लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैल्टन पहाड़ी

सूची कैल्टन पहाड़ी

कैल्टन पहाड़ी या काॅल्टन पहाड़ी(Calton hill; क़ैल्टन हिल्ल्) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग शहर के केन्द्र में स्थित एक पहाड़ी है। यह एडिनबर्ग के प्रिन्सेस् स्ट्रीट के पूर्वी छोर के आगे स्थित है और एडिनबर्ग के युनेस्को विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। यहां से शहर का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, और अकसर इसी पहाड़ी पर से ली गई एडिनबर्ग के नज़ारों की तस्वीरों को पोस्टकार्डों और चत्रों के लिये उपयोग किया जाता है। यह पहाड़ी स्काॅटिश सरकार का मुख्यालय है, जोकी इस पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों पर स्थित सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस में आधारित है, एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन, जैसे: स्काॅटिश संसद भवन और हाॅलीरूड पैलेस("स्काॅटलैंड के शासक" का आधिकारिक शाही निवास है), सब इसी पहाड़ी की तराईयों पर स्थित हैं। इस संदर्भ में इस पहाड़ी को स्काॅलैंड में, नई दिल्ली की रायसीना पहाड़ी के समभागी के रूप में देखा जा सकता है। इन महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के अलावा इस पहाड़ी पर और भी कई प्रतिश्ठित इमारतें; जैसे की: नेल्सन स्मारक, डुगल स्टीवर्ट स्मारक, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, राॅबर्ट बर्नस् स्मारक, पुरानी राॅयल हाई स्कूल(शाही उच्चविद्यालय), पोलिटिकल मार्टर्सेज़ भाॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) और सिटी ऑब्ज़र्वेटरी(नगर वेधशाला), यहां स्थित हैं। इनके अलावा पुरानी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह भी इसी के पास स्थित हैं, जहांपर एडिनबर्ग एवं स्काॅटलैंड की इतिहास के कई महत्वपूर्ण एवं मान्य हस्तिसों के क़ब्र हैं। .

11 संबंधों: एडिनबर्ग, नई दिल्ली, नई काॅल्टन क़ब्रगाह, नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग, पहाड़ी भाषाएँ, पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह, रायसीना की पहाड़ी, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, स्कॉट्लैण्ड, विश्व धरोहर, कब्र

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और एडिनबर्ग · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और नई दिल्ली · और देखें »

नई काॅल्टन क़ब्रगाह

नई काॅल्टन क़ब्रगाह या न्यू काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(New Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के कैल्टन पहाड़ी के पास स्थित एक शवाधान भूमी(क़ब्रिस्तान) है। इसे पुरानी कैल्टन क़ब्रगाह के फ़ैलाव और कार्यात्मक प्रतिस्थापन के रूप में बनाया गया था। यह पुराने कब्रगाह से रीजेन्ट रोड पर करीब आधी मील की दूरी पर पूर्व दिशा कि ओर स्थित है। यह ऊंची ज़मीन पर स्थित है और यहां से हाॅलीरूड पैलस और स्काॅटिश संसद भवन क् विहंग नज़ारा देखा जा सकता है। इस कब्रिस्तान की भूमी में दफ़्न सारे लोगों में से विशेश उल्लेख राॅबर्ट लूइस स्टिफ़ेनसन के परिवार के सदस्यों का किया जा सकता है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग

नेल्सन स्मारक या नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट(Nelson's Monument) एडिनबर्ग के नज़दीक काॅल्टन पहाड़ी पर स्थित एक टावर है जिसे एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी वाइस ऐडमिरल होराशियो नेल्सन की यादगार के तौर पर वर्ष १८०७ से १८१५ के बीच, नेल्सन की ट्रफ़ालगर की लड़ाई में स्पेनियाई और फ़्रान्सिसी सेनाओं पर वजय प्रापती की खुशी के स्मरण में, बनाया गया था। इसी लड़ाई में नेल्सन की मृत्यू भी हो गई थी। यह टावर काॅल्टन पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है और इसे लीथ बंदर्गाह के किसी भी कोने से साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके पास में ही स्काॅटलैन्ड का अधनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है। इस पर एक टाइम बाॅल(कालगेंद) है, जो आज भी हर रोज़ ठीक १ बजे अपने मानक स्थान से गिरता है। हर ट्रफ़ालगर डेऽ(ट्रफ़ालगर दिवस) पर शाही नौसेना के सफेद पर्चम को इस पर से फ़हराया जाता है, जिसपर नेल्सन के प्रसिद्ध संदेश "इंगलेन्ड एक्सपेक्ट्स् दैट एव़्री मैन व़िल डू हिज़ ड्यूटी"("इंगलैंड उम्मीद करती है की हर व्यक्ती अपने करतव्य का पालन करेगा") अंकित होता है। २००९ में अंतिम बार इसकी मरम्मत की गई थी। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग · और देखें »

पहाड़ी भाषाएँ

हिमालय पर्वतश्रृंखलाओं के दक्षिणवर्ती भूभाग में कश्मीर के पूर्व से लेकर नेपाल तक पहाड़ी भाषाएँ बोली जाती हैं। ग्रियर्सन ने आधुनिक भारतीय आर्यभाषाओं का वर्गीकरण करते समय पहाड़ी भाषाओं का एक स्वतंत्र समुदाय माना है। चैटर्जी ने इन्हें पैशाची, दरद अथवा खस प्राकृत पर आधारित मानकर मध्यका में इनपर राजस्थान की प्राकृत एवं अपभ्रंश भाषाओं का प्रभाव घोषित किया है। एक नवीन मत के अनुसार कम से कम मध्य पहाड़ी भाषाओं का उद्गम शौरसेनी प्राकृत है, जो राजस्थानी का मूल भी है। पहाड़ी भाषाओं के शब्दसमूह, ध्वनिसमूह, व्याकरण आदि पर अनेक जातीय स्तरों की छाप पड़ी है। यक्ष, किन्नर, किरात, नाग, खस, शक, आर्य आदि विभिन्न जातियों की भाषागत विशेषताएँ प्रयत्न करने पर खोजी जा सकती हैं जिनमें अब यहाँ आर्य-आर्येतर तत्व परस्पर घुल मिल गए हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से ऐसा विदित होता है कि प्राचीन काल में इनका कुछ पृथक् स्वरूप अधिकांश मौखिक था। मध्यकाल में यह भूभाग राजस्थानी भाषा भाषियों के अधिक संपर्क में आया और आधुनिक काल में आवागमन की सुविधा के कारण हिंदी भाषाई तत्व यहाँ प्रवेश करते जा रहे हैं। पहाड़ी भाषाओं का व्यवहार एक प्रकार से घरेलू बोलचाल, पत्रव्यवहार आदि तक ही सीमित हो चला है। पहाड़ी भाषाओं में दरद भाषाओं की कुछ ध्वन्यात्मक विशेषताएँ मिलती हैं जैसे घोष महाप्राण के स्थान पर अघोष अल्पप्राण ध्वनि हो जाना। पश्चिमी तथा मध्य पहाड़ी प्रदेश का नाम प्राचीन काल में संपादलक्ष था। यहाँ मध्यकाल में गुर्जरों एवं अन्य राजपूत लोगों का आवागमन होता रहा जिसका मुख्य कारण मुसलमानी आक्रमण था। अत: स्थानीय भाषाप्रयोगों में जो अधिकांश "न" के स्थान पर "ण" तथा अकारांत शब्दों की ओकारांत प्रवृत्ति लक्षित होती है, वह राजस्थानी प्रभाव का द्योतक है। पूर्वी हिंदी को भी एकाधिक प्रवृत्तियाँ मध्य पहाड़ी भाषाओं में विद्यमान हैं क्योंकि यहाँ का कत्यूर राजवंश सूर्यवंशी अयोध्या नरेशों से संबंध रखता था। इस आधार पर पहाड़ी भाषाओं का संबंध अर्ध-मागधी-क्षेत्र के साथ भी स्पष्ट हो जाता है। इनके वर्तमान स्वरूप पर विचार करते हुए दो तत्व मुख्यत: सामने आते हैं। एक तो यह कि पहाड़ी भाषाओं की एकाधिक विशेषता इन्हें हिंदी भाषा से भिन्न करती हैं। दूसरे कुछ तत्व दोनों के समान हैं। कहीं तो हिंदी शब्द स्थानीय शब्दों के साथ वैकल्पिक रूप से प्रयुक्त होते हैं और कहीं हिंदी शब्द ही स्थानीय शब्दों का स्थान ग्रहण करते जा रहे हैं। खड़ी बोली के माध्यम से कुछ विदेशी शब्द, जैसे "हजामत", "अस्पताल", "फीता", "सीप", "डागदर" आदि भी चल पड़े हैं। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और पहाड़ी भाषाएँ · और देखें »

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह या ओल्ड काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(Old Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के काॅल्टन हिल पर स्थित एक शवाधान भूमी है, जिसे १७१८ में ख़ोला गया था। यह कई नामचीन स्काॅटियाई हस्तियों का "अंत्यत विश्राम स्थान" भी है, जिनमें डेविड ह्यूम, वैज्ञानिक जाॅन प्लेफ़ेयर, प्रसारक व़िलियम ब्लैकवुड एवं आर्क़िबाॅल्ड काॅन्स्टेबल भी शामिल हैं। साथ ही इसके परिसर में पोलिटिकल माॅर्टर्स्एज़ माॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) एवं साकाॅटलैन्ड के अमरीकी गृहयुद्ध स्मृतिका भी स्थित है। 1891 में वाॅटरलू पैलॅस के निर्माण के कारण इसमें कुछ परिवर्तन भी किया था। एडिनबर्ग के अन्य ऐतिहासिक क़ब्रगाहों की तरह ही इसे भी एडिनबर्ग की नगर परिशद द्वारा ही प्रबंधित किया जाता है। यह यूके की ए श्रेणी(Category-A) के धरोहरों की सुची में अंकित है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

रायसीना की पहाड़ी

रायसीना की पहाड़ी भारत की राजधानी नई दिल्ली के हृदय में स्थित है। इसपर ही यहाँ के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास व कार्यालय राष्ट्रपति भवन स्थित है। राष्‍ट्रपति भवन के निर्माण के पीछे एक लंबा इतिहास है। संक्षिप्‍त में कहें तो रायसीना हिल्‍स पर बना राज भवन देश का सबसे महत्‍वपूर्ण भवन है। यहां पर राष्‍ट्रपति का आवास और कार्यालय दोनो स्थित हैं। इसके चारों तरफ हरियाली और साथ में हैं एक से एक खूबसूरत इमारतें- संसद भवन, इंडिया गेट, विजय चौक और राजपथ। रायसीना हिल्‍स का नाम पड़ा मल्‍चा गांवों के रायसीना परिवारों से। असल में इस इमारत को बनाने के लिए रायसीना के 300 परिवारों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया और करीब 4000 एकड़ जमीन पर इमारत बनाई गई। इसे बनाने के लिए 4 साल निर्धारित किये गये थे, लेकिन विश्‍वयुद्ध के कारण इसे बनाने में 19 साल लगे। 23 जनवरी 1931 को पहली बार अंग्रेजों के जमाने में वॉयसरॉय ऑफ इंडिया लॉर्ड इरविन यहां रहने आये। 1950 के पहले तक इसे वॉयसरॉय हाउस कहा जाता था और इस इलाके का नाम लुटियंस था। रायसीना हिल्‍स काफी उचाईं पर स्थित है, लगभग 18 मीटर। रायसीना हिल्‍स पर वॉयसरॉय हाउस बना हुआ था और अंग्रेजों का शासन वहीं से चल रहा था। 1911 में अंग्रेजों ने भारत की राजधानी कलकत्‍त (अब कोलकाता) से दिल्‍ली स्‍थानांतरित करने के लिए रायसीना हिल्‍स के बाकी के इलाके का अधिग्रहण किया और नये प्रशासनिक भवन बनाए गए .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और रायसीना की पहाड़ी · और देखें »

स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक

स्काॅटलैन्ड का राष्ट्रीय स्मारक(National Monument of Scotland; नैश्नल माॅन्युमेन्ट ऑफ़ स्काॅटलैन्ड) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग में कैल्टन पहाड़ी पर नेल्सन स्मारक के निकट स्थित एक अधनिर्मित संरचना है जिसे नेपोलियाई युद्धों में मारे गए स्काॅटियाई सिपाहियों की यादगार के तौर पर बनाया गया था। कैल्टन पहाड़ी के उपर स्थित इस स्मारक की संरचना को १८२३-२६ के बीच चार्ल्स राॅबर्ट कौकरेल और विलियभ हेनरी प्लेफ़ेयर द्वारा तईयार किया गया था। इसे योजनानुसार एथेन्स के पार्थेनन की तर्ज़ पर बनाया जाना था। इसी सिल्सिले में १८२६ में शुरू हुए निर्माणकार्य को १८२९ में निधी के आभाव के कारण बंद करना पड़ा। इसकी इसी दुर्भाग्यपूर्ण इतिहास के कारण इसे प्रायः स्काॅटलैंड और एडिनबर्ग के अपयश या कलंक एवं स्काॅटलैंड की गौरव और गरीबी(प्राइड ऐंड पोवर्टी ऑफ़ स्काॅटलैंड) एवं ऐसे ही अन्य कई दुष-उपनामों से संबोधित किया जाता है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और विश्व धरोहर · और देखें »

कब्र

कब्र उस स्थान को कहते हैं जहाँ किसी व्यक्ति अथवा जीव-जंतु को उसके देहांत के बाद दफ़नाया जाता है। कब्रें आम तौर पर एक अलग क्षेत्र में पाई जाती हैं जिसे कब्रिस्तान कहा जाता है। कब्र के ऊपर यदि कोई इमारत बनाई जाए तो उसे मकबरा कहा जाता है। कब्रिस्तान में कब्रों को सामान्यतः एक पत्थर (शिला) से चिन्हित किया जाता है, परन्तु चिन्हीकरण विस्तृत भी हो सकता है। कब्र एक से अधिक व्यक्तियों/जीवों की भी हो सकती हैं। ऐतिहासिक रूप से महामारी फैलने पर सामूहिक कब्रों का प्रयोग भी किया गया है। .

नई!!: कैल्टन पहाड़ी और कब्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

काॅल्टन पहाड़, काॅल्टन पहाड़ी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »