुआ है। इसी धातु से समानार्थी शब्द ईश व ईशिता बने हैं। .

नई!!: यूनानी धर्म और ईश्वर · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: यूनानी धर्म और ईसाई धर्म · और देखें »

गाय

अभारतीय गाय जर्सीगाय गाय एक महत्त्वपूर्ण पालतू जानवर है जो संसार में प्राय: सर्वत्र पाई जाती है। इससे उत्तम किस्म का दूध प्राप्त होता है। हिन्दू, गाय को 'माता' (गौमाता) कहते हैं। इसके बछड़े बड़े होकर गाड़ी खींचते हैं एवं खेतों की जुताई करते हैं। भारत में वैदिक काल से ही गाय का विशेष महत्त्व रहा है। आरंभ में आदान प्रदान एवं विनिमय आदि के माध्यम के रूप में गाय उपयोग होता था और मनुष्य की समृद्धि की गणना उसकी गोसंख्या से की जाती थी। हिन्दू धार्मिक दृष्टि से भी गाय पवित्र मानी जाती रही है तथा उसकी हत्या महापातक पापों में की जाती है।; गाय व भैंस में गर्भ से संबन्धित जानकारी.

नई!!: यूनानी धर्म और गाय · और देखें »

आर्टेमिस

आर्टेमिस (अंग्रेज़ी::en:Artemis, यूनानी: अर्तेमिस) प्राचीन यूनानी धर्म की प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो कुमारित्व, शिकार, जंगली जानवर और (बाद में) चाँद की देवी थीं। उनको सदाकुमारी माना जाता था। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं डायना। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और आर्टेमिस · और देखें »

क्रोनोस

क्रोनोस (अंग्रेज़ी::en:Cronos, यूनानी: क्रोनोस) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो खेती-बाड़ी के देवता थे और ज़्यूस आदि के पिता भी। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे सैटर्न। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: यूनानी धर्म और क्रोनोस · और देखें »

अथीना

''Mattei Athena'' at Louvre. Roman copy from the 1st century BC/AD after a Greek original of the 4th century BC, attributed to Cephisodotos or Euphranor. अथीना (अथवा अथाना, अथेने या अथेना) (अंग्रेज़ी::en:Athena, यूनानी: अथैना) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवियों में से एक थीं। वो बुद्धि, हुनर और युद्ध की देवी थीं। वो अथेन्स सहर की इष्टदेवी थीं, जहाँ उनका बहुत ब.दा मंदिर था। प्राचीन रोमन धर्म में उनकी समतुल्य देवी थीं - मिनर्वा। .

नई!!: यूनानी धर्म और अथीना · और देखें »

अपोलो

अपोलो (अंग्रेज़ी::en:Apollo; यूनानी: Aπollων अपोल्लोन) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) और प्राचीन रोमन धर्म के सर्वोच्च देवताओं में से एक थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) और इटली में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। वो प्रकाश, कविता, नृत्य, संगीत, चिकित्सा, भविष्यवाणी और खेल के देवता थे। वो आदर्श पुरुष-सौन्दर्य और यौवन का प्रतिनिधित्व करते थे। मूर्तियों में उनके अत्यधिक ख़ूबसूरत (नग्न) युवा के समान दिखाया जाता था। उनके कई पुरुष-प्रेमी (यूनानी मिथकों के अनुसार) भी थे। वो ख़ास तौर पर व्यायामशाला में युवाओं के इष्टदेव थे और डेल्फ़ी की देववाणी उन्हीं को समर्पित थी। अपोलो अपोलो श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: यूनानी धर्म और अपोलो · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यूनानी सभ्यता, ग्रीक धर्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »