लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओगावारा झील

सूची ओगावारा झील

ओगावारा झील (小川原湖 ओगवारा-को), जापान की ग्यारहवीं सबसे बड़ी झील (क्षेत्र के अनुसार) और ओमोरी प्रांत का सबसे बड़ा हैं। यह मिसावा और तोहोकू शहर और कामिकिता जिले के रॉककाशो के गांव तक फैला हुआ हैं। .

3 संबंधों: पर्ल हार्बर, प्रशान्त महासागर, गोबी मरुस्थल

पर्ल हार्बर

प्रशान्त महासागर में पर्ल हार्बर (मानचित्र के केन्द्र में स्थित) पर्ल बंदरगाह या पर्ल हार्बर (Pearl harbour) हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, संयुक्त राज्य अमरीका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं गहरे जल का नौसैनिक अड्डा है। यह अमेरिकी प्रशांत बेड़े का मुख्यालय भी है। इस बंदरगाह के २० वर्ग किलोमीटर के नाव्य जल में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है। हवाई द्वीप के शासकों द्वारा यहाँ १८८७ ई. में संयुक्त राज्य अमरीका को कोयला एवं जहाज मरम्मत केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी गई थी। १९०० ई. में यह नोसैनिक अड्डा बना। तब से बंदरगाह के जहाज मार्गों, लदान एवं मरम्मत के घाटों का सुधार एवं विस्तार होता गया है। इस बंदरगाह के मध्य फोर्ड द्वीप है, जहाँ नौसैनिक एवं वायुअड्डा है। पर्ल बंदरगाह संसार के सुंदरतम एवं विशालतम सुरक्षित नौसैनिक अड्डों में से एक है। नौसेना द्वारा संचालित यहाँ समीप में ही जहाज मरम्मत स्थान, अस्पताल एवं प्रशिक्षण विद्यालय हैं। 7 दिसम्बर 1941 को, जब वाशिंगटन में जापानी प्रतिनिधि के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की समझौता वार्ता चल रही थी, उस समय जापानी युद्धक विमानों ने पर्ल बंदरगाह पर यकायक हमला किया। इस हमले से संयुक्त राज्य, अमरीका का संपूर्ण बेड़ा, फोर्ड द्वीप स्थित नौसैनिक वायुकेंद्र एवं बंदरगाह बुरी तरह नष्ट हो गया था तथा ढाई हजार सैनिक मारे गए थे। एक हजार से अधिक घायल हुए एवं लगभग एक हजार लापता हो गए। इस हमले ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में धकेल दिया। हमले के एक साल के अंदर ही बहुत से भागों एवं जलपोतों का पुनर्निर्माण कर लिया गया और यह बंदरगाह संयुक्त राज्य, अमरीका के प्रशांत महासगरीय बेड़े का प्रधान कार्यालय हो गया। .

नई!!: ओगावारा झील और पर्ल हार्बर · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: ओगावारा झील और प्रशान्त महासागर · और देखें »

गोबी मरुस्थल

गोबी मरुस्थल, चीन और मंगोलिया में स्थित है। यह विश्व के सबसे बड़े मरुस्थलों में से एक है। गोबी दुनिया के ठंडे रेगिस्तानों में एक है, जहां तापमान शून्य से चालीस डिग्री नीचे तक चला जाता है। गोबी मरुस्थल एशिया महाद्वीप में मंगोलिया के अधिकांश भाग पर फैला हुआ है। यह मरुस्थल संसार के सबसे मरुस्थलों में से एक है। 'गोबी' एक मंगोलियन शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'जलरहित स्थान'। आजकल गोबी मरूस्थल एक रेगिस्तान है, लेकिन प्राचीनकाल में यह ऐसा नहीं था। इस क्षेत्र के बीच-बीच में समृद्धशाली भारतीय बस्तियाँ बसी हुई थीं। गोबी मरुस्थल पश्चिम में पामीर की पूर्वी पहाड़ियों से लेकर पूर्व में खिंगन पर्वतमालाओं तक तथा उत्तर में अल्ताई, खंगाई तथा याब्लोनोई पर्वतमालाओं से लेकर दक्षिण में अल्ताइन तथा नानशान पहाड़ियों तक फैला है। इस मरुस्थल का पश्चिमी भाग तारिम बेसिन का ही एक हिस्सा है। यह संसार का पांचवां बड़ा और एशिया का सबसे विशाल रेगिस्तान है। सहारा रेगिस्तान की भांति ही इस रेगिस्तान को भी तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है- 1.

नई!!: ओगावारा झील और गोबी मरुस्थल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »