लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र

सूची इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र

इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र एक दस्तावेज है जिसमें इज़राइल के स्वतंत्र राज्य (देश) की स्थापना की घोषणा की गई थी। यह एक यहूदी राज्य की स्थापना की घोषणा का वर्णन करता है, जिसका नाम इज़राइल राष्ट्र हैं। यह राज्य १४ मई १९४८ को स्थापित किया गया था। .

4 संबंधों: डेव्हिड बेन-गुरियन, मोशे शॅरेड, संयुक्त राष्ट्र, इज़राइल

डेव्हिड बेन-गुरियन

डेव्हिड बेन-गुरियन (१६ अक्टूबर १८८६ - १ दिसंबर १९७३) इज़राइल राज्य के प्राथमिक संस्थापक और इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री थे। वे एक कट्टर यहूदी राष्ट्रवादि थे और उन्होने फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र में १४ मई १९४८ को इज़राइल को स्वतंत्र घोषीत किया और उस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ती बने। तेल अविव के बेन गुरियन हवाई अड्डे का नाम इनके नाम पर है। श्रेणी:इज़राइल के प्रधानमन्त्री श्रेणी:१८८६ में जन्मे लोग श्रेणी:१९७३ में निधन.

नई!!: इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र और डेव्हिड बेन-गुरियन · और देखें »

मोशे शॅरेड

मोशे शॅरेड (१६ अक्टूबर १८९४ - ७ जुलाई १९६५) इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री थे। उनका कार्यकाल लगभग दो सालोंका था; २६ जनवरी १९५४ से २९ जून १९५५ तक और फिर से २९ जून १९५५ से ३ नवम्बर १९५५ तक। .

नई!!: इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र और मोशे शॅरेड · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र और इज़राइल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »