लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अदा खान

सूची अदा खान

अदा खान एक भारतीय टेलीविजन एवं फ़िल्म अभिनेत्री है। अदा मूल रूप से मुंबई महाराष्ट्र से है।इनके द्वारा कई टीवी सीरीज में काम किया गया है, जिनमे से अमृत मंथन,नागिन प्रमुख है। .

9 संबंधों: महाराष्ट्र, मुम्बई, मीरा चोपड़ा, शशांक व्यास, संजीदा शेख़, हर्षिका पूनच्चा, हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री), ज़रीन खान, कृति खरबंदा

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: अदा खान और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: अदा खान और मुम्बई · और देखें »

मीरा चोपड़ा

मीरा चोपड़ा, जिसे मीला या मीरा चोपड़ा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है जो तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में प्रदर्शित होता है। .

नई!!: अदा खान और मीरा चोपड़ा · और देखें »

शशांक व्यास

शशांक व्यास एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। इनका जन्म 30 नवम्बर 1986 में उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। यह बालिका वधू में जगदीश भैरों सिंह नाम के किरदार को निभा कर अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद रिश्ताडॉट कॉम नाम के एक धारावाहिक में भी कार्य किया। वर्ष 2010 में बॉलीवुड फिल्म तीस मार खान में भी नजर आए। यह इनकी पहली फिल्म भी है। .

नई!!: अदा खान और शशांक व्यास · और देखें »

संजीदा शेख़

संजीदा शेख(जन्म 20 दिसम्बर 1984) एक भारतीय टेलिविजन व फिल्म अभिनेत्री हैं। संजीदा शेख टीवी एक्‍टर आमिर अली के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। संजीदा शेख क्‍या होगा निंमो का', 'कयामत' और 'ईश्‍क का रंग सफेद' जैसे सीरियल्‍स में नजर आ चुकी हैं। .

नई!!: अदा खान और संजीदा शेख़ · और देखें »

हर्षिका पूनच्चा

हर्षिका पूनच्चा एक भारतीय अभिनेत्री है। वह मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा फिल्मों में दिखाई देती है और तेलुगु, कोडवा, कोंकणी और तुळु भाषा की फिल्मों में भी काम करती है। 2008 में उन्होंने कन्नड फिल्म पीयूसी के लिए अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कोंकणी भाषा की फिल्म 'पूनम्मा' में नजर आई। कोंकणी फिल्म 'काजर' में हर्षिका ने अपने अभिनय से समीक्षकों का ध्यान खींचा। हर्षिका अब तक दो दर्जन से ज़्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'क्रेजी लोका', 'जैकी', 'थमास्सु', 'नारिया सीरे कड्डा', 'साइकिल', 'एले', 'बी3' और '5 इडियट्स' शामिल हैं। .

नई!!: अदा खान और हर्षिका पूनच्चा · और देखें »

हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री)

हुमा क़ुरैशी (English: Huma Qureshi; जन्म २८ जुलाई १९८६) हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय करने से पहले नाटकों में भी अभिन्य किया और वो एक मॉडल हैं। कुछ वर्षों नाटकों में काम करने के बाद वो मुम्बई चली गई और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के साथ टेलीविज़न प्रचार के लिए दो वर्ष का समझौता किया। सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन को फिल्माये जाते समय अनुराग कश्यप ने उनकी अभिन्य क्षमता को देखा और फिल्मों में काम दिया। हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947', काला करिकालन है। .

नई!!: अदा खान और हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री) · और देखें »

ज़रीन खान

ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में वीर फ़िल्म से सलमान खान के साथ की। खान को कटरीना कैफ के जैसे दिखने के लिए जाना जाता है। हेट स्टोरी 3 के बाद से जरीन खान का बोल्ड लुक देखने को मिला है। जरीन खान जल्द ही 2006 में इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी स्टारर मूवी अक्सर की सीक्वल अक्सर 2 में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री जरीन खान विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली हॉरर फिल्म '1921' में नजर आने वाली हैं। .

नई!!: अदा खान और ज़रीन खान · और देखें »

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा (जन्म: 29 अक्तूबर, 1990) भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम करती है। एक मॉडल के रूप में कैरियर की शुरुआत के बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म बोनी (2009) के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कन्नड़ में शीर्ष अभिनेत्री में से एक बन गई। उन्होंने हाल ही में तमिल और हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की है। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा नजर आई। फिर आगे वो फिल्‍म 'गेस्ट इन लंदन' में मुख्‍य भूमिका में कार्तिक आर्यन और उनकी पत्नी के किरदार में दिखीं। .

नई!!: अदा खान और कृति खरबंदा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »