लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एकियूरा

सूची एकियूरा

कोरिया के बाजार में एकियूरा एकियूरा (Echiura; एकवचन: एकियूरस) या 'सर्पपुच्छ' समुद्री जन्तुओं का एक छोटा समूह है। इस जन्तु-समूह को पहले एनेलिडा संघ के अन्तर्गत माना जाता था किन्तु अब इन्हें एक अलग संघ के रूप में मान्यता प्राप्त है। तथापि डीएनए के जातिवृत्‍तीय (phylogenetic) विश्लेषण से यही निष्कर्ष निकलता है कि इन्हें एनेलिडा के अन्तर्गत ही रखा जाना चाहिए। एकियूरा सामान्यत: केवल समुद्र में रहते हैं और अधिकतर उष्णकटिबंधी (tropical) और उपोष्णकटिबंधी (subtropical) प्रदेश में समुद्रतल पर चट्टानों के सुराख में और पत्थरों के बीच पतली फाँक में छिपे रहते हैं। एकियूरस बालू या कीचड़ में दो मुँह वाली नलियों का निर्माण करता है और उसी में रहता है। सर्पपुच्छों की आदत है कि ये अपना निवासस्थान बारंबार बदलते रहते हैं। .

2 संबंधों: ऊष्णकटिबन्ध, सागर

ऊष्णकटिबन्ध

विश्व मानचित्र अंतर ऊष्ण कटिबंध को लाल पट्टी से दर्शाते हुए। मौसमी क्षेत्र ऊष्णकटिबंध (Tropics) दुनिया का वह कटिबंध है जो भूमध्य रेखा से अक्षांश २३°२६'१६" उत्तर में कर्क रेखा और अक्षांश २३°२६'१६" दक्षिण में मकर रेखा तक सीमित है। यह अक्षांश पृथ्वी के अक्षीय झुकाव (Axial tilt) से संबन्धित है। कर्क और मकर रेखाओं में एक सौर्य वर्ष में एक बार और इनके बीच के पूरे क्षेत्र में एक सौर्य वर्ष में दो बार सूरज ठीक सिर के ऊपर होता है। विश्व की आबादी का एक बड़ा भाग (लगभग ४०%) इस क्षेत्र में रहता है और ऐसा अनुमानित है कि बढ़ती जनसंख्या के कारण यह आबादी और बढ़ती ही जायेगी। यह पृथ्वी का सबसे गर्म क्षेत्र है क्योंकि पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण सूर्य की अधिकतम ऊष्मा भूमध्य रेखा और उसके आस-पास के इलाके पर केन्द्रित होती है। .

नई!!: एकियूरा और ऊष्णकटिबन्ध · और देखें »

सागर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एकियूरा और सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »