लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रिस पाइन

सूची क्रिस पाइन

क्रिस्टोफर व्हाइटलॉ पाइन (जन्म: 26 अगस्त 1980) एक अमेरिकी अभिनेता है। वह स्टार ट्रेक रीबूट फिल्म श्रृंखला (2009-वर्तमान) में कैप्टन जेम्स टी॰ किर्क की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनस्टॉपबल (2010) में विल की, इन्टू द वुड्स (2014) में सिंड्रेला के राजकुमार की, हेल और हाई वाटर (2016) में टोबी हॉवर्ड की, द फाइनस्ट एवर्स (2016) में बर्नी वेबर की, वंडर वूमन (2017) में स्टीव ट्रेवर की, और ए रिंकल इन टाइम (2018) में डॉ॰ अलेक्जेंडर मरी की भूमिकाऐं भी निभाई हैं। .

2 संबंधों: लॉस एंजेलिस, वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: क्रिस पाइन और लॉस एंजेलिस · और देखें »

वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

वंडर वूमन 2017 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित वंडर वूमन डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में चौथी फ़िल्म है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा एलन हेंबर्ग द्वारा जबकि कहानी हेंबर्ग, ज़ैक स्नायडर और जेसन फूक्स द्वारा लिखी गयी है। गैल गैडट ने फ़िल्म के शीर्षक चरित्र की भूमिका निभाई है, जबकि क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस, कॉनी नील्सन और ऐलेना अनाया अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं। 2016 की बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस के बाद, यह वंडर वूमन के चरित्र को दर्शाने वाली दूसरी लाइव एक्शन फिल्म है। वंडर वूमन में, अमेज़न की राजकुमारी डायना प्रथम विश्व युद्ध को रोकने का प्रयास करती है, यह मानते हुए कि यह युद्ध अमेज़ॅन के पुराने दुश्मन एरीस द्वारा शुरू किया गया है, जब एक अमेरिकी पायलट और जासूस स्टीव ट्रेवर दुर्घटनाग्रस्त होकर थेमिस्कीरा पर आ गिरा, और उसने इस युद्ध के बारे में अमेज़न वासियों को सूचित किया। वंडर वूमन पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 1996 में शुरू हुआ, जब इवान रीटमैन इसके निर्माता और निर्देशक बनने को राज़ी हो गए थे। इसके बाद यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में रही; जॉन कोहेन, टोड अल्कोट, और जोस व्हीडन किसी न किसी बिंदु पर इस परियोजना से जुड़े। 2010 में आख़िरकार वार्नर ब्रदर्स ने फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की, और 2015 में जेंकिन्स को इसे निर्देशित करने के लिए अनुबंधित किया गया। चरित्र निर्माण में विलियम मॉल्टन मार्स्टन की 1940 की कहानियों और जॉर्ज पेरेज़ की 1980 की कहानियों के साथ-साथ वंडर वूमन के न्यू 52 अवतार को भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में माना गया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 21 नवंबर 2015 को यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली में शुरू हुई, और फिर 9 मई 2016 को मार्स्टन की 123 वीं जयंती तक इसका फिल्मांकन समाप्त हो गया। नवंबर 2016 में फ़िल्म के कुछ अतिरिक्त दृश्य फिल्माए गए। 15 मई 2017 को शंघाई में वंडर वूमन का प्रीमियर आयोजित किया गया था, और फिर 2 जून 2017 को इसे 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाऐं मिली, जिन्होंने इसकी दिशा, एक्शन सीक्वेंस, अभिनय (विशेष रूप से गैडट और पाइन द्वारा) और संगीत-स्कोर को काफी सराहा। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किए; यह संयुक्त राज्य अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और 22वीं सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। फ़िल्म ने दुनिया भर में 821 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसने इसे 2017 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया। फरवरी 2018 तक, रॉटेन टमेटोज़ की "बेस्ट सुपरहीरो मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम" की सूची में इसे दूसरे स्थान पर सूचीबद्ध किया गया है, और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना। फिल्म को 23वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमे से इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी का पुरस्कार जीता भी था। फ़िल्म का एक सीक्वल, वंडर वूमन 1984 1 नवंबर 2019 को रिलीज होना प्रस्तावित है; यह जेंकिन्स द्वारा निर्देशित होगा और गैडट इसमें फिर अपनी भूमिका को दोहराएंगी। .

नई!!: क्रिस पाइन और वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »