लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२२ सितम्बर

सूची २२ सितम्बर

22 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 265वॉ (लीप वर्ष में 266 वॉ) दिन है। साल में अभी और 100 दिन बाकी है। .

15 संबंधों: टुन अब्दुल रज़ाक, टुंकु अब्दुल रहमान, डोर (२००६ चलचित्र), दुर्गा खोटे, पाब्लो नेरूदा, बाबा फकीर चंद, बुल्गारिया, बोरिस बेकर, लैदन मैगलेव ट्रैन दुर्घटना २००६, खोसला का घोसला, गाम्बिया, आई सी सी ट्वेन्टी 20, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2009, कुलदीप बिश्नोई, 1990 एशियाई खेल

टुन अब्दुल रज़ाक

टुन अब्दुल रज़ाक (11 मार्च, 1922- 14 जनवरी, 1976) मलेशिया के प्रधान मन्त्री 22 सितंबर, 1970 - 14 जनवरी, 1976 थे.

नई!!: २२ सितम्बर और टुन अब्दुल रज़ाक · और देखें »

टुंकु अब्दुल रहमान

टुंकु अब्दुल (8 फरवरी, 1903 – 6 दिसंबर, 1990) मलेशिया के प्रधान मन्त्री 31 अगस्त, 1957 – 22 सितंबर, 1970 थे.

नई!!: २२ सितम्बर और टुंकु अब्दुल रहमान · और देखें »

डोर (२००६ चलचित्र)

डोर 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २२ सितम्बर और डोर (२००६ चलचित्र) · और देखें »

दुर्गा खोटे

दुर्गा खोटे (निधन: 22 सितंबर, 1991) हिन्दी अपने जमाने मे हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अनेक हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। आरम्भिक फिल्मों में नायिका की भूमिकाएँ करने के बाद जब वे चरित्र अभिनेत्री की भूमिकाओं में दर्शकों के सामने आईं, तबके उनके बेमिसाल अभिनय को आज तक लोग याद करते हैं। .

नई!!: २२ सितम्बर और दुर्गा खोटे · और देखें »

पाब्लो नेरूदा

thumb पाब्लो नेरूदा(पाबलो नरूडा या पाब्लो नेरुदा) (१२ जुलाई १९०४-२३ सितंबर १९७३) का जन्म मध्य चीली के एक छोटे-से शहर पराल में हुआ था। उनका मूल नाम नेफ्ताली रिकार्दो रेइस बासोल्ता था। वे स्वभाव से कवि थे और उनकी लिखी कविताओं के विभिन्न रंग दुनिया ने देखे हैं। एक ओर उन्होंने उन्मत्त प्रेम की कविताएँ लिखी हैं दूसरी तरफ कड़ियल यथार्थ से ओतप्रोत। कुछ कविताएँ उनकी राजनीतिक विचारधारा की संवाहक नज़र आती हैं। उनका पहला काव्य संग्रह 'ट्वेंटी लव पोयम्स एंड ए साँग ऑफ़ डिस्पेयर' बीस साल की उम्र में ही प्रकाशित हो गया था। नेरूदा को विश्व साहित्य के शिखर पर विराजमान करने में योगदान सिर्फ उनकी कविताओं का ही नहीं बल्कि उनके बहुआयामी व्यक्तित्व का भी था। वो सिर्फ़ एक कवि ही नहीं बल्कि राजनेता और कूटनीतिज्ञ भी थे और लगता है वो जब भी क़दम उठाते थे रोमांच से भरी कोई गली कोई सड़क सामने होती थी। चिली के तानाशाहों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के बाद उन्हें अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना पड़ा। इटली में जहां शरण ली वहां भी प्रशासन के साथ आंख मिचौली खेलनी पड़ी। नेरूदा की विश्व प्रसिद्ध रचनाएँ 'माच्चु पिच्चु के शिखर' और 'कैंटो जनरल' ने विश्व के कई कवियों को प्रभावित किया और अशोक वाजपेयी मानते हैं कि उन्होंने पचास और साठ के दशक में भारतीय कवियों की सोच पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। १९७० में चिली में सैलवाडॉर अलेंदे ने साम्यवादी सरकार बनाई जो विश्व की पहली लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई साम्यवादी सरकार थी। अलेंदे ने १९७१ में नेरूदा को फ़्रांस में चिली का राजदूत नियुक्त किया। और इसी वर्ष उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी मिला। १९७३ में चिली के सैनिक जनरल ऑगस्टो पिनोचे ने अलेंदे सरकार का तख्ता पलट दिया। इसी कार्रवाई में राष्ट्रपति अलेंदे की मौत हो गई और आने वाले दिनों में अलेंदे समर्थक हज़ारों आम लोगों को सेना ने मौत के घाट उतार दिया। कैंसर से बीमार नेरूदा चिली में अपने घर में बंद इस जनसंहार के ख़त्म होने की प्रार्थना करते रहे। लेकिन अलेंदे की मौत के १२ दिन बाद ही नेरूदा ने दम तोड़ दिया। सेना ने उनके घर तक को नहीं बख़्शा और वहाँ की हर चीज़ को तोड़ फोड़ कर एक कर दिया। परिणामस्वरूप इस घर से उनके कुछ दोस्त उनका जनाज़ा लेकर निकले। लेकिन सैनिक कर्फ़्यू के बावजूद हर सड़क के मोड़ पर आतंक और शोषण के ख़िलाफ़ लड़नेवाले इस सेनानी के हज़ारों चाहने वाले काफ़िले से जुड़ते चले गए। रुँधे हुए गलों से एक बार फिर उमड़ पड़ा साम्यवादी शक्ति का वो गीत जो नेरूदा ने कई बार इन लोगों के साथ मिल कर गाया था- "एकजुट लोगों को कोई ताक़त नहीं हरा सकती..." .

नई!!: २२ सितम्बर और पाब्लो नेरूदा · और देखें »

बाबा फकीर चंद

बाबा फकीर चंद (१८ नवंबर, १८८६ - ११ सितंबर, १९८१) सुरत शब्द योग अर्थात मृत्यु अनुभव के सचेत और नियंत्रित अनुभव के साधक और भारतीय गुरु थे। वे संतमत के पहले गुरु थे जिन्होंने व्यक्ति में प्रकट होने वाले अलौकिक रूपों और उनकी निश्चितता के छा जाने वाले उस अनुभव के बारे में बात की जिसमें उस व्यक्ति को चैतन्य अवस्था में इसकी कोई जानकारी नहीं थी जिसका कहीं रूप प्रकट हुआ था। इसे अमरीका के कैलीफोर्निया में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर डॉ॰ डेविड सी. लेन ने नई शब्दावली 'चंदियन प्रभाव' के रूप में व्यक्त किया और उल्लेख किया। राधास्वामी मत सहित नए धार्मिक आंदोलनों के शोधकर्ता मार्क ज्यर्गंसमेयेर ने फकीर का साक्षात्कार लिया जिसने फकीर के अंतर्तम को उजागर किया। यह साक्षात्कार फकीर की आत्मकथा का अंश बना। .

नई!!: २२ सितम्बर और बाबा फकीर चंद · और देखें »

बुल्गारिया

बुल्गारिया दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी सोफ़िया है। देश की सीमाएं उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से मिलती हैं। पूर्व में देश की सीमाएं काला सागर निर्धारित करती है। कला और तकनीक के अलावा राजनैतिक दृष्टि से भी बुल्गारिया का वजूद पाँचवीं सदी से नजर आने लगता है। पहले बुल्गारियन साम्राज्य (632/681 - 1018) ने न केवल बाल्कन क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वी यूरोप को अनेक तरह से प्रभावित किया। बुल्गारियन साम्राज्य के पतन के बाद इसे ओटोमन शासन के अधीन कर दिया। 1877-78 में हुए रुस-तुर्की युद्ध ने बुल्गारिया राज्य को पुन: स्थापित करने में मदद की। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बुल्गारिया साम्यवादी राज्य और पूर्वी ब्लाक का हिस्सा बन गया। 1989 में क्रांति के बाद 1990 में साम्यवादियों का सत्ता से एकाधिकार समाप्त हो गया और देश संसदीय गणराज्य के रूप में आगे बढ़ने लगा। यह देश 2004 से नाटो का और 2007 से यूरोपियन यूनियन का सदस्य है। .

नई!!: २२ सितम्बर और बुल्गारिया · और देखें »

बोरिस बेकर

बोरिस बेकर 1990 के दशक के एक प्रमुख टेनिस खिलाड़ी थे। जर्मनी में जन्मे बेकर ने टेनिस जगत की चार सबसे बड़ी सालाना स्पर्धाओं (ग्रैंड स्लेम) में कुल 6 विजय प्राप्त की और अपने करिअर में कुल 49 प्रतियोगिताओं का फाइनल जीता। बेकर ने अपना पहला विंबलडन ख़िताब 1985 में 17 वर्ष की उम्र में जीता और इस तरह ये ख़िताब जीतने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी बने। .

नई!!: २२ सितम्बर और बोरिस बेकर · और देखें »

लैदन मैगलेव ट्रैन दुर्घटना २००६

परीक्षण पटरियों पर दौड़ती मैगलेव। लैंदन मैगलेव ट्रैन दुर्घटना जर्मनी के लैंदन में २२ सितंबर, २००६ को हुई थी जब एक मैगलेव ट्रैन एक रखरखाव वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में २३ लोग मारे गए थे। किसी मैगलेव पर हुई ये सबसे घातक दुर्घटना थी। दुर्घटना के समय मैगलेव पटरी (३१॰८ किमी) पर ही थी और जिन पटरियों पर दुर्घटना घटी थी वह लैंदन की ओर से डोरपन को जाती थीं। .

नई!!: २२ सितम्बर और लैदन मैगलेव ट्रैन दुर्घटना २००६ · और देखें »

खोसला का घोसला

खोसला का घोसला 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २२ सितम्बर और खोसला का घोसला · और देखें »

गाम्बिया

गाम्बिया (आधिकारिक रूप से इस्लामी गणराज्य गाम्बिया), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। लगभग १०,५०० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या १७,००,००० है। १८ फरवरी, १९६५ को गाम्बिया ब्रिटेन से स्वतन्त्र हुआ और राष्ट्रमण्डल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है। गाम्बिया अन्य पश्चिम अफ़्रीकी देशों के साथ एतिहासिक दास व्यापार का एक भाग था, जो गाम्बिया नदी पर उपनिवेश स्थापित करने का एक प्रमुख कारण था, प्रथम पुर्तगालियों द्वारा और बाद में अंग्रेज़ों द्वारा। १९६५ में स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद, गाम्बिया अपेक्षाकृत स्थिर देश रहा है, केवल १९९४ में सैन्य शासन की एक संक्षिप्त अवधि के अपवाद को छोड़कर। यह एक कृषि सम्पन्न देश है और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा १.२५ डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है। .

नई!!: २२ सितम्बर और गाम्बिया · और देखें »

आई सी सी ट्वेन्टी 20

नीचे ट्वेन्टी 20 में भाग लेने वाली अन्तर्राष्ट्रीय टीमों की सूची दी गई है और साथ ही में उनके द्वारा खेले गये प्रथम मैच की तिथि भी दी गई है।.

नई!!: २२ सितम्बर और आई सी सी ट्वेन्टी 20 · और देखें »

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2009

'''आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2009''' आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2009, क्रिकेट की विश्व-स्तरीय प्रतियोगिता है। यह दक्षिण अफ्रीका मे 22 सितंबर से 5 अक्टूबर 2009 मे आयोजित की जा रही है। यह आईसीसी चैंपीयन्स ट्राफी श्रृंखला की छठ्वी प्रतीयोगिता है। .

नई!!: २२ सितम्बर और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2009 · और देखें »

कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई (जन्म 22 सितंबर, 1968) भारत के हरियाणा प्रांत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वे हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के सुपुत्र हैं। पहले वे काँग्रेस में थे, किंतु बाद में उन्होंने अलग होकर हरियाणा जनहित काँग्रेस का गठन किया जिसके वे वर्तमान में अध्यक्ष हैं। .

नई!!: २२ सितम्बर और कुलदीप बिश्नोई · और देखें »

1990 एशियाई खेल

ग्यारहवें एशियाई खेल २२ सितंबर से ७ अक्टूबर, १९९० के बीच बीजिंग, चीन में आयोजित किए गए थे। चीन में आयोजित होने वाली यह प्रथम विशाल-स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता थी। कुल ३७ एशियाई देहों से ६,१२२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २९ क्रीड़ाओं में प्रतिद्वन्दिता की। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे सॉफ़्टबॉल, सेपक टाक्रौ, वूशू, कबड्डी और नौकायन। .

नई!!: २२ सितम्बर और 1990 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

22 सितंबर, २२ सितंबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »