लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अवाजी द्वीप

सूची अवाजी द्वीप

अवाजी द्वीप (淡路島 अवाजी-शिमा), सेटो अंतर्देशीय समुद्र के पूर्वी भाग में होन्शू और शिकोकू के द्वीपों के बीच, जापान के हाइगो प्रान्त का एक द्वीप हैं। द्वीप का क्षेत्रफल 592.17 वर्ग किलोमीटर (228.64 वर्ग मील) हैं, और अंतर्देशीय समुद्र के द्वीपों में से सबसे बड़ा हैं। उन दोनों द्वीपों के बीच एक आवागमन के रूप में, अवाजी का मूल अर्थ "आवा की सड़क" है, नारुतो जलसंयोगी में स्थित यह द्वीप पहले शिकोकु प्रांत में था, जो अब तोकुशिमा प्रांत का हिस्सा हैं। .

4 संबंधों: शिकोकू, शोडो द्वीप, होन्शू, जापानी नागरिक

शिकोकू

जापान का शिकोकू द्वीप (लाल रंग में) "८८ मंदिरों की तीर्थयात्रा" के लिए शिकोकू आई एक श्रद्धालु लड़की शिकोकू का नक़्शा (जिसमें ८८ मंदिरों के स्थल दिखाए गए हैं) शिकोकू (जापानी: 四国, "चार प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से सब से छोटा और सब से कम आबादी वाला द्वीप है। यह २२५ किमी लम्बा है और इसकी चौड़ाई ५० और १५० किमी के बीच (जगह-जगह पर अलग) है। कुल मिलकर शिकोकू का क्षेत्रफल १८,८०० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००५ में ४१,४१,९५५ थी। यह होन्शू द्वीप के दक्षिण में और क्यूशू के पूर्व में स्थित है। .

नई!!: अवाजी द्वीप और शिकोकू · और देखें »

शोडो द्वीप

शोडो द्वीप (小豆島 शोदोशिमा) जापान के अंतर्देशीय समुद्र में स्थित एक द्वीप है। नाम का शाब्दिक अर्थ "छोटे बीन्स का द्वीप" हैं। द्वीप पर दो कस्बे: टोकोशो और शोदोशिमा, जोकि शोज़ू जिले में शामिल हैं। यह द्वीप, ट्वेंटी-फोर आइज़ उपन्यास का आधार के रूप में प्रसिद्ध है, जिसका बाद में फिल्म रूपांतर भी हुआ हैं। द्वीप, जैतून का सफलतापूर्वक उगाने के लिए जापान का पहला क्षेत्र था, और इसे कभी-कभी "ओलिव द्वीप" के नाम से जाना जाता हैं। .

नई!!: अवाजी द्वीप और शोडो द्वीप · और देखें »

होन्शू

होक्काइदो का नक़्शा फ़ूजी पर्वत का दृश्य क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9,...

नई!!: अवाजी द्वीप और होन्शू · और देखें »

जापानी नागरिक

जापानी लोग (Nihonjin 日本人?) – जापान मे रहने वाले सजातीय समूह के मूल निवासी हैं।जापान की कूल आबादी का 98.5% आबादी, वहाँ के मूल निवासी यानी जापानी लोगो का है। दुनिया भर में, लगभग 129 मिलियन लोग जापानी मूल के हैं; इनमें से लगभग 125 मिलियन जापान मे ही निवासी करते हैं। जापानी मूल के वैसे लोग, जो अन्य देशों में रहते हैं, जापानी डायस्पोरा के नाम से जाने जाते है (日 系 人 Nikkeijin?)। जापान मे रहने वाले एकजातीय या सजातीय समूह मे मुख्यतः यामातों (जो की 120 मिलियन से भी ज्यादा संख्या मे है),आइनु,और राइक्यून समूह के लोग हैं। श्रेणी:जापान श्रेणी:जापान आधार श्रेणी:सभी आधार लेख श्रेणी:नागरिकता.

नई!!: अवाजी द्वीप और जापानी नागरिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »