लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुइ नदी

सूची गुइ नदी

इस नक़्शे में गुइ नदी देखी जा सकती है - यह उत्तर में गुइलिन शहर से शुरू होकर शुन नदी (Xun) के साथ मिलकर शी नदी (Xi) बनाती है गुइ जिआंग या गुइ (桂江, Gui River) दक्षिणी चीन के गुआंगशी प्रांत में बहने वाली एक नदी है जो शी नदी (Xi River) की एक उपनदी है। गुइ नदी पिंगले ज़िले (Pingle) में ली नदी और अन्य छोटे झरनों के मिल जाने से बनती है। वूझोऊ शहर (Wuzhou) के पास यह शुन नदी (Xun River) में विलय करने के बाद शी नदी कहलाती है। कश्तियाँ ली नदी, गुइ नदी, शी नदी और फिर मोती नदी से होती हुई दक्षिण चीन सागर तक जा सकती हैं।, Joe Y. Eng, iUniverse, 2005, ISBN 978-0-595-35679-9,...

7 संबंधों: चीन, दक्षिणी चीन सागर, मोती नदी, ली नदी (गुआंगशी प्रान्त), शी नदी, गुआंगशी, गुइलिन

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: गुइ नदी और चीन · और देखें »

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: गुइ नदी और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

मोती नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा मोती नदी या झू नदी (珠江, झू जिआंग; Pearl River) दक्षिणी चीन की एक मुख्य नदी है जिसका एक विस्तृत उपनदियों का मंडल है और दक्षिण चीन सागर के साथ एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र है। इसमें तीन नदियाँ - शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी'), बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') - मिलकर नदीमुख बनती हैं, इसलिए इन्हें एक ही मोती नदी मंडल का हिस्सा मन जाता है। अगर शी नदी के सुदूर छोर से समुद्र तक की लम्बाई देखी जाए तो मोती नदी २,४०० किमी लम्बी है, जो इसे यांग्त्से नदी और पीली नदी (उर्फ़ ह्वांग हो) के बाद चीन की तीसरी सबसे लम्बी नदी बना देती है। मोती नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल ४,०९,४८० वर्ग किमी है जो अधिकतर चीन में है लेकिन जिसका एक अंश उत्तरी वियतनाम में भी आता है। ग्वांगझोउ शहर से गुज़रते हुए इस नदी के नीचे मोती के रंग वाले असंख्य शंख पड़े नज़र आते हैं, जिस से इसका नाम 'मोती नदी' पड़ा है। इस नदी मंडल के इर्द-गिर्द भारी आबादी, उद्योग और जल-यातायात की वजह से इस नदीमुख का पानी बहुत प्रदूषित है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: गुइ नदी और मोती नदी · और देखें »

ली नदी (गुआंगशी प्रान्त)

गुआंगशी प्रांत में ली नदी का रुख़ - यह उत्तर-पूर्व में गुइलिन शहर के पास से गुज़रने वाली नदी है ली जिआंग या ली (漓江, Li River) दक्षिणी चीन के गुआंगशी प्रांत में बहने वाली एक नदी है। यह शिंगअन ज़िले (Xing'an) के माओएर पर्वतों में शुरू होकर दक्षिणी दिशा में गुइलिन, यांगशुओ और पिंगले शहरों से गुज़रती हुई निकलती है। पिंगले में दो और नदियाँ इसमें विलय हो जाती हैं और इस मिली-जुली नदी को गुइ नदी (Gui River) के नाम से जाना जाता है। यह नदी फिर शी नदी (Xi River) में मिलती है जो स्वयं आगे जाकर मोती नदी (Pearl River) में मिल जाती है। .

नई!!: गुइ नदी और ली नदी (गुआंगशी प्रान्त) · और देखें »

शी नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें शी नदी (Xi) देखी जा सकती है झाओचिंग में शी नदी (शी जिआंग) शी नदी या शी जिआंग (西江, शी जिआंग; Xi River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पश्चिमी उपनदी है। चीनी भाषा में 'शी' (西, Xi) का मतलब 'पश्चिमी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह गुआंगशी प्रांत के वूझोऊ (Wuzhou) शहर में गुइ नदी और शुन नदी के विलय से बनती है और पूर्व में गुआंगदोंग प्रांत से गुज़रकर मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं, लेकिन इन तीनों में शी नदी ही सबसे लम्बी है। शी नदी मंडल की कुल लम्बाई २,१९७ किमी है और इसमें पानी के बहाव की तादाद चीन की सभी नदियों में सिर्फ़ यांग्त्से नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। शी नदी की पूरी लम्बाई पर किश्तियाँ चल सकती हैं और यह सागर से काफ़ी दूर तक दक्षिणी चीन के अन्दर जल-यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: गुइ नदी और शी नदी · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

नई!!: गुइ नदी और गुआंगशी · और देखें »

गुइलिन

गुइलिन का एक नज़ारा चीन के गुआंगशी प्रान्त में गुइलिन (पीले रंग वाला विभाग) गुइलिन (桂林, Guilin) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगशी प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में ली नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक विभाग का दर्जा रखने वाले शहर का नाम है। चीनी भाषा में इस शहर के नाम का मतलब 'सिलंग के वन' है क्योंकि इस नगर में बहुत से सिलंग के बेहद ख़ुशबूदार फूलों वाले वृक्ष पाए जाते हैं। .

नई!!: गुइ नदी और गुइलिन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »