लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किषक्केकोट किला

सूची किषक्केकोट किला

केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम नगर के मध्य भाग में स्थित दुर्ग ऐतिहासिक महत्व रखता है। यही किष़क्केक्कोट्टा अर्थात् पूर्वी किला नाम से जाना जाता है। तिरुवितांकूर के इतिहास में इस किले के भीतर स्थित श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर, अनेक राजगृह, उनसे जुडे अन्य भवन, अग्रहार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह किला और निकटवर्ती भूभाग केरल सरकार की संपत्ति के रूप में घोषित है। प्रसिद्ध चाला बाज़ार की ओर उन्मुख किष़क्केक्कोट्टा के प्रवेश द्वार से इस किले के भीतर प्रवेश किया जा सकता है। इस दुर्ग का निर्माण मार्ताण्ड वर्मा महाराजा ने 1744 में करवाया था। इस किले के साथ-साथ अन्य संबन्धित इमारतें भी काफी ऊँची हैं। दुर्ग द्वार के दोनों ओर के बडे कक्ष फ्रेंच वास्तुकला का प्रभाव प्रदर्शित करते हैं। दुर्ग द्वार के ऊपर दो मण्डप हैं जिनका उपयोग राज्यादेश की घोषणा केलिए होता था। किष़क्केकोट्टा से थोडी दूर दक्षिण में जो लाल दुर्ग द्वार दिखलाई देता है वही 'वेट्टिमुरिच्चकोट्टा' है, इसके दोनों ओर पहरेदारों के लिए कमरे बने हुए हैं। इस दुर्ग के निर्माण का प्रारंभ विशाखम तिरुनाल महाराजा ने किया था। इसी के पास सी.

2 संबंधों: तिरुवनन्तपुरम, केरल

तिरुवनन्तपुरम

തിരുവനന്തപുരം --> तिरुवनन्तपुरम (मलयालम - തിരുവനന്തപുരം) या त्रिवेन्द्रम केरल प्रान्त की राजधानी है। यह नगर तिरुवनन्तपुरम जिले का मुख्यालय भी है। केरल की राजनीति के अलावा शैक्षणिक व्यवस्था का केन्द्र भी यही है। कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र कुछ प्रसिद्ध नामों में से हैं। भारत की मुख्य भूमि के सुदूर दक्षिणी पश्चिमी तट पर बसे इस नगर को महात्मा गांधी ने भारत का सदाबहार नगर की संज्ञा दी थी। .

नई!!: किषक्केकोट किला और तिरुवनन्तपुरम · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: किषक्केकोट किला और केरल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »