लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्लोमपाद

सूची क्लोमपाद

right क्लोमपाद (Branchiopoda) संधिपाद प्राणी समुदाय की क्रस्टेशिआ (Crastacea) श्रेणी की एक उपश्रेणी। इस उपश्रेणी के प्राणियों का शरीर वर्म से ढका रहता है। विभिन्न क्लोमपादों के वर्म की रचना में बड़ी भिन्नता होती है, किंतु उन सभी के पाद, जो किसी किसी में बहुसंख्यक होते हैं, चिपटे और मीनपक्ष (Fin) अथवा गलफड़ (gill) सदृश होते हैं। इसीलिए इस श्रेणी का नाम क्लोमपाद अथवा 'गलफड़ पाद' पड़ा हैं। यद्यपि खोलकी प्राणियों की भाँति इनके प्रचलित नाम नहीं हैं, तथापि प्राकृतिक इतिहास के अनेक लेखकों ने इस उपश्रेणी के अनेक जीवों का नामकरण फ़ेयरी श्रिंप (Fairy Shrimp), अथवा परी चिंगट, बाल-मंडूक (Tadpole) चिंगट, क्लाम (Clam) चिंगट तथा जल पिस्सू (वाटर फ्ली, Water flea) इत्यादि किया है। प्राय: सभी क्लोमपाद प्राणी मधुरजलीय होते हैं और सभी अलैंगिक जनन के लिये उल्लेखनीय हैं। इनके अंडों की एक विशेषता यह है कि ये शीघ्र सूखते नहीं और शुष्कावस्था में भी दीर्घकाल तक जीवित रह सकते हैं। अतएव शुष्क प्रदेशों के जलकुंडों में भी ये बड़ी संख्या में उपलब्ध होते हैं। .

2 संबंधों: प्राकृतिक इतिहास, सन्धिपाद

प्राकृतिक इतिहास

पादपों एवं जन्तुओं के वैज्ञानिक अनुसंधान को प्राकृतिक इतिहास (Natural history) कहते हैं। इसमें प्रयोगों के बजाय प्रेक्षणों पर अधिक ध्यान दिया जाता है। .

नई!!: क्लोमपाद और प्राकृतिक इतिहास · और देखें »

सन्धिपाद

आर्थ्रोपोडा संघ के प्राणी सन्धिपाद (अर्थोपोडा) प्राणी जगत का सबसे बड़ा संघ है। पृथ्वी पर सन्धिपाद की लगभग दो तिहाई जातियाँ हैं, इसमें कीट भी सम्मिलित हैं। इनका शरीर सिर, वक्ष और उदर में बँटा रहता है। शरीर के चारों ओर एक खोल जैसी रचना मिलती है। प्रायः सभी खंडों के पार्श्व की ओर एक संधियुक्त शाखांग होते हैं। सिर पर दो संयुक्त नेत्र होते हैं। ये जन्तु एकलिंगी होते हैं और जल तथा स्थल दोनों स्थानों पर मिलते हैं। तिलचट्टा, मच्छर, मक्खी, गोजर, झिंगा, केकड़ा आदि इस संघ के प्रमुख जन्तु हैं। .

नई!!: क्लोमपाद और सन्धिपाद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »