लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उमर अब्दुल्ला

सूची उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला (मार्च 1970 --) एक भारतीय कश्मीरी नेता और कश्मीर के 'प्रथम परिवार' के वंशज हैं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला हैं। उमर जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई। 2014 के विधानसभा चुनावों में में उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। सोनवार सीट से वे हार गए लेकिन बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित हुए। वह लोक सभा के भी सदस्य रह चुके हैं। .

13 संबंधों: एसेक्स, नरिंदर नाथ वोहरा, फारूक अब्दुल्ला, ब्रिटेन, भारतीय, राजनीति, लोक सभा, जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस, जम्मू और कश्मीर विधानसभा, जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014, विधान सभा, विपक्ष

एसेक्स

एसेक्स (अंग्रेज़ी: Essex) इंग्लैण्ड का एक प्रशासनिक अंचल अर्थात इंग्लैंड का काउंटी है।.

नई!!: उमर अब्दुल्ला और एसेक्स · और देखें »

नरिंदर नाथ वोहरा

नरिंदर नाथ वोहरा (जन्म 5 मई 1936) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। वोहरा 28 जून 2008 से इस पद पर हैं और इन्होने यह पदभार एस के सिन्हा के परवर्ती के रूप में ग्रहण किया था। वोहरा, के कार्यकाल के दौरान गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला, मुफ़्ती मुहम्मद सईद तथा महबूबा मुफ़्ती (वर्तमान) के रूप में जम्मू कश्मीर में चार मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और नरिंदर नाथ वोहरा · और देखें »

फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्‍दुल्‍ला (1937-) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे। सबसे पहले १९८२-१९८४ तक, दूसरी बार १९८६-१९९० तक और तीसरी बार १९९६-२००२ तक। वह सबसे पहले मुख्य मन्त्री अपने पिता की मृत्यु पर बने। वह कश्मीर की एक प्रमुख परिवार के वंशज हैं। वह शेख अब्दुल्ला के पुत्र और उमर अब्दुल्ला के पिता हैं। उनका संघर्ष राजीव गान्धी से रहा। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: उमर अब्दुल्ला और ब्रिटेन · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: उमर अब्दुल्ला और भारतीय · और देखें »

राजनीति

नागरिक स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई विशेष प्रकार का सिद्धान्त एवं व्यवहार राजनीति (पॉलिटिक्स) कहलाती है। अधिक संकीर्ण रूप से कहें तो शासन में पद प्राप्त करना तथा सरकारी पद का उपयोग करना राजनीति है। राजनीति में बहुत से रास्ते अपनाये जाते हैं जैसे- राजनीतिक विचारों को आगे बढ़ाना, कानून बनाना, विरोधियों के विरुद्ध युद्ध आदि शक्तियों का प्रयोग करना। राजनीति बहुत से स्तरों पर हो सकती है- गाँव की परम्परागत राजनीति से लेकर, स्थानीय सरकार, सम्प्रभुत्वपूर्ण राज्य या अन्तराष्ट्रीय स्तर पर। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और राजनीति · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और लोक सभा · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस

जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKN), जम्मू-कश्मीर के भारतीय राज्य में एक राज्य राजनीतिक पार्टी है। शेख अब्दुल्ला ने 1947 में भारत की आजादी के समय के नेतृत्व में, यह कई दशकों से राज्य में चुनावी राजनीति हावी रही। यह शेख के पुत्र फारूक अब्दुल्ला (1981-2002) और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (2002-2009) द्वारा बाद में नेतृत्व किया गया है। फारूक अब्दुल्ला को फिर 2009 में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस · और देखें »

जम्मू और कश्मीर विधानसभा

जम्मू और कश्मीर विधानसभा जो द्विसदनीय है। जम्मू और कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर विधानसभा · और देखें »

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014

श्रेणी:जम्मू और कश्मीर सरकार श्रेणी:जम्मू और कश्मीर विधानसभा श्रेणी:2014 में भारत श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में चुनाव.

नई!!: उमर अब्दुल्ला और जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव, 2014 · और देखें »

विधान सभा

विधान सभा या वैधानिक सभा जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में निचला सदन(द्विसदनीय राज्यों में) या सोल हाउस (एक सदनीय राज्यों में) भी कहा जाता है। दिल्ली व पुडुचेरी नामक दो केंद्र शासित राज्यों में भी इसी नाम का प्रयोग निचले सदन के लिए किया जाता है। 7 द्विसदनीय राज्यों में ऊपरी सदन को विधान परिषद कहा जाता है। विधान सभा के सदस्य राज्यों के लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं क्योंकि उन्हें किसी एक राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों द्वारा सीधे तौर पर चुना जाता है। इसके अधिकतम आकार को भारत के संविधान के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसमें 500 से अधिक व् 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है संसद के एक अधिनियम के द्वारा: जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी। कुछ राज्यों में राज्यपाल 1 सदस्य को अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त कर सकता है, उदा० ऐंग्लो इंडियन समुदाय अगर उसे लगता है कि सदन में अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। राज्यपाल के द्वारा चुने गए या नियुक्त को विधान सभा सदस्य या MLA कहा जाता है। प्रत्येक विधान सभा का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है जिसके बाद पुनः चुनाव होता है। आपातकाल के दौरान, इसके सत्र को बढ़ाया जा सकता है या इसे भंग किया जा सकता है। विधान सभा का एक सत्र वैसे तो पाँच वर्षों का होता है पर लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल द्वारा इसे पाँच साल से पहले भी भंग किया जा सकता है। विधानसभा का सत्र आपातकाल के दौरान बढ़ाया जा सकता है लेकिन एक समय में केवल छः महीनों के लिए। विधान सभा को बहुमत प्राप्त या गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने पर भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और विधान सभा · और देखें »

विपक्ष

विपक्ष का अर्थ है विरोधी दल। यहाँ ध्यान रहे पक्ष का विलोम विपक्ष नहीं है, क्योंकि विपक्ष भी एक पक्ष होता है। किसी भी निर्णय में दो सम्भावनाएं होती हैं एक किसी का साथ देने वाला दूसरा विरोध करने वाला और तीसरा तटस्थ। यहाँ विरोध करने वाले पक्ष को विपक्ष कहा जाता है। .

नई!!: उमर अब्दुल्ला और विपक्ष · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओमर अब्दुल्ला, ओमर अब्दुल्लाह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »