लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कारागा

सूची कारागा

कारागा (Caraga), जिसे क्षेत्र १३ (Region XIII) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें ५ प्रान्त सम्मिलित हैं। कारागा क्षेत्र मिन्दनाओ द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

13 संबंधों: दिनागत द्वीपसमूह, दक्षिण पूर्व एशिया, फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, बरांगाय, बूतुआन, मिन्दनाओ, सुरिगाओ देल नोर्ते, सुरिगाओ देल सूर, आगुसान देल नोर्ते, आगुसान देल सूर

दिनागत द्वीपसमूह

दिनागत द्वीपसमूह दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है जो कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह एक द्वीपसमूह है जिसके सबसे बड़े द्वीप का नाम भी दिनागत है। दिनागत द्वीप की उत्तर-दक्षिण लम्बाई लगभग ६० किमी है। इस द्वीपसमूह के पश्चिम में लेयते द्वीप और दक्षिण में मिन्दनाओ है। .

नई!!: कारागा और दिनागत द्वीपसमूह · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: कारागा और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है। .

नई!!: कारागा और फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: कारागा और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: कारागा और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: कारागा और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बरांगाय

बरांगाय (barangay, brgy, bgy) फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में सबसे छोटा प्रशासनिक विभाग होता है और अक्सर गाँव, ज़िले या मोहल्ले के लिए प्रयोग होता है। अनौपचारिक भाषा में किसी भी शहर के अंदरूनी मोहल्ले को बरांगाय कहते हैं। यह शब्द कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं के "बलांगाय" शब्द का विकृत रूप है, जिसका अर्थ एक विशेष प्रकार की "नाव" होता है जिसपर प्राचीनकाल में ऑस्ट्रोनीशियाई लोगों ने फ़िलिपीन्ज़ द्वीपों पर अप्रवास करा था।, citing .

नई!!: कारागा और बरांगाय · और देखें »

बूतुआन

बूतुआन (Butuan), जिसे बूत्वान भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप के कारागा प्रशासनिक क्षेत्र का केन्द्रालय है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में अति-शहरीकृत नगर (highly urbanized city) का दर्जा रखता है और किसी भी प्रान्त का भाग न होकर एक अलग प्रशासनिक अस्तित्व रखता है। यह अगुसान नदी के किनारे अगुसान घाटी के पूर्वोत्तरी भाग में बसा हुआ है। .

नई!!: कारागा और बूतुआन · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: कारागा और मिन्दनाओ · और देखें »

सुरिगाओ देल नोर्ते

सुरिगाओ देल नोर्ते दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के अति-पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। मिन्दनाओ के पूर्वोत्तरी छोर के अलावा इस प्रान्त में दो द्वीप भी सम्मिलित हैं: सिआरगाओ (Siargao) और बूकास ग्रान्दे (Bucas Grande)। .

नई!!: कारागा और सुरिगाओ देल नोर्ते · और देखें »

सुरिगाओ देल सूर

सुरिगाओ देल सूर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है। यह पूर्व में फ़िलिपीन सागर से तटवर्ती है। .

नई!!: कारागा और सुरिगाओ देल सूर · और देखें »

आगुसान देल नोर्ते

आगुसान देल नोर्ते दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: कारागा और आगुसान देल नोर्ते · और देखें »

आगुसान देल सूर

आगुसान देल सूर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कारागा और आगुसान देल सूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »