लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंगून, अलास्का

सूची अंगून, अलास्का

अंगून (अंग्रेज़ी: Angoon) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित एक नगर है। 2000 की जनगणना में यहाँ की जनसंख्या 572 थी जो 2010 की जनगणना में घटकर 459 रह गई थी। .

9 संबंधों: नगर पालिका, महापौर, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो, संघीय सूचना प्रक्रमण मानक, ज़िप कोड, अलास्का, अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची, अंग्रेज़ी भाषा

नगर पालिका

नगर पालिका एक प्रशासनिक इकाई होती है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिभाषित क्षेत्र होता है और इसकी जनसंख्या भी अंकित होती है। आमतौर पर यह एक शहर, कस्बे या गांव, या उनमें से छोटे समूह रूप में होता है। एक नगरपालिका में प्रायः एक महापौर प्रशासनिक अधिकारी होता है, व इसके ऊपर नगर परिषद या नगरपालिका परिषद का नियंत्रण होता है। प्रायः नगरपालिका अध्यक्ष ही प्रशासनिक अध्यक्ष होता है। भारत में, एक नगर पालिका अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता है। यह न तो एक ग्राम और न ही बड़े शहर के बराबर होता है, वरन उनके बीच का होता है। एक नगर पालिका २०,००० या उससे अधिक लोगों को मिलाकर बनता है, लेकिन अगर यह ५ लाख से अधिक जनसंख्या वाला हो जाता है तब एक नगर निगम बन जाता है। श्रेणी:नगरपालिका.

नई!!: अंगून, अलास्का और नगर पालिका · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: अंगून, अलास्का और महापौर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अंगून, अलास्का और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का 2014 में लोगो। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो (अंग्रेज़ी: The United States Census Bureau (USCB); आधिकारिक रूप से जनगणना का ब्यूरो (अंग्रेज़ी: Bureau of the Census) जैसा टाइटल 13 यू.ऍस.सी. § 11 में परिभाषित है), संयुक्त राज्य संघीय सांख्यिकी प्रणाली की प्रमुख ऐजन्सी है जिसपर अमेरिकी लोगों और अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित आँकड़े जुटाने का दायित्व है। जनगणना ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य है प्रति दस वर्ष में जनगणना करना जिसके आधार पर अमेरिका के राज्यों को उनकी जनसंख्या के आधार पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीटें आवण्टित होती हैं। दशकीय जनगणना के अतिरिक्त, जनगणना ब्यूरो निरन्तर अन्य बहुत प्रकार की जनगणनाएँ संचालित करता है जिनमें से कुछ हैं अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण, संयुक्त राज्य आर्थिक जनगणना, और वर्तमान जनसंख्या सर्वेक्षण। इसके अतिरिक्त संघीय सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले आर्थिक और विदेश-व्यापार सम्बन्धी आँकड़ो में आम तौर पर जनगणना ब्यूरो द्वारा उपलब्ध कराए गए भी सम्मिलित होते हैं। जनगणना ब्यूरो द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न जनगणनाओं और सर्वेक्षणों से उपल्ब्ध आँकड़ो के आधार पर प्रतिवर्ष 400 अरब डॉलर की संघीय निधि का वितरण किया जाता है और जिससे राज्यों, स्थानीय समुदायों, और व्यवसायों को सुविज्ञ निर्णय लेने में सहायता मिलती है। जनगणना ब्यूरो, संयुक्त राज्य वाणिज्य विभाग के अधीन है और इसके निदेशक का चयन अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इस ऐजन्सी की स्थापना 1 जुलाई 1903 को की गई थी और इसका मुख्यालय सूटलैण्ड, मैरिलैण्ड में स्थित है। इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 5,593 (2006 में) है और इसका वार्षिक बजट 2009 से 2011 के दौरान इस प्रकार था: 2009 में 3.1 अरब डॉलर, 2010 में 7.2 अरब डॉलर, और 2011 में 1.3 अरब डॉलर। .

नई!!: अंगून, अलास्का और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो · और देखें »

संघीय सूचना प्रक्रमण मानक

संघीय सूचना प्रक्रमण मानक (अंग्रेज़ी: Federal Information Processing Standards या FIPS), संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार द्वारा बनाए जाने वाले मानक है जो असैन्य सरकारी अजन्सियों और सरकारी ठेकेदारों के कम्प्यूटर प्रणालियों में उपयोग के लिए बनाए जाते हैं, और इनकी उद्घोषणा आम जनता को की जाती है। बहुत से फ़िप्स मानक वृहद्तर समुदायों (ऍ.ऍन.ऍस.आई, आई.ई.ई.ई, आई.ऍस.ओ इत्यादि) द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे मानकों का ही परिवर्तित रूप हैं। .

नई!!: अंगून, अलास्का और संघीय सूचना प्रक्रमण मानक · और देखें »

ज़िप कोड

ज़िप कोड (अंग्रेज़ी: ZIP codes) संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS या यू.ऍस.पी.ऍस.) द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले डाक कोड हैं जो 1963 से उपयोग में हैं। अंग्रेजी का ज़िप ZIP एक आदिवर्णिक शब्द है जिसका पूर्ण रूप है Zone Improvement Plan और यह इसलिए चुना गया था ताकि डाक अधिक कुशलतापूर्वक विभिन्न डाक पतो तक पहुँचाई जा सके। यह आधारभूत रूप से पाँच अंकीय संख्या होता है। 1983 में एक और विस्तारित ZIP+4 कोड लाया गया था जिसमें ज़िप कोड के पाँच अंक, एक समास चिह्न, और चार अतिरिक्त अंक होते हैं (जैसे 02201-1020 बॉस्टन के नगर हॉल का ज़िप+4 कोड है) जिससे और अधिक विशिष्ट स्थान का पता लगाना सरल होता है। यू.ऍस.पी.ऍस.

नई!!: अंगून, अलास्का और ज़िप कोड · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: अंगून, अलास्का और अलास्का · और देखें »

अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची

यह सूची संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों (एकीकृत नगर-बरों समेत) की है जो 2010 की अमेरिका की जनगणना पर आधारित है जिसमें राज्य के 355 स्थानों की जनसंख्या की गणना हुई थी। .

नई!!: अंगून, अलास्का और अलास्का के नगरों और जनगणना-नामांकित स्थानों की सूची · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अंगून, अलास्का और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »