लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इथियोपिया के उपविभाग

सूची इथियोपिया के उपविभाग

पूर्वी अफ़्रीका का इथियोपिया देश प्रशासनिक रूप से प्रदेशों, अंचलों, ज़िलों और नगरपालिकाओं में विभाजित है। .

14 संबंधों: डिरे डावा, तिग्राय प्रदेश, दक्षिणी राष्ट्र, राष्ट्रीयताएँ और जन क्षेत्र, बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश, मुहल्ला, सोमाली प्रदेश, हरारी प्रदेश, गाम्बेला प्रदेश, ओरोमिआ प्रदेश, इथियोपिया, अदीस अबाबा, अफ़ार प्रदेश, अम्हारा प्रदेश, अम्हारी भाषा

डिरे डावा

डिरे डावा (Dire Dawa, ድሬ ዳዋ) इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है (राजधानी अदिस अबाबा के बाद)। इथियोपिया की प्रशासनिक प्रणाली में डिरे डावा और अदिस अबाबा उस देश के दो औपचारिक रूप से नामांकित अधिकृत नगर भी हैं। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और डिरे डावा · और देखें »

तिग्राय प्रदेश

तिग्राय प्रदेश (ትግራይ ክልል Tigrāy Kilil) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-१ के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्तरी सीमाएँ इरित्रिया से लगती हैं। यहाँ तिग्रीन्या भाषा बोलने वाले तिग्राय लोग बहुसंख्या में हैं।, Robert Hetzron, pp.

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और तिग्राय प्रदेश · और देखें »

दक्षिणी राष्ट्र, राष्ट्रीयताएँ और जन क्षेत्र

दक्षिणी राष्ट्र, राष्ट्रीयताएँ और जन क्षेत्र (Southern Nations, Nationalities, and Peoples' Region, ደቡብ ብሔሮች ብሔረሰቦችና ሕዝቦች ክልል) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। इसका गठन १९९४ में भूतपूर्व प्रदेश ७ से प्रदेश ११ तक के विलय से हुआ था। इस प्रदेश की दक्षिणी सीमा कीनिया से लगती है और तुर्काना झील का एक छोटा सा हिस्सा भी इसमें सम्मिलित है। दक्षिणपश्चिम में यह विवादित इलेमी त्रिकोण क्षेत्र से और पश्चिम में दक्षिण सूडान से सरहद रखता है।, Ibp Usa, pp.

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और दक्षिणी राष्ट्र, राष्ट्रीयताएँ और जन क्षेत्र · और देखें »

बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश

बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश (ቤንሻንጉል-ጉምዝ, Benishangul-Gumuz Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-६ के नाम से जाना जाता था। इस प्रदेश का नाम यहाँ बसने वाले बेर्ता समुदाय (जिन्हें बेनिशंगुल के नाम से भी जाना जाता है) और गुमुज़ समुदाय के ऊपर पड़ा है। इस प्रान्त में से नीली नील नदी निकलती है जिसे प्रान्तीय लोग 'अबाय नदी' कहते हैं। प्रान्त बहुत पिछड़ा है और इस नदी पर पुल न होने से लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए प्पाद़ॉशा क्कॅ ओरोमिया प्रदेश और अम्हारा प्रदेश इलाक़ों से निकलकर १,२५० किमी का फ़ासला तय करना पड़ता है। अगर इस नदी पर पुल होता तो यह केवल १८० किमी होता। इस प्रदेश की प्रश्चिमी सीमाएँ सूडान के साथ लगती हैं। बारिश के मौसम में यहाँ भारी वर्षा होती है।, Philip Briggs, pp.

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश · और देखें »

मुहल्ला

मुहल्ला या मोहल्ला (neighbourhood) किसी नगर, क़स्बे, या गाँव में ऐसे सीमांकित भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ के निवासी एक-दूसरे के निकट रहते हैं और दैनिक रूप से एक-दूसरे के सम्मुख होते हैं। "समाजशास्त्रियों में मोलल्लों की कोई सर्वसम्म्त परिभाषा नहीं है। स्थानीय रूप से मुहल्ले विशेष भौगोलिक क्षेत्र और कार्यात्मक दृष्टि से समाजिक रिश्तों के संजालो के समूह होते हैं। मुहल्ले ऐसी स्थानीय ईकाई होते हैं जहाँ सम्मुख होकर लोग बातचीत और अन्य अंतःक्रियाएँ करते हैं। यह वे निजी स्थान व मौक़े होते हैं जहाँ निवासी साँझे मूल्यों को जारी रखते हैं, युवाओं को सामाजिक धारा से जोड़ते हैं और सामाजिक नियंत्रण बनाए रखते हैं।" आधुनिक भारत के कुछ क्षेत्रों में मुहल्ले के लिए अंग्रेज़ी का कॉलोनी (colony) शब्द भी प्रयोग होने लगा है।, Gerald William Breese, Gerald Breese, 1974,...

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और मुहल्ला · और देखें »

सोमाली प्रदेश

सोमाली प्रदेश (Somali, ሶማሌ) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे पूर्वी प्रदेश है। २०१३ में लगाए गए अनुमान के अनुसार यहाँ के ९६.२३% लोग सोमाली जाति के हैं और ९५.९% सोमाली भाषा बोलते हैं। इस प्रदेश की उत्तरी और पूर्वी सरहद सोमालिया से लगती है। उत्तर में इसकी सीमा का एक भाग जिबूती से और दक्षिण में कीनिया से भी लगता है। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और सोमाली प्रदेश · और देखें »

हरारी प्रदेश

हरारी प्रदेश (ሐረሪ ክልል, Harari Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह इथियोपिया का सबसे छोटा प्रदेश है और अन्य प्रदेशों की तुलना में नन्हा आकार रखता है और पूरी तरह ओरोमिआ प्रदेश‎ द्वारा घिरा हुआ है। यह हरारी समुदाय की ऐतिहासिक मातृभूमि है। हरारी प्रदेश पहले प्रदेश-१३ के नाम से जाना जाता था।, Moges Yigezu, pp.

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और हरारी प्रदेश · और देखें »

गाम्बेला प्रदेश

गाम्बेला प्रदेश (ጋምቤላ ክልል, Gambela Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-१२ के नाम से जाना जाता था। गाम्बेला क पश्चिमी हिस्सा बारो नदी और अकोबो नदी के बीच स्थित है। इन नदियों के पार दक्षिण सूडान स्थित है। गाम्बेला इथियोपिया का सबसे छोटा प्रदेश है और आर्थिक दृष्टि से भी काफ़ी अविकसित है।, Thomas P. Ofcansky, David H. Shinn, pp.

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और गाम्बेला प्रदेश · और देखें »

ओरोमिआ प्रदेश

ओरोमिआ प्रदेश (ኦሮሚያ ክልል, Oromia Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। क्ष्रेत्रफल और जनसंख्या दोनों के आधार पर यह इथियोपिया का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहाँ के ८५% से अधिक लोग ओरोमो जाति के हैं। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और ओरोमिआ प्रदेश · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और इथियोपिया · और देखें »

अदीस अबाबा

अदीस अबाबा (कभी अदीस अबेबा भी कहा जाता है) की स्थापना १८८६ में की गई थी। यह इथियोपिया और अफ्रीकी संघ की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वर्ष २००७ की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी २७,३८,२४८ थी। एक चार्टर्ड शहर के रूप में, अदीस अबाबा को शहर और राज्य का दर्जा दिया है। शहर के ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व के कारण इसे अक्सर अफ्रीका की राजधानी या "अफ्रीकी राजधानी" कहा जाता है। शहर में इथियोपिया के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग राष्ट्रीयता, भाषा और जातीय समुदाय के आकर बसे लोग निवास करते हैं। इस स्थल का चयन महारानी ताय्तू बेतुल ने किया था, जहां उनके पति सम्राट मेनेलिक द्वितीय ने १८८६ में शहर स्थापित किया। शहर की वर्तमान में लगभग २.७ करोड़ की जनसंख्या है। इनटोटो पर्वत की तलहटी में बसे इस शहर में अदीस अबाबा विश्वविद्यालय स्थित है। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और अदीस अबाबा · और देखें »

अफ़ार प्रदेश

अफ़ार प्रदेश (አፋር ክልል, Afar Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों का सबसे उत्तरी प्रदेश है। यह पहले प्रदेश-२ के नाम से जाना जाता था। इसकी उत्तरी सीमा इरित्रिया और पूर्वी सीमा जिबूती से लगती हैं। यहाँ अफ़ार भाषा बोलने वाले अफ़ार लोग बहुसंख्या में हैं और प्रान्तीय आबादी का लगभग ९०% हैं। प्रसिद्ध अफ़ार द्रोणी इस प्रदेश के उत्तर में स्थित है और महान दरार घाटी का हिस्सा है। अफ़ार प्रदेश की राजधानी सेमेरा है, जो एक नवनिर्मित शहर है। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और अफ़ार प्रदेश · और देखें »

अम्हारा प्रदेश

अम्हारा प्रदेश (አማራ ክልል, Amhara Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-३ के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और अम्हारा प्रदेश · और देखें »

अम्हारी भाषा

अम्हारी या अम्हारिक उत्तर-मध्य इथियोपिया में अम्हारा द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा दिया गया है। अरबी के बाद, यह दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वालि सामी भाषा है। इथियोपिया के अलावा मिस्र, इज़राइल और स्वीडन में बसने वाले २७ लाख लोग इसे बोलचाल में प्रयुक्त करते हैं। .

नई!!: इथियोपिया के उपविभाग और अम्हारी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »