लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रांड एस्ट

सूची ग्रांड एस्ट

ग्रांड एस्ट (फ़्रान्सीसी: Grand Est), जिसे ग्रेट ईस्ट भी कहा जाता है, पूर्वी फ़्रान्स में स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसकी प्रशासनिक राजधानी और सबसे बड़ा शहर स्ट्रासबर्ग है। ग्रांड एस्ट, 57,433 वर्ग किलोमीटर (22,175 वर्ग मील) क्षेत्रफल में फैला हुआ है और यह फ्रांस का छठा सबसे बड़े क्षेत्र हैं। ग्रैंड एस्ट की सीमा इसके उत्तरी और पूर्वी किनारों से चार देशों - बेल्जियम, वालोनिया लक्समबर्ग, Grevenmacher and Luxembourg Districts जर्मनी, बेडन-वुर्टमबर्ग, राइनलैन्ड और सारलैंड और स्विट्जरलैंड बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन, बासल-श्तात कैन्टन, जूरा कैन्टन और सोलोथूर्न कैन्टन को छूती है। यह दो से अधिक देशों की सीमा को छूने वाली एकमात्र फ़्रान्सीसी क्षेत्र है। पश्चिम और दक्षिण में, यह फ्रांसीसी क्षेत्रों हाउत्स-दे-फ्रांस, इल-दा-फ़्रान्स, और बौर्गोग-फ्रैंच-कॉम्टे से सीमाबद्ध है। .

10 संबंधों: फ़्रान्स, फ़्रान्सीसी भाषा, बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन, बासल-श्तात कैन्टन, राइनलैन्ड, सार प्रदेश, स्ट्रासबर्ग, सोलोथूर्न कैन्टन, जूरा कैन्टन, इल-दा-फ़्रान्स

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: ग्रांड एस्ट और फ़्रान्स · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: ग्रांड एस्ट और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन

बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Basel-Landschaft) स्विट्ज़रलैंड के उत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। किसी ज़माने में बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन और पड़ोस की बासल-श्तात कैन्टन दोनों एक ही 'बासल कैन्टन' नामक कैन्टन का भाग थीं। जर्मन भाषा में 'बासल-श्तात' का मतलब 'बासल शहर' है और यह कैन्टन बासल शहर और उसके इर्द-गिर्द के कुछ इलाक़ों को मिलाकर बनी हुई है। इसके विपरीत बासल-लान्डशाफ़्ट बासल क्षेत्र के देहाती इलाक़ों से बनी हुई है। १९वीं सदी में ग्रमीण और शहरी क्षेत्रों में अधिकारों को लेकर झड़पें हुई और २६ अगस्त १८३३ में इनका बटवारा हुआ और दो अलग कैन्टन बन गई। ऐतिहासिक बासल कैन्टन सन् १५०१ में स्विस परिसंघ का हिस्सा बना था।, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829, Kimberly Rinker, pp.

नई!!: ग्रांड एस्ट और बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन · और देखें »

बासल-श्तात कैन्टन

बासल-श्तात कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Basel-Stadt) स्विट्ज़रलैंड के उत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। जर्मन भाषा में 'बासल-श्तात' का मतलब 'बासल शहर' है और यह कैन्टन बासल शहर और उसके इर्द-गिर्द के कुछ इलाक़ों को मिलाकर बनी हुई है। इसके विपरीत बासल-लान्डशाफ़्ट कैन्टन बासल क्षेत्र के देहाती इलाक़ों से बनी हुई है। यह किसी ज़माने में यह दोनों एक ही 'बासल कैन्टन' नामक कैन्टन का भाग थीं लेकिन १९वीं सदी में ग्रमीण और शहरी क्षेत्रों में अधिकारों को लेकर झड़पें हुई और २६ अगस्त १८३३ में इनका बटवारा हुआ और दो अलग कैन्टन बन गई। क्षेत्रफल के हिसाब से बासल-श्तात स्विट्ज़रलैंड की सबसे नन्ही कैन्टन है। ऐतिहासिक बासल कैन्टन सन् १५०१ में स्विस परिसंघ का हिस्सा बना था।, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829, Kimberly Rinker, pp.

नई!!: ग्रांड एस्ट और बासल-श्तात कैन्टन · और देखें »

राइनलैन्ड

राइनलैन्ड जर्मनी का एक प्रान्त है। श्रेणी:जर्मनी के राज्य.

नई!!: ग्रांड एस्ट और राइनलैन्ड · और देखें »

सार प्रदेश

सार प्रदेश (Saar Region) जर्मनी का एक भाग है। १९वीं शताब्दी तक यह लोरेन का एक भाग था। १९१९ ई. में जर्मनी के विभाजन के समय इसको १५ वर्षों के लिए फ्रांस को उसके उत्तरी खदानों की क्षतिपूर्ति स्वरूप दिया गया। सन्‌ १९३५ की १३ जनवरी के जनमत के अनुसार यह क्षेत्र जर्मनी के अधिकार में पुन: आ गया। द्वितीय महायुद्ध काल में इस प्रदेश को अत्यधिक क्षति पहुँची। तत्पश्चात्‌ यह फिर फ्रांस के अधीन हो गया। २७ अक्टूबर १९५६ ई. की फ्रांस‑जर्मनी-संधि के अनुसार १ जनवरी १९५७ ई. को सार पुन: जर्मनी के अधीन चला गया। इस प्रदेश का क्षेत्रफल २,५६७ वर्ग किलोमीटर है। यहाँ की जातियों में ७३.४% कैथोलिक तथा २५.३% प्रोटेस्टेंट हैं। सारब्रुकेन यहाँ की राजधानी है। संपूर्ण क्षेत्रफल के लगभग ५०% भाग में कृषि की जाती है तथा ३२% भाग जंगलों से ढका है। मुख्य फसलों में जई, जौ, गेहूँ, राई तथा चुकंदर हैं। कृषि के अतिरिक्त यहाँ खनिज एवं उद्योगों का भी विकास हुआ है। खानों से पर्याप्त कोयला निकलता तथा लोहा और इस्पात का निर्माण होता है। यहाँ के मुख्य नगरों में सारब्रुकेन, न्यू किरचन (New Kirchen), डडवाइलर (Dudweiler) तथा सूल्जबाच (Sulzbach) हैं। .

नई!!: ग्रांड एस्ट और सार प्रदेश · और देखें »

स्ट्रासबर्ग

250px फ्रान्स का एक प्रमुख नगर। श्रेणी:फ्रांस के शहर.

नई!!: ग्रांड एस्ट और स्ट्रासबर्ग · और देखें »

सोलोथूर्न कैन्टन

सोलोथूर्न कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Solothurn) स्विट्ज़रलैंड के पश्चिमोत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। यह कैन्टन सन् १४८१ में स्विस परिसंघ का हिस्सा बना था।, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829 .

नई!!: ग्रांड एस्ट और सोलोथूर्न कैन्टन · और देखें »

जूरा कैन्टन

जूरा कैन्टन (फ़्रान्सीसी: Jura) स्विट्ज़रलैंड के पश्चिमोत्तर में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। इस कैन्टन का इलाक़ा १९७९ तक बर्न कैन्टन का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन उस साल में इसे एक नए कैन्टन के रूप में गठित किया गया। यह स्विट्ज़रलैंड का सबसे नया कैन्टन है। जूरा कैन्टन में फ़्रान्सीसी भाषा प्रचलित हैं।, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829 .

नई!!: ग्रांड एस्ट और जूरा कैन्टन · और देखें »

इल-दा-फ़्रान्स

इल-दा-फ़्रान्स (फ़्रान्सीसी: Île-de-France) फ़्रान्स का एक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में देश की राजधानी पेरिस स्थित है। .

नई!!: ग्रांड एस्ट और इल-दा-फ़्रान्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »