लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

७ जून

सूची ७ जून

7 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 158वाँ (लीप वर्ष में 159 वाँ) दिन है। साल में अभी और 207 दिन बाकी हैं। .

26 संबंधों: डेनमार्क, तोर्देसिलास की संधि, महात्मा गांधी, महेश भूपति, मेरे यार की शादी है (2002 फ़िल्म), शंघाई गौरव, स्वेतलाना कुज़नेतसोवा, सोमवती अमावस्या, गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची, क्लोरोफॉर्म, कोलेस्टेरॉल, उमर खान, १५३९, १६३१, १६९२, १८९३, १९२८, १९४५, १९६६, १९७४, १९८९, १९९९, २००८, २००८ यूएफा यूरोपियन फुटबॉल प्रतियोगिता, २३ मार्च १९३१: शहीद, 2009 फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: ७ जून और डेनमार्क · और देखें »

तोर्देसिलास की संधि

तोर्देसिलास की संधि (पुर्तगाली: Tratado de Tordesilhas, स्पेनिश: Tratado de Tordesillas), जिस पर 7 जून 1494 को तोर्देसिलास (अब स्पेन के वैलादोलिद प्रांत में), में हस्ताक्षर किए थे, वह दस्तावेज था जिसके अनुसार यूरोप के बाहर खोजी गयी सभी "नयी भूमियों" को पुर्तगाल और स्पेन के मध्य बांटा गया था। इस बंटवारे के लिए एक काल्पनिक रेखा मध्याह्न 370 लीग को आधार बनाया गया था जो केप वर्दे द्वीप समूह (अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में स्थित) के पश्चिम से होकर जाती थी। यह विभाजन रेखा केप वर्दे द्वीप समूह (जिन पर पुर्तगाल का नियंत्रण था) और क्रिस्टोफ़र कोलम्बस द्वारा अपनी पहली यात्रा के दौरान खोजे गये द्वीपों (जिन पर स्पेन ने दावा किया था), के बीच से होकर निकलती थी। इन द्वीपों को इस संधि में सिपान्गु और एंटीलिया कहा गया है, जो आज के क्यूबा और हिस्पानिओला हैं। संधि के अनुसार इस रेखा के पूर्व की सारी भूमि पुर्तगाल की और पश्चिम की भूमि स्पेन की होगी। स्पेन ने संधि का अनुमोदन 2 जुलाई 1494 और पुर्तगाल ने 5 सितम्बर 1494 को किया था। दूसरी तरफ के विश्व का बंटवारा इसके कुछ दशकों बाद ज़रागोज़ा संधि के द्वारा जिस पर 22 अप्रैल 1529 को हस्ताक्षर किए गये, हुआ। इस संधि के अनुसार तोर्देसिलास की संधि में निर्दिष्ट सीमांकन की रेखा की प्रतिमध्याह्न रेखा निर्धारित की गयी। दोनों संधियों की मूल प्रतियों को आर्किवो जनरल दे इंडियास (Archivo General de Indias) स्पेन और आर्क्यूवो नैशनल दा तोरे दो तोम्बो (Arquivo Nacional da Torre do Tombo) पुर्तगाल में में रखा गया है। .

नई!!: ७ जून और तोर्देसिलास की संधि · और देखें »

महात्मा गांधी

मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .

नई!!: ७ जून और महात्मा गांधी · और देखें »

महेश भूपति

महेश भूपति (जन्म: 7 जून, 1974) एक भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है। साल 1999 भूपति के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ क्योंकि इसमें उन्होंने अमेरिकी ओपन मिश्रित खिताब जीता और फिर लिएंडर पेस के साथ रोलां गैरां और विंबलडन समेत तीन युगल ट्राफी अपने नाम की। वह और पेस सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल जोड़ी बने थे। साल 1999 में ही दोनों को युगल की विश्व रैंकिंग में पहली भारतीय टीम बनने का गौरव हासिल हुआ। ओपन युग में 1952 के बाद यह पहली उपलब्धि थी। हालांकि बीच के सालों में महेश भूपति और लिएंडर पेस के बीच कुछ मतभेद हो गए जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे के साथ खेलना बंद कर दिया पर 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के बाद से उन्होंने पुनः साथ-साथ खेलना शुरू कर दिया। .

नई!!: ७ जून और महेश भूपति · और देखें »

मेरे यार की शादी है (2002 फ़िल्म)

मेरे यार की शादी है 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ७ जून और मेरे यार की शादी है (2002 फ़िल्म) · और देखें »

शंघाई गौरव

शंघाई गौरव (सरलीकृत चीनी: 上海骄傲周) सप्ताह भर तक चलने वाला समलैंगिक गौरव उत्सव है जो अभी शंघाई, चीन में चल रहा है। यह पहली बार है जब इस नगर में इस प्रकार का वृतांत हो रहा है और चीनी मुख्यभूमि पर पहली बार इतना बड़ा समलैंगिक आयोजन हो रहा है। यह उत्सव ७ जून, २००९ को आरम्भ हुआ था और १३ जून, २००९ तक चलेगा। आयोजकों से कानूनी परामर्श लिया गया था और उन्हें ये सूचित किया गया था की संभवतः चीनी अधिकारी इस परेड के नगर में आयोजित किए जाने को अनुमति नहीं देंगे। .

नई!!: ७ जून और शंघाई गौरव · और देखें »

स्वेतलाना कुज़नेतसोवा

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता श्रेणी:महिला टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेता अमरीकी ओपन विजेता.

नई!!: ७ जून और स्वेतलाना कुज़नेतसोवा · और देखें »

सोमवती अमावस्या

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ये वर्ष में लगभग एक अथवा दो ही बार पड़ती है। इस अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व होता है। विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है।। खबर एक्स्प्रेस। २० अगस्त शास्त्रों में इसे अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गयी है। अश्वत्थ यानि पीपल वृक्ष।। अमर उजाला। इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर १०८ बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान होता है।। अविरत यात्रा- मान्यता। १८ जनवरी २००९ और कुछ अन्य परम्पराओं में भँवरी देने का भी विधान होता है। धान, पान और खड़ी हल्दी को मिला कर उसे विधान पूर्वक तुलसी के पेड़ को चढाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व समझा जाता है। कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा। ऐसा भी माना जाता है कि स्नान करने से पितरों कि आत्माओं को शांति मिलती है। .

नई!!: ७ जून और सोमवती अमावस्या · और देखें »

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की क्रमवार सूची ** resumed office श्रेणी:गुजरात की राजनीति श्रेणी:गुजरात श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूचियाँ.

नई!!: ७ जून और गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

क्लोरोफॉर्म

क्लोरोफ़ॉर्म (अंग्रेज़ी:Chloroform) या ट्राईक्लोरो मिथेन (अंग्रेज़ी:Trichloro methane) एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासयनिक सूत्र CHCl3 है। यह एक रंगहीन और सुगंधित तरल पदार्थ होता है जिसे चिकित्सा क्षेत्र में किसी रोगी को शल्य क्रिया किए जाने के लिए मूर्छित करने हेतु निष्चेतक। याहू जागरण।। डॉ॰ मुमुक्षु दीक्षित: सीनियर कन्सल्टेट एनेस्थेटिस्ट।१४ अक्टूबर, २००८ के रूप में प्रयोग किया जाता था। ।हिन्दुस्तान लाइव।२९ अक्टूबर, २००९।। निश्चेतना विज्ञान (एनेस्थीसिया) के अंतर्गत निष्चेतक देने वाले डॉक्टर के तीन महत्वपूर्ण प्रयोजन होते हैं, जिनमें पहला, शल्य-क्रिया के लिए रोगी को मूर्छा की स्थिति में पहुंचाकर उसे पुन: सकुशल अवस्था में लाना होता है। इसके बाद दूसरा काम रोगी को दर्द से छुटकारा दिलाना तथा तीसरा काम शल्य-चिकित्सक की आवश्यकतानुसार रोगी की मांसपेशियों को कुछ ढीला करने का प्रयास करना होता है। आरंभिक काल में एक ही निष्चेतक यानि ईथर या क्लोरोफॉर्म से उपरोक्त तीनों काम किये जाते थे, किंतु क्लोरोफॉर्म की मात्रा के कम या अधिक होने से रोगी पर सुरक्षापूर्वक वांछित परिणाम नहीं मिल पाते थे, जिस कारण से चिकित्सा विज्ञान में अनेक शोध जारी रहे और आज इस क्षेत्र में हुई प्रगति से संतुलित निष्चेतक के माध्यम से रोगियों को भिन्न-भिन्न औषधियों के प्रभाव से आवश्यकतानुरूप वांछित परिणाम मिलते हैं। वर्तमान चिकित्सा में इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है। आज क्लोरोफॉर्म का प्रयोग रसायन और साबुन इत्यादि बनाने में किया जाता है। इसका निर्माण इथेनॉल के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया कराने के बाद होता है। यह विषैला होता है और इस कारण इसे सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। क्लोरोफॉर्म के अधिक निकटस्थ प्रयोग रहने से शरीर के कई अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। .

नई!!: ७ जून और क्लोरोफॉर्म · और देखें »

कोलेस्टेरॉल

कोलेस्ट्रॉल क्रिस्टल का सूक्ष्मदर्शी दर्शन, जल में। छायाचित्र ध्युवीकृत प्रकाश में लिया गया है। कोलेस्ट्रॉल या पित्तसांद्रव मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो यकृत से उत्पन्न होता है। यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है, जहां उचित मात्रा में पारगम्यता और तरलता स्थापित करने में इसकी आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है, जो शरीर के अंदर पाए जाने वाले वसा को पचाने में मदद करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल भोजन में मांसाहारी आहार के माध्यम से भी पहुंचता है यानी अंडे, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद इसके प्रमुख स्रोत हैं। अनाज, फल और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लगभग २५ प्रतिशत उत्पादन यकृत के माध्यम से होता है। कोलेस्ट्रॉल शब्द यूनानी शब्द कोले और और स्टीयरियोज (ठोस) से बना है और इसमें रासायनिक प्रत्यय ओल लगा हुआ है। १७६९ में फ्रेंकोइस पुलीटियर दी ला सैले ने गैलेस्टान में इसे ठोस रूप में पहचाना था। १८१५ में रसायनशास्त्री यूजीन चुरवेल ने इसका नाम कोलेस्ट्राइन रखा था। मानव शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता मुख्यतः कोशिकाओं के निर्माण के लिए, हारमोन के निर्माण के लिए और बाइल जूस के निर्माण के लिए जो वसा के पाचन में मदद करता है; होती है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में नैशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के प्रमुख रिसर्चर डॉ॰ गांग हू के अनुसार कोलेस्ट्रॉल अधिक होने से पार्किंसन रोग की आशंका बढ़ जाती है। .

नई!!: ७ जून और कोलेस्टेरॉल · और देखें »

उमर खान

7 जून, 1982 को जन्में उमर खान (उर्दू: عمر خان) पाकिस्तान के फ़िल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: ७ जून और उमर खान · और देखें »

१५३९

1539 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १५३९ · और देखें »

१६३१

1631 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १६३१ · और देखें »

१६९२

1692 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १६९२ · और देखें »

१८९३

1893 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १८९३ · और देखें »

१९२८

1928 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९२८ · और देखें »

१९४५

1945 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९४५ · और देखें »

१९६६

1966 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९६६ · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९७४ · और देखें »

१९८९

१९८९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९८९ · और देखें »

१९९९

१९९९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और १९९९ · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ७ जून और २००८ · और देखें »

२००८ यूएफा यूरोपियन फुटबॉल प्रतियोगिता

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ७ जून और २००८ यूएफा यूरोपियन फुटबॉल प्रतियोगिता · और देखें »

२३ मार्च १९३१: शहीद

२३ मार्च १९३१:शहीद 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ७ जून और २३ मार्च १९३१: शहीद · और देखें »

2009 फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता

स्वेतलाना कुज़नेतसोवा ने दिनारा सफ़ीना को 6-4, 6-2 से हराया। श्रेणी:2009 फ़्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:2009 की टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:फ़्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: ७ जून और 2009 फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

7 जून

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »