लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कागायान घाटी

सूची कागायान घाटी

कागायान घाटी (Cagayan Valley), जिसे क्षेत्र २ (Region II) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं। क्षेत्र का अधिकतर भाग लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में कोर्दिलेरा व सियेर्रा माद्रे नामक दो पहाड़ी शृंखलाओं के बीच एक बड़ी घाटी में स्थित है। कागायान नदी, जो फ़िलिपीन्ज़ की सबसे लम्बी नदी है, इसी क्षेत्र में बहती है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िलिपीन्ज़ का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक क्षेत्र है। .

18 संबंधों: तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, नदी, नुएवा विज़काया प्रान्त, पर्वतमाला, फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल, फ़िलिपीन्ज़ के नगर, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, बरांगाय, बातानेस, बिकोल प्रायद्वीप, लूज़ोन, इसाबेला प्रान्त, कागायान प्रान्त, किरीनो प्रान्त, क्रेटर

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: कागायान घाटी और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: कागायान घाटी और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

नदी

भागीरथी नदी, गंगोत्री में नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। नदी शब्द संस्कृत के नद्यः से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियाँ बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेज़न, नील आदि सदानीरा नदियाँ हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है। .

नई!!: कागायान घाटी और नदी · और देखें »

नुएवा विज़काया प्रान्त

नुएवा विज़काया (Nueva Vizcaya), जिसे नुएवा विस्काया भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। .

नई!!: कागायान घाटी और नुएवा विज़काया प्रान्त · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: कागायान घाटी और पर्वतमाला · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है। .

नई!!: कागायान घाटी और फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के नगर

फ़िलिपीन्ज़ के नगर (तगालोग: lungsod, लुंगसोद; हिलिगायनोन: syudad, सियुदाद) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में संविधान द्वारा परिभाषित शहर होते हैं जिनको क़ानूनी रूप से तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर के उन्हें स्थानीय सरकारें दी जाती हैं। .

नई!!: कागायान घाटी और फ़िलिपीन्ज़ के नगर · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: कागायान घाटी और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: कागायान घाटी और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: कागायान घाटी और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बरांगाय

बरांगाय (barangay, brgy, bgy) फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में सबसे छोटा प्रशासनिक विभाग होता है और अक्सर गाँव, ज़िले या मोहल्ले के लिए प्रयोग होता है। अनौपचारिक भाषा में किसी भी शहर के अंदरूनी मोहल्ले को बरांगाय कहते हैं। यह शब्द कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं के "बलांगाय" शब्द का विकृत रूप है, जिसका अर्थ एक विशेष प्रकार की "नाव" होता है जिसपर प्राचीनकाल में ऑस्ट्रोनीशियाई लोगों ने फ़िलिपीन्ज़ द्वीपों पर अप्रवास करा था।, citing .

नई!!: कागायान घाटी और बरांगाय · और देखें »

बातानेस

बातानेस (Batanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपसमूह है जो उस देश के सबसे बड़े द्वीप लूज़ोन से उत्तर में स्थित है। बातानेस द्वीपसमूह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का सबसे उत्तरी प्रान्त है और क्षेत्रफल व आबादी दोनों के आधार पर देश का सबसे छोटा प्रान्त है। इसकी राजधानी बास्को है जो बातान द्वीप पर स्थित है। द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप इत्बयत है। .

नई!!: कागायान घाटी और बातानेस · और देखें »

बिकोल प्रायद्वीप

बिकोल प्रायद्वीप (Bicol Peninsula) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप पर स्थित एक प्रायद्वीप है। यह द्वीप के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है और केज़ोन प्रान्त इसे लूज़ोन के अतिरिक्त क्षेत्र से जोड़ता है लेकिन इसका अन्य भाग पूरी तरह समुद्र से घिरा हुआ है। प्रशासनिक दृष्टि से यह बिकोल क्षेत्र का हिस्सा है। .

नई!!: कागायान घाटी और बिकोल प्रायद्वीप · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: कागायान घाटी और लूज़ोन · और देखें »

इसाबेला प्रान्त

इसाबेला (Isabela) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित है और क्षेत्रफल के हिसाब से लूज़ोन का सबसे बड़ा और पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: कागायान घाटी और इसाबेला प्रान्त · और देखें »

कागायान प्रान्त

कागायान (Cagayan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित है और प्रशासनिक रूप से बाबुयान द्वीपसमूह भी इसी प्रान्त में सम्मिलित है। .

नई!!: कागायान घाटी और कागायान प्रान्त · और देखें »

किरीनो प्रान्त

किरीनो (Quirino) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के मध्य-पूर्व में स्थित स्थल-रुद्ध (बिना किसी सागरतट वाला) प्रान्त है। इसका नाम देश के छठे राष्ट्रपति, एल्पिदियो किरीनो, पर रखा गया था। .

नई!!: कागायान घाटी और किरीनो प्रान्त · और देखें »

क्रेटर

अपोलो १५ यान द्वारा खींची गयी चन्द्रमा पर ऍरिस्टार्कस और हॅरोडोटस क्रेटरों की तस्वीर क्रेटर किसी खगोलीय वस्तु पर एक गोल या लगभग गोल आकार के गड्ढे को कहते हैं जो किसी विस्फोटक ढंग से बना हो, चाहे वह ज्वालामुखी का फटना हो, अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड का प्रहार हो या फिर ज़मीन के अन्दर कोई अन्य विस्फोट हो। विस्फोट का कारण प्राकृतिक हो सकता है या कृत्रिम (जैसे की परमाणु बम का विस्फोट)। क्रेटर कई प्रकार के होते हैं -.

नई!!: कागायान घाटी और क्रेटर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »