लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिण्डौन तहसील

सूची हिण्डौन तहसील

हिण्डौन भारत के राज्य राजस्थान का एक उपजिला है। इसे हिंदौन तथा हिंडोन के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय हिण्डौन है। यहां मुख्यतः सभी समुदाय के लोग रहते हैं। .

5 संबंधों: सूरौठ, हिण्डौन, हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन, जनमेजय नागयज्ञ स्थल, हिण्डौन, कटकड़ गांव

सूरौठ

सूरौठ भारतवर्ष के उत्तर-पश्चिम राज्य राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन उपखण्ड का एक कस्बा है। यह कस्बा राजस्थान के पूर्व में में बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी जयपुर से 172 किलोमीटर पूर्व स्थित हैै।यह हिण्डौन सिटी से 16 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है एवं इस शहर का विधान सभा क्षेत्र हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र(राजस्थान) लगता है। यहाँ के पास नक्कश की देवी - गोमती धाम का मंदिर तथा महावीर जी का मंदिर पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध है। श्रेणी:राजस्थान के शहर.

नई!!: हिण्डौन तहसील और सूरौठ · और देखें »

हिण्डौन

हिण्डौन राजस्थान राज्य का ऐतिहासिक व पौराणिक शहर है। यह शहर अरावली पहाड़ी के समीप स्थित है। प्राचीनकाल में हिण्डौन शहर मत्स्य के अंतर्गत आता था। मत्स्य शासन के दौरान बनाए गई प्राचीन इमारतें आज भी मौजूद हैं। भागवतपुराण के अनुसार हिण्डौन, भक्त प्रहलाद व हिरण्यकश्यप की कर्म भूमि रही है। महाभारतकाल की राक्षसी हिडिम्बा भी इसी शहर में रहा करती थी। हिण्डौन, ऐतिहासिक मंदिरों व इमारतों का गढ़ माना जाता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर राजस्थान के पूर्व में हिण्डौन उपखण्ड में बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी जयपुर से 156 किलोमीटर पूर्व स्थित है। यह नगर देश में लाल पत्थरों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के बहुत मंदिर यहाँ स्थित है। यह शहर राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है एवं इस शहर का विधान सभा क्षेत्र हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र(राजस्थान) लगता है। यहाँ का नक्कश की देवी - गोमती धाम का मंदिर तथा महावीर जी का मंदिर पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध है ! हिण्डौन शहर अरावली पर्वत श़ृंखला की गोद में बसा हुआ क्षेत्र है !यहाँ की आबादी लगभग 1.35 लाख है। अमृत योजना में 151 करोड़ राजस्थान सरकार द्वारा स्वीक्रत किये गये हैं। .

नई!!: हिण्डौन तहसील और हिण्डौन · और देखें »

हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन

यह करौली जिला का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यह दिल्ली मुम्बई लाइन का एक स्टेशन भी है। यह हिण्डौन सिटी में है। .

नई!!: हिण्डौन तहसील और हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन · और देखें »

जनमेजय नागयज्ञ स्थल, हिण्डौन

जनमेजय का नाग यज्ञ स्थल भारत देश के राजस्थान राज्य में स्थित करौली जिले के सबसे बडे नगर व औद्योगिक नगरी हिण्डौन सिटी से 15 किलोमीटर दूर पूर्व में हिण्डौन तहसील के ग्राम जगर में स्थित जगर नदी के समीप जगर बांध मे स्थित है जिसे आज कुण्डेवा के नाम से जानते है .

नई!!: हिण्डौन तहसील और जनमेजय नागयज्ञ स्थल, हिण्डौन · और देखें »

कटकड़ गांव

कटकड़ (Katkad) राजस्थान के करौली जिले की हिण्डौन तहसील से 15 किलोमीटर दूर एक गांव है। Category:राजस्थान के गाँव.

नई!!: हिण्डौन तहसील और कटकड़ गांव · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिण्डौन उपखण्ड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »