लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१६ अप्रैल

सूची १६ अप्रैल

16 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 106वॉ (लीप वर्ष मे 107 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 259 दिन बाकी है। .

20 संबंधों: द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन २, पृथ्वी दिवस, भारत में रेल दुर्घटना, भारत २०१०, भारतीय रेल, भारतीय इतिहास तिथिक्रम, महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची, मेरी तुसाद, राइट बंधु, लारा दत्ता, संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल, हाउ टू ट्रेन यौर ड्रैगन, केथेड्रल डि सेगोविआ, असम के राज्यपालों की सूची, छत्तीसगढ़, १९२१, १९२२, १९२४, १९७८, २०१०

द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन २

द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन २ (अंग्रेज़ी: The Amazing Spider-Man 2) 2014 में बनी अमरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो मार्वल के स्पाइडर-मैन किरदार पर आधारित है। यह २०१२ की फ़िल्म द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन की उत्तरकृत्ति फ़िल्म है। .

नई!!: १६ अप्रैल और द अमेज़िंग स्पाइडर-मैन २ · और देखें »

पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी। .

नई!!: १६ अप्रैल और पृथ्वी दिवस · और देखें »

भारत में रेल दुर्घटना

भारत का रेल तन्त्र दुनिया के सबसे बड़े तन्त्रों में से एक हैं। भारतीय रेलगाड़ियों में हर दिन सवा करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। एक अनुमान के अनुसार देश में प्रति वर्ष औसतन ३०० छोटी-बड़ी रेल दुर्घटनाएँ होती हैं। भारत में वर्ष २००० से बाद घटित हुई रेल दुर्घटनाओं का घटनाक्रम इस प्रकार है:- .

नई!!: १६ अप्रैल और भारत में रेल दुर्घटना · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: १६ अप्रैल और भारत २०१० · और देखें »

भारतीय रेल

यार्ड में खड़ी एक जनशताब्दी रेल। भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह १६० वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके १३ लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है। अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम है। यह ऊर्जा सक्षम परिवहन मोड, जो बड़ी मात्रा में जनशक्ति के आवागमन के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त है, बड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है। यह देश की जीवनधारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्‍थानों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना, दृश्य दर्शन, तीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है। यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है। .

नई!!: १६ अप्रैल और भारतीय रेल · और देखें »

भारतीय इतिहास तिथिक्रम

भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं तिथिक्रम में।;भारत के इतिहास के कुछ कालखण्ड.

नई!!: १६ अप्रैल और भारतीय इतिहास तिथिक्रम · और देखें »

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारत के भूतपूर्व बॉम्बे राज्य और वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के राज्यपालों की है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है जो राजधानी मुम्बई में स्थित है। .

नई!!: १६ अप्रैल और महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची · और देखें »

मेरी तुसाद

thumb मेरी तुसाद (१ दिसंबर, १७६१ - १६ अप्रैल, १८५०) एक फ्रांसीसी कलाकार थी। वे उनके द्वारा बनाए गए मोम के आदमकद पुतलों के लिए विख्यात हैं। उन्होने लन्दन में मैडम तुसाद संग्राहलय की स्थापना की। .

नई!!: १६ अप्रैल और मेरी तुसाद · और देखें »

राइट बंधु

राइट बंधु (अंग्रेजी: Wright brothers), ऑरविल (अंग्रेजी: Orville, १९ अगस्त, १८७१ – ३० जनवरी १९४८) और विलबर (अंग्रेजी: Wilbur, १६ अप्रैल, १८६७ – ३० मई, १९१२), दो अमरीकन बंधु थे जिन्हें हवाई जहाज का आविष्कारक माना जाता है। बीबीसी न्यूज़, मार्च १९, १९९९। अभिगमन तिथि: १७ जुलाई २००९ इन्होंने १७ दिसंबर १९०३ को संसार की सबसे पहली सफल मानवीय हवाई उड़ान भरी जिसमें हवा से भारी विमान को नियंत्रित रूप से निर्धारित समय तक संचालित किया गया। इसके बाद के दो वर्षों में अनेक प्रयोगों के बाद इन्होंने विश्व का प्रथम उपयोगी दृढ़-पक्षी विमान तैयार किया। ये प्रायोगिक विमान बनाने और उड़ाने वाले पहले आविष्कारक तो नहीं थे, लेकिन इन्होंने हवाई जहाज को नियंत्रित करने की जो विधियाँ खोजीं, उनके बिना आज का वायुयान संभव नहीं था। इस आविष्कार के लिए आवश्यक यांत्रिक कौशल इन्हें कई वर्षों तक प्रिंटिंग प्रेस, बाइसिकल, मोटर और अन्य कई मशीनों के साथ काम करते करते मिला। बाइसिकल के साथ काम करते करते इन्हें विश्वास हो गया कि वायुयान जैसे असंतुलित वाहन को भी अभ्यास के साथ संतुलित और नियंत्रित किया जा सकता है। १९०० से १९०३ तक इन्होंने ग्लाइडरों पर बहुत प्रयोग किये जिससे इनका पायलट कौशल विकसित हुआ। इनके बाइसिकल की दुकान के कर्मचारी चार्ली टेलर ने भी इनके साथ बहुत काम किया और इनके पहले यान का इंजन बनाया। जहाँ अन्य आविष्कारक इंजन की शक्ति बढ़ाने पर लगे रहे, वहीं राइट बंधुओं ने आरंभ से ही नियंत्रण का सूत्र खोजने पर अपना ध्यान लगाया। इन्होंने वायु-सुरंग में बहुत से प्रयोग किए और सावधानी से जानकारी एकत्रित की, जिसका प्रयोग कर इन्होंने पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली पंख और प्रोपेलर खोजे। इनके पेटेंट (अमरीकन पेटेंट सं. ८२१, ३९३) में दावा किया गया है कि इन्होंने वायुगतिकीय नियंत्रण की नई प्रणाली विकसित की है जो विमान की सतहों में बदलाव करती है। अनेक अन्य आविष्कारकों ने भी हवाई जहाज के आविष्कार का दावा किया है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि राइट बंधुओं की सबसे बड़ी उपलब्धि थी तीन-ध्रुवीय नियंत्रण का आविष्कार, जिसकी सहायता से ही पायलट विमान को संतुलित रख सकता है और दिशा-परिवर्तन कर सकता है। नियंत्रण का यह तरीका सभी विमानों के लिये मानक बन गया और आज भी सब तरह के दृढ़-पक्षी विमानों के लिए यही तरीका उपयुक्त होता है। .

नई!!: १६ अप्रैल और राइट बंधु · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: १६ अप्रैल और लारा दत्ता · और देखें »

संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल

पृष्ठभूमि में संचिका स्थानांतरण कुछ समय लेता है। संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल (File Transfer Protocol, लघु:एफटीपी) एक नेटवर्क प्रोटोकॉल होता है जिसके द्वारा इंटरनेट आधारित टीसीपी/आईपी नेटवर्क पर संचिकाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसे उपयोक्ता आधारित कूट (यूजर बेस्ड पासवर्ड) या अनॉनिमस यूजर एक्सेस के द्वारा काम में लाया जाता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २५ फ़रवरी २०१०। अभिगमन तिथि:२८ फ़रवरी २०१० अब लगभग हर संस्थान में एफटीपी सर्वर होने से, यह व्यवस्था काम में नहीं आती है। अनेक हाल के वेब ब्राउजर और फाइल प्रबंधक एफटीपी सर्वरों से जुड़ सकते हैं। इससे दूर-दराज (रिमोट) से आने वाली संचिकाओं पर लोकल फाइलों जैसा ही कार्य हो सकता है। इसमें एफटीपी यूआरएल प्रयोग में लाया जाता है। संचिका भेजने के अन्य तरीके जैसे एसएफटीपी और एससीपी एफटीपी से नहीं जुड़े होते। इनकी पूरी प्रक्रिया में एसएसएच का प्रयोग होता है। .

नई!!: १६ अप्रैल और संचिका स्थानांतरण प्रोटोकॉल · और देखें »

हाउ टू ट्रेन यौर ड्रैगन

हाउ टू ट्रेन यौर ड्रैगन (How to Train Your Dragon) २०१० में बनी कंप्यूटर-एनिमेटेड ३डी फ़िल्म है जिसका निर्माण ड्रीमवर्क्स एनीमेशन द्वारा किया गया है। यह २००३ में छपी इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है। फ़िल्म का निर्देशन क्रिस सैंडर्स और डीन डेब्लोईस द्वारा किया गया है। इसमें जे बरुचेल, जेरार्ड बटलर, क्रेग फर्ग्युसन, अमेरिका फरेरा, जोनाह हिल, टी.जे मिलर, क्रिस्टिन वीग और क्रिस्टोफ़र मिनट्स-प्लासी की आवाज़ शामिल है। फ़िल्म की कहानी मृथक वाइकिंग विश्व में शुरू होती है जहां एक नौ जवान वाइकिंग हिकप एक पारंपरिक ड्रैगन शिकारी बनना चाहता है। आखिर में एक ड्रैगन को पकड़ने के बाद वह उसे मारने की जगह उससे दोस्ती कर लेता है। फ़िल्म को २६ मार्च २०१० को सकारात्मक समीक्षा के साथ रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने विश्वभर $५०० मिलियन का व्यवसाय किया और यह ड्रीमवर्क्स की अमेरिका व कनाडा में पांचवी सर्वाधिक सफल फ़िल्म बन गई (श्रेक फ़िल्म शृंखला के पीछे)। इसे 83वे अकादमी पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए नामांकन प्राप्त हुआ था। २०१४ में, एक अगली कड़ी जारी की गई है। हाउ टू ट्रेन यौर ड्रैगन २। .

नई!!: १६ अप्रैल और हाउ टू ट्रेन यौर ड्रैगन · और देखें »

केथेड्रल डि सेगोविआ

केथेड्रल डि सेगोविआ केथेड्रल डि सेगोविआ स्पेन के सेगोविआ नगर के मध्य प्लाज़ा मेयर के पास स्थित एक प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। नगर की सबसे ऊँची चोटी, समुद्रतल से १००६ मीटर की ऊँचाई पर स्थित स्थापत्य का यह शिल्प अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। यही कारण है कि इसको स्पेन के गिरजाघरों की रानी ('La dama de las catedrales españolas') कहा जाता है। स्टेन ग्लास की दस खिड़कियों, गायकों के लिए बारीक नक्काशी वाले क्वायर स्टालों और १६वी-१७वीं शती की चित्रों से सजे इस गिरजाघर की वेदी पर जुआन डि जूनी नामक प्रसिद्ध कलाकार द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध कलाकृति है जिसमें ईसा मसीह को क्रास से उतारते हुए दिखाया गया है। मुख्य प्रतिमा वर्जिन मेरी की है जिसे संगमरमर के ऊँचे चबूतरे पर चौदहवीं शती के मूर्तिशिल्प वर्जिन डि ला पाज़ को स्थान मिला है। बारीक नक्काशी वाली दीवारों के १०० मीटर ऊँचे भवन की केंद्रीय मीनार पर छत्र और उसके ऊपर प्रकाशकक्ष की स्थापना की गई है। पीले पत्थरों से बने इस गिरजाघर के, १५२० में सांप्रदायिक युद्ध के अग्निकांड में नष्ट हो जाने के बाद, तत्कालीन शासक कार्लोस पंचम ने इसके पुनर्निमाण के आदेश दिए। उत्तर गॉथिक शैली में निर्मित यह गिरजाघर पहले रोमन शैली में बनाया गया था। वर्जिन मेरी को समर्पित इस गिरजाघर का निर्माण १५२५ से १५२७ के मध्य आर्किटेक्ट ट्रांसमेरन मेसन और जुवान गिल डि हॉनटेनॉन ने प्रारंभ किया पर हॉनटेनॉन की मृत्यु के बाद उसके पुत्र रॉड्रिओ गिल डि हॉनटेनॉन ने इस पर अपना काम जारी रखा। इसकी पहली मंजिल पर तीन मध्य भाग हैं, पार्श्व प्रार्थनालय, अर्थवृत्ताकार गर्भगृह और संलग्न आच्छादित मार्ग। प्रमुख भवन में तीन प्रवेशद्वार हैं। मुख्यद्वार के अतिरिक्त दो दक्षिण द्वार हैं। संपूर्ण भवन १०५ मीटरलंबा और ५० मीटर चौड़ा तथा मध्य भाग में ३३ मीटर ऊँचा है। मुख्यवेदी संगमरमर, जास्पर और ताँबे की बनी है। यह १७६८ में बनकर तैयार हुआ था। .

नई!!: १६ अप्रैल और केथेड्रल डि सेगोविआ · और देखें »

असम के राज्यपालों की सूची

असम के राज्यपालों की सूची नामक इस सूची में १९३७ से अब तक के राज्यपालों के नाम हैं। असम के राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। असम के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है। .

नई!!: १६ अप्रैल और असम के राज्यपालों की सूची · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: १६ अप्रैल और छत्तीसगढ़ · और देखें »

१९२१

1921 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १६ अप्रैल और १९२१ · और देखें »

१९२२

1922 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १६ अप्रैल और १९२२ · और देखें »

१९२४

1924 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: १६ अप्रैल और १९२४ · और देखें »

१९७८

१९७८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १६ अप्रैल और १९७८ · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: १६ अप्रैल और २०१० · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

16 अप्रैल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »