लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाउसा भाषा

सूची हाउसा भाषा

हाउसा भाषा (Hausa language) पश्चिमी अफ़्रीका में बोली जाने वाली एक भाषा है। यह अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार की चाडी शाखा की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसे 3.5 करोड़ लोग मातृभाषा के रूप में और करोड़ों अन्य द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं। शुरु में यह दक्षिणी नाइजर और उत्तरी नाइजीरिया के हाउसा समुदाय की भाषा हुआ करती थी लेकिन समय के साथ-साथ फैलकर पूरे पश्चिमी अफ़्रीका के एक बड़े भूभाग की सम्पर्क भाषा बन गई। यह एक सुरभेदी भाषा है और सुरों के अंतर के आधार पर इसे कई पारम्परिक उपभाषाओं में बांटा जाता है। आरम्भ में हाउसा भाषा को "अजमी" कहलाने वाले अरबी लिपि के एक परिवर्तित रूप में लिखा जाता था लेकिन अब इसे "बोको" कहलाने वाले रोमन लिपि के एक रूप में लिखा जाता है। .

15 संबंधों: चाडी भाषाएँ, चाइना रेडियो इण्टरनैशनल, टराबा राज्य, नासरवा राज्य, प्लैटो राज्य, बाउची राज्य, ब्लैक पैंथर (फ़िल्म), सोकोटो राज्य, हाउसा लोग, ज़ामफ़ारा राज्य, जिगावा राज्य, कडूना राज्य, कात्सिना राज्य, कानो राज्य, केबी राज्य

चाडी भाषाएँ

चाडी भाषाएँ (Chadic languages) अफ़्रीका के सहेल क्षेत्र में बोला जाने वाला एक भाषा-परिवार है। यह अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार (सामी-हामी भाषा-परिवार) की एक शाखा है। चाडी भाषा-परिवार में लगभग 150 भाषाएँ आती हैं जो उत्तरी नाइजीरिया, दक्षिणी नाइजर, दक्षिणी चाड, मध्य अफ़्रीकी गणतंत्र और उत्तरी कैमरून में बोली जाती है। हाउसा भाषा सर्वाधिक बोली जाने वाली चाडी भाषा है और पश्चिमी अफ़्रीका के समुद्र से दूर वाले अधिकांश भागों में बोली जाती है। .

नई!!: हाउसा भाषा और चाडी भाषाएँ · और देखें »

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल (सी॰आर॰आई या सीआरआई) (चीनी: 中国国际广播电台), जिसका पुराना नाम रेडियो पेकिंग है, की स्थापना ३ दिसम्बर, १९४१ को हुई थी। चीन के एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो के रूप में सीआरआई की स्थापना चीन व दुनिया के अन्य देशों की जनता के बीच मैत्री व पारस्परिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। अपनी स्थापना के आरम्भिक दिनों में सीआरआई, जापानी भाषा में प्रतिदिन १५ मिनटों का कार्यक्रम प्रसारित करता था। पर आज ७० वर्षों के बाद यह ५७ विदेशी भाषाओं व चीनी मानक भाषा व ४ बोलियों में दुनिया भर में प्रतिदिन २११ घण्टों की प्रसारण सेवा प्रदान करता है। इसके कार्यक्रमों में समाचार, सामयिक टिप्पणी के साथ साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक व तकनीकी विषय सम्मिलित हैं। १९८४ से सीआरआई की घरेलू सेवा भी प्रारम्भ हुई। तब से सीआरआई अपने एफ़एम ८८.७ चैनल पर प्रति दिन ६ बजे से रात १२ बजे तक ९ भाषाओं में संगीत कार्यक्रम प्रसारित करता रहा है। और इस दौरान इसके एफफेम ९१.५ चैनल तथा एमडब्लू १२५१ किलोहर्ट्ज़ फ़्रीक्वेंसी पर अंग्रेज़ी भाषा के कार्यक्रम भी होते हैं। विदेशों में सीआरआई के २७ ब्यूरो खुले हैं और चीन के सभी प्रान्तों तथा हांगकांग व मकाउ समेत सभी बड़े नगरों में इसके कार्यालय काम कर रहे हैं। १९८७ से अब तक सीआरआई ने दुनिया के दस से अधिक रेडियो स्टेशनों के साथ सहयोग समझौता सम्पन्न किया है। इसके अतिरिक्त सीआरआई का बहुत से रेडियो व टीवी स्टेशनों के साथ कार्यक्रमों के आदान-प्रदान या अन्य सहयोग के लिये घनिष्ट सम्बन्ध भी हैं। सीआरआई को प्रतिवर्ष विभिन्न देशों के श्रोताओं से लाखों चिट्ठियां प्राप्त होती हैं। विदेशी लोगों में सीआरआई, चीन की जानकारी पाने का सब से सुगम और सुविधाजनक माध्यम होने के कारण भी प्रसिद्ध है। १९९८ में सीआरआई का आधिकारिक जालस्थल भी खोला गया। आज वह चीन के पांच मुख्य सरकारी प्रेस जालस्थलों सम्मिलित है। सीआरआई के अपने समाचारपत्र व टीवी कार्यक्रम भी हैं। .

नई!!: हाउसा भाषा और चाइना रेडियो इण्टरनैशनल · और देखें »

टराबा राज्य

टराबा (Taraba) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के मध्यपूर्व भाग में स्थित है। राज्य की पूर्वी और दक्षिणी सीमा कैमरून से लगी हुई है। .

नई!!: हाउसा भाषा और टराबा राज्य · और देखें »

नासरवा राज्य

नासरवा (Nasarawa) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और नासरवा राज्य · और देखें »

प्लैटो राज्य

प्लैटो (Plateau) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के मध्यपूर्व भाग में स्थित है। "प्लैटो" शब्द का अर्थ पठार होता है और इस राज्य का नाम स्थानीय जोस पठार पर पड़ा है जिसपर राज्य स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और प्लैटो राज्य · और देखें »

बाउची राज्य

बाउची (Bauchi) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और बाउची राज्य · और देखें »

ब्लैक पैंथर (फ़िल्म)

ब्लैक पैंथर (Black Panther) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित तथा वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित ब्लैक पैंथर मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की १८वीं फिल्म है। फिल्म के निर्देशक रियान कूगलर हैं, जिन्होंने जो रोबर्ट कोल के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा भी लिखी है। चाडविक बोसमैन फिल्म में टी'चाल्ला की भूमिका में हैं। उनके अतिरिक्त फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, ल्यूपिटा न्योन्ग, दानई गुरिरा, मार्टिन फ्रीमन, डैनियल कालुया, लेटीटिया राइट, विंस्टन ड्यूक, एंजेला बेस्सेट, वन व्हाइटेकर, और एंडी सर्किस भी सहायक भूमिकाओं में हैं। ब्लैक पैंथर में टी चाल्ला सिविल वॉर की घटनाओं के बाद वकाण्डा के राजा के रूप में घर लौटते हैं, जहाँ वह एक पुराने विरोधी द्वारा अपनी संप्रभुता को खतरे में पाते हैं। वेस्ली स्नाइप्स ने १९९२ में ब्लैक पैंथर फिल्म पर काम करने में रुचि व्यक्त की, लेकिन यह परियोजना सफल नहीं हुई। सितंबर २००५ में, मार्वल स्टूडियोज ने ब्लैक पैंथर फिल्म की घोषणा की, जो उनकी आगामी १० फिल्मों की सीरीज में से एक थी, और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा वितरित की जानी थी। मार्क बेली को जनवरी २०११ में फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम दिया गया था। अक्टूबर २०१४ में ब्लैक पैंथर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई, और चैडविक बोसमैन ने कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६) में इस चरित्र के रूप में अपना पहला प्रदर्शन दिया। २०१६ तक कोल और कूगलर शामिल हुए; अतिरिक्त कलाकार मई में, और ब्लैक पैंथर मुख्य रूप से अश्वेत कलाकारों वाली पहली मार्वल फिल्म बनी। प्रिंसिपल फोटोग्राफी जनवरी से अप्रैल २०१७ तक, अटलांटा महानगर क्षेत्र में ईयूई/स्क्रीन जेम्स स्टूडियो, और बुसान, दक्षिण कोरिया में हुई। ब्लैक पैंथर का प्रीमियर लॉस एंजेलिस में २९ जनवरी २०१८ को हुआ, और १६ फरवरी २०१८ को संयुक्त राज्य अमेरिका में 2 डी, 3 डी, आईमैक्स और अन्य प्रीमियम बड़े प्रारूपों में जारी किया गया। फिल्म को इसकी पटकथा, दिशा, प्रदर्शन, क्रिया, पोशाक डिजाइन, उत्पादन गुण और साउंडट्रैक के लिए प्रशंसा मिली, हालांकि सीजीआई प्रभावों ने कुछ आलोचनाएं प्राप्त कीं। आलोचकों ने इसे एमसीयू में स्थापित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना और इसका सांस्कृतिक महत्व उल्लेख किया। फिल्म ने दुनिया भर में १.३ अरब डॉलर से अधिक की कमाई की, जिससे यह २०१८ की दूसरी उच्चतम कमाई करने वाली फिल्म, संयुक्त राज्य में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, और साथ ही सभी समय की १०वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। इसका चार दिवसीय उद्घाटन सप्ताहांत २४.२१ करोड़ डॉलर का सकल और संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके तीन दिवसीय सकल २०२ मिलियन डॉलर क्रमशः दूसरा और पांचवें सबसे ज्यादा कमाई थी अपने पहले हफ्ते में, और अफ्रीकी-अमेरिकी निदेशक के लिए सबसे बड़ी शुरुआत थी। .

नई!!: हाउसा भाषा और ब्लैक पैंथर (फ़िल्म) · और देखें »

सोकोटो राज्य

सोकोटो (Sokoto) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है और राज्य की उत्तरी सीमा पड़ोसी देश नाइजर से लगी है। .

नई!!: हाउसा भाषा और सोकोटो राज्य · और देखें »

हाउसा लोग

हाउसा (Hausa) पश्चिमी अफ़्रीका में बसने वाला एक समुदाय है जिसकी कुल आबादी लगभग ५ करोड़ है और जो पूरे अफ़्रीका महाद्वीप के सबसे बड़े समुदायों में से एक है। हाउसा उत्तरी नाइजीरिया और दक्षिणपूर्वी नाइजर देशों में रहते हैं हालांकि इनकी बस्तियाँ कैमरून, कोत दिव्वार, चाड, टोगो, घाना, गबोन और सेनेगल में भी मिलती हैं। इनकी हाउसा भाषा अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार की चाडी शाखा की सदस्या है। यह अधिकतर इस्लाम के अनुयायी होते हैं। .

नई!!: हाउसा भाषा और हाउसा लोग · और देखें »

ज़ामफ़ारा राज्य

ज़ामफ़ारा (Zamfara) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है और उत्तर में इसकी एक लघु सीमा पड़ोसी देश नाइजर से लगती है। .

नई!!: हाउसा भाषा और ज़ामफ़ारा राज्य · और देखें »

जिगावा राज्य

जिगावा (Jigawa) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के उत्तर भाग में स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और जिगावा राज्य · और देखें »

कडूना राज्य

कडूना (Kaduna) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के केन्द्रीय भाग में स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और कडूना राज्य · और देखें »

कात्सिना राज्य

कात्सिना (Katsina) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है और उसकी उत्तरी सीमा नाइजर देश से लगती है। राज्य के अधिकतर लोग हाउसा समुदाय के हैं, जो कभी-कभी हाउसा-फ़ुलानी भी कहलाते हैं। .

नई!!: हाउसा भाषा और कात्सिना राज्य · और देखें »

कानो राज्य

कानो (Kano) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है। .

नई!!: हाउसा भाषा और कानो राज्य · और देखें »

केबी राज्य

केबी (Kebbi) पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमाएँ नाइजर और बेनिन से लगती हैं। राज्य के अधिकतर लोग हाउसा समुदाय के सदस्य हैं। .

नई!!: हाउसा भाषा और केबी राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हौसा भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »